తెలుగు | Epaper

Argentina : जहां खत्म हो जाती है दुनिया, कैसा है अर्जेंटीना का वो शहर?

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Argentina : जहां खत्म हो जाती है दुनिया, कैसा है अर्जेंटीना का वो शहर?

PM Modi in Argentina: पीएम मोदी अर्जेंटीना (Argentina) के दौरे पर हैं. वो अर्जेंटीना जहां ऐसा शहर भी है, जिसे दुनिया का अंत कहा जाता है. जी हां, अर्जेंटीना के उशुआइया शहर को अक्सर दुनिया का अंतिम शहर कहते हैं. जानिए, कैसा है वो शहर और उस शहर के बाद दुनिया में आखिर क्या है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपने पांच दिवसीय दौरे के तहत अर्जेंटीना पहुंचे हैं, जिससे एक बार फिर यह देश चर्चा में आ गया है. इससे पहले पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के दौरान भारत का समर्थन करने पर अर्जेंटीना की चर्चा हुई थी. इसी अर्जेंटीना में एक ऐसा शहर भी है, जिसे दुनिया का अंत कहा जाता है. जी हां, अर्जेंटीना के उशुआइया (Ushuaia) शहर को अक्सर दुनिया का अंतिम शहर (End of the World) भी कहा जाता है. आइए जान लेते हैं कि कैसा है अर्जेंटीना का यह शहर?

दुनिया का अंत कहा जाने वाला शहर उशुआइया अर्जेंटीना के टिएरा डेल फ्यूगो राज्य की राजधानी है. मार्शल पर्वत माला और बीगल चैनल के बीच में स्थित इस शहर से अंटार्कटिका की दूरी केवल एक हजार किलोमीटर है. इसीलिए इसे अंटार्कटिका का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है, क्योंकि इसके बाद ही अंटार्कटिका की शुरुआत हो जाती है. यह शहर अर्जेंटीना के सबसे दक्षिणी किनारे पर स्थित है. यहीं पर दक्षिण अमेरिका का अंत हो जाता है।

दुनिया के सबसे दक्षिणी किनारे पर स्थित होने के कारण ही इसे दुनिया का अंत कहा जाता है. उशुआइया का नामकरण यमन भाषा से हुआ है, जिसका मतलब है गहरी खाई. अर्जेंटीना की आधिकारिक भाषा स्पेनिश ही उशुआइया की मुख्य भाषा है पर पर्यटन का केंद्र होने के नाते यहां के पर्यटन स्थलों पर अंग्रेजी भी व्यापक तौर पर बोली जाती है।

मिलिटरी बेस है दुनिया का दक्षिणी छोर

वास्तव में देखा जाए तो उशुआइया दुनिया का सबसे दक्षिणी शहर नहीं है. हकीकत में भौगोलिक रूप से दुनिया का सबसे दक्षिणी शहर चिली का प्यूर्टो विलियम्स है. पर चूंकि इस शहर की जनसंख्या सिर्फ तीन हजार है और यह एक मिलिटरी बेस है, इसलिए इसे शहर का दर्जा नहीं दिया जाता. ऐसे में ढांचागत रूप से स्थापित डेढ़ लाख की जनसंख्या वाले उशुआइया को यह दर्जा हासिल है।

अगर आप दुनिया के नक्शे से निकलना चाहें तो उशुआइया किसी आखिरी पोस्ट (चौकी) की तरह काम करता है. 19वीं सदी में जब केप हॉर्न के जरिए अंटार्कटिका की खोज शुरू हुई तभी उशुआइया को दुनिया के आखिरी किनारे के रूप में चिह्नित किया गया था।

Read Also: Argentina : जय श्री राम के साथ पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत

रणनीति या मजबूरी?

रणनीति या मजबूरी?

Jammu- ईरान में संकट में कश्मीरी छात्र, अभिभावकों ने सुरक्षित वापसी की लगाई गुहार

Jammu- ईरान में संकट में कश्मीरी छात्र, अभिभावकों ने सुरक्षित वापसी की लगाई गुहार

Israel VS Iran War- सऊदी अरब में मिसाइल हमला, भारतीय समेत दो की मौत; 12 घायल

Israel VS Iran War- सऊदी अरब में मिसाइल हमला, भारतीय समेत दो की मौत; 12 घायल

UAE- दुबई के मरीना टॉवर के पास 90 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, चारों ओर धुआं

UAE- दुबई के मरीना टॉवर के पास 90 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, चारों ओर धुआं

USA- ट्रंप बोले- बच्चियों के स्कूल पर बमबारी में अमेरिका का हाथ नहीं

USA- ट्रंप बोले- बच्चियों के स्कूल पर बमबारी में अमेरिका का हाथ नहीं

USA- एआई सिस्टम के उपयोग पर सरकार का नियंत्रण, वैध इस्तेमाल के लिए अनुमति जरूरी

USA- एआई सिस्टम के उपयोग पर सरकार का नियंत्रण, वैध इस्तेमाल के लिए अनुमति जरूरी

Iran War- ईरान की तेल व्यवस्था पर बड़ा वार, रिफाइनरियों पर हमले से दहला तेहरान

Iran War- ईरान की तेल व्यवस्था पर बड़ा वार, रिफाइनरियों पर हमले से दहला तेहरान

4 बार PM रहे ओली को हराया, रैपर बना नेता

4 बार PM रहे ओली को हराया, रैपर बना नेता

भारत को झटका, रूस ने तेल कीमत बढ़ाई, क्या होगा असर?

भारत को झटका, रूस ने तेल कीमत बढ़ाई, क्या होगा असर?

दुबई में सस्ता सोना, युद्ध के कारण बड़ी छूट?

दुबई में सस्ता सोना, युद्ध के कारण बड़ी छूट?

युद्ध का डर, नहाने के लिए ऐप देख रहे इजरायली

युद्ध का डर, नहाने के लिए ऐप देख रहे इजरायली

ईरान की माफी के बाद भी जारी हमले

ईरान की माफी के बाद भी जारी हमले

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870