अगस्त में शुरू हो सकता है बिग बॉस
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19)’ की स्टार्ट डेट सामने आ गई है। बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले प्लेटफॉर्म बिग बॉस खबरी ने अपनी एक पोस्ट में बताया है कि यह शो 3 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। पहले भी ऐसी खबरें आई थीं कि शो अगस्त में शुरू हो सकता है, लेकिन अब तारीख भी सामने आ गई है। हालांकि अभी तक यह ऑफिशियल कन्फर्मेशन (official confirmation) नहीं है और मेकर्स के आधिकारिक ऐलान का इंतजार करना होगा।
बिग बॉस के इस सीजन में नहीं मिलेगी इन्फ्लुएंसर्स को जगह
बता दें कि बिग बॉस का यह सीजन काफी लंबा चल सकता है। पिछले दिनों ऐसी खबर आई थी कि शो का अगला सीजन थोड़ा लंबा खिंच सकता है। साथ ही साथ यह भी बताया गया कि इस सीजन में यूट्यूब और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स को जगह नहीं दी जाएगी। बता दें कि Bigg Boss ओटीटी पर पहले ही यूट्यूब और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स का दबदबा बना हुआ था जिसके बाद मेकर्स ने Bigg Boss 19 में यूट्यूबर्स को नहीं लाने का फैसला किया। इस साल प्रोडक्शन से जुड़ी दिक्कतों से चलते Bigg Boss ओटीटी नहीं आ सका है।
बिग बॉस को लेकर कैसा है पब्लिक रिएक्शन
क्या Bigg Boss 19 उसकी कमी पूरी कर पाएगा? साथ ही साथ यह सवाल हमेशा फैंस के जेहन में बना रहता है कि क्या इस बार भी सलमान खान ही शो होस्ट करेंगे या नहीं। बता दें कि ‘Bigg Boss’ में कई बार ऐसा हुआ है जब सलमान खान की जगह किसी और बड़े एक्टर या सेलेब्रिटी ने शो होस्ट किया है। हालांकि फैंस को हमेशा ही बॉलीवुड के भाईजान का इंतजार रहता है। बात पब्लिक के रिएक्शन की करें तो शो के प्रीमियर की तारीख सामने आने के बाद लोग काफी एक्साइटेड हैं। एक फॉलोअर ने कमेंट किया- कभी जून, फिर जुलाई और अब अगस्त बता दिया। कब आएगा।