తెలుగు | Epaper

Udaipur में फ्रांसीसी टूरिस्ट से दुष्कर्म का मामला

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Udaipur में फ्रांसीसी टूरिस्ट से दुष्कर्म का मामला

राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटन शहर उदयपुर (Udaipur) में एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। पीड़िता फ्रांस (France) की नागरिक है और वर्तमान में एक निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

उदयपुर Udaipur में फ्रांस की टूरिस्ट के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने वारदात से पहले कैफे में युवती के साथ पार्टी भी की। इसके बाद आरोपी टूरिस्ट को बहला-फुसलाकर अपने मकान पर ले गया। यहां उसके साथ घिनौनी वारदात हुई। मामला शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र का सोमवार देर शाम का है।

आरोपी फरार, युवती खतरे से बाहर

थानाधिकारी पूर्ण सिंह राजपुरोहित ने बताया टाइगर हिल स्थित द ग्रीक फॉर्म कैफे एंड रेस्ट्रो कैफे में पार्टी हुई थी। जिसमें आरोपी सिद्धार्थ फ्रांस की युवती से मिला था। यहां से आरोपी युवती को बहाने से अपने सुखेर स्थित किराए के मकान में लेकर गया।

वहां उसने रेप किया। युवक फरार है उसकी तलाश जारी है। युवती की हालत खतरे से बाहर है। उसका निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है।

एक दिन पहले ही उदयपुर आई थी टूरिस्ट

एफआईआर के अनुसार युवती 22 जून 2025 को दिल्ली से उदयपुर Udaipur घूमने के लिए आई थी। यहां अंबामाता थाना क्षेत्र में एक होटल में रुकी थी। सोमवार शाम को पार्टी के लिए गई थी।

युवती ने रिपोर्ट में बताया कि पार्टी के दौरान मेरे टेबल पर अचानक एक युवक आया। उसने बोला-चलो बाहर स्मोक करते हैं और आपको यहां का सुंदर नजारे दिखाता हूं। इस बहाने वह उसे वहां से लेकर गया।

गले नहीं लगी तो रेप किया- पीड़िता

इसी दौरान युवती ने कई बार अपने होटल जाने के लिए कहा, लेकिन युवक नहीं माना। युवती ने बताया कि उसका मोबाइल डिस्चार्ज था। युवक उसे एक अपार्टमेंट में लेकर गया।

फिर यहां उसे गले लगने के लिए बोला। युवती गले नहीं लगी तो उसके साथ रेप किया। इसके बाद युवती की हालत बिगड़ गई। वह खुद निजी हॉस्पिटल में भर्ती हुई।

Read more: Congress Rally: राजस्थान में डोटासरा-जूली का सरकार पर हमला

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870