తెలుగు | Epaper

UP : भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गए : अखिलेश

Anuj Kumar
Anuj Kumar
UP : भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गए : अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Ahilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गये हैं। सपा मुख्‍यालय की ओर से अखिलेश यादव के हवाले से जारी एक बयान में कहा गया कि ”भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गये हैं, हर विभाग के हर कार्य में भ्रष्टाचार है और भाजपा सरकार ने जनता को जल जीवन मिशन, नदियों की सफाई और अन्य योजनाओं के नाम पर धोखा दिया है।” 

‘नगरों और शहरों में जगह-जगह जल भराव है’

सपा प्रमुख ने दावा किया कि ”इन योजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूट हुई है और बारिश आते ही भाजपा के ”स्मार्टसिटी योजना” की पोल खुल गयी है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर, आगरा, वाराणसी, अयोध्या, अलीगढ़ समेत कई नगरों और शहरों में जगह-जगह जल भराव है और सड़कें उखड़ गयी है, नाले जाम हैं, मोहल्लों और गलियों में पानी भर जाता है। 

ट्रिपल इंजन की सरकार फेल हो गईः अखिलेश  

इससे आगे अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा की दिल्ली तथा लखनऊ की ”डबल इंजन” सरकार और महानगरों के नगर निगम मिलाकर ”ट्रिपल इंजन” की सरकार फेल हो गयी है। यादव ने कहा कि पिछले नौ साल में भाजपा सरकार एक भी शहर को स्मार्ट नहीं बना पायी है, सड़कें जगह-जगह खोद दी गयी हैं और आम जनता भाजपा सरकार की अकर्मण्यता और भ्रष्टाचार से परेशान हो चुकी है। 

Read more : Kerala: निपाह वायरस ने फिर दी दस्तक, एक महिला की मौत

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, महावीर मंदिर में की पूजा

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, महावीर मंदिर में की पूजा

Bihar- बिहार में अपराध पर ‘ड्रोन निगरानी’, पुलिस खरीदेगी 50 हाई-टेक ड्रोन- डिप्टी सीएम

Bihar- बिहार में अपराध पर ‘ड्रोन निगरानी’, पुलिस खरीदेगी 50 हाई-टेक ड्रोन- डिप्टी सीएम

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

National- बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, बंगाल एसआईआर मुद्दा गरमा सकता है संसद

National- बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, बंगाल एसआईआर मुद्दा गरमा सकता है संसद

90 साल की महिला से गैंगरेप, मध्य प्रदेश में सनसनी

90 साल की महिला से गैंगरेप, मध्य प्रदेश में सनसनी

Bihar- नीतीश कुमार का बड़ा सियासी कदम, 10 मार्च से निकलेंगे समृद्धि और प्रगति यात्रा पर

Bihar- नीतीश कुमार का बड़ा सियासी कदम, 10 मार्च से निकलेंगे समृद्धि और प्रगति यात्रा पर

WB- ममता बनर्जी का राष्ट्रपति मुर्मू पर निशाना, कहा-भाजपा के इशारे पर राजनीति न करें

WB- ममता बनर्जी का राष्ट्रपति मुर्मू पर निशाना, कहा-भाजपा के इशारे पर राजनीति न करें

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870