తెలుగు | Epaper

Birthday: रणवीर सिंह आज मना रहे 40वां जन्मदिन

digital
digital
Birthday: रणवीर सिंह आज मना रहे 40वां जन्मदिन

अतरंगी फैशन सेंस को लेकर खूब लाइमलाइट बटोरते हैं रणवीर

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का फिल्म इंडस्ट्री में अलग ओहदा है। अभिनेता ने फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से लेकर अब तक कई फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। आज यानी की 06 जुलाई को रणवीर सिंह अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। साथ ही रणवीर सिंह अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर खूब लाइमलाइट बटोरते हैं। रणवीर सिंह में अभिनय और फिल्मों के प्रति शुरू से जुनून रहा था। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन (Birthday) के मौके पर अभिनेता रणवीर सिंह के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

कैफे में किया काम

एक्टर ने इंडियाना यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के दौरान एक कैफे में बतौर सर्वर काम किया था। उन दिनों रणवीर एक्स्ट्रा इनकम के लिए अपने कमरे में बटर चिकन बनाकर बेचा करते थे। एक बार अभिनेता ने इस बारे में जिक्र किया था कि वह कॉलेज के दिनों में दोस्तों के लिए बटर चिकन बनाते थे, जिससे कि वह दोस्तों से अपना होमवर्क और बाकी का काम करवा सकें।

रणवीर

स्कूल से किए गए सस्पेंड

अभिनेता रणवीर सिंह को शुरूआत से सिनेमा में दिलचस्पी रही है। एक बार वह स्कूल के दिनों में अपनी क्लास में बैठकर गाने ‘छैया छैया’ सुन रहे थे। जिस कारण उनको स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया था। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह बचपन से सिनेमा को लेकर कितने क्रेजी रहे हैं।

गोविंदा के फैन हैं रणवीर

रणवीर सिंह की दुनिया दीवानी है, लेकिन वह गोविंदा के फैन हैं। रणवीर का कहना है कि वह गोविंदा की फिल्में देखकर बड़े हुए हैं। ‘राजा बाबू’ अभिनेता की पसंदीदा फिल्म है। वहीं रणवीर सिंह ने फिल्म ‘किल दिल’ में गोविंदा के साथ काम किया है।

कंटेंट राइटर

रणवीर सिंह को सिनेमा के प्रति बचपन से दिलचस्पी रही है। वह बचपन से अभिनेता बनने के सपने देखा करते थे। वह स्कूल के नाटकों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। रणवीर एक्टिंग की बारीकियां सीखने के लिए एक्टिंग क्लास भी ली। उन्होंने बतौर कंटेंट राइटर अपने करियर की शुरूआत की थी। अभिनय की दुनिया में आने से पहले रणवीर सिंह एक विज्ञापन कंपनी में कंटेंट राइटर के रूप में नौकरी की थी। लेकिन उनको यह हमेशा याद रहा कि उनकी मंजिल सिनेमा है।

Read More : Delhi: सीएम ने आयुष्मान वैन को दिखाई हरी झंडी

Sports- रिमी सेन दुबई में रियल एस्टेट एजेंट के रूप में कर रही हैं काम

Sports- रिमी सेन दुबई में रियल एस्टेट एजेंट के रूप में कर रही हैं काम

Entertainment- अनिल कपूर की फिल्म सूबेदार 5 मार्च को होगी रिलीज

Entertainment- अनिल कपूर की फिल्म सूबेदार 5 मार्च को होगी रिलीज

मृणाल की शादी कब? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा!

मृणाल की शादी कब? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा!

लोकेश की DC झलक रिलीज, देवदास कहानी में नया ट्विस्ट!

लोकेश की DC झलक रिलीज, देवदास कहानी में नया ट्विस्ट!

Entertainment- मेरी नाकामी का इंतज़ार कर रहे हैं कुछ लोग – गोविंदा

Entertainment- मेरी नाकामी का इंतज़ार कर रहे हैं कुछ लोग – गोविंदा

राजामौली की ‘वाराणसी’ का राज खुला, असली जॉनर क्या है?

राजामौली की ‘वाराणसी’ का राज खुला, असली जॉनर क्या है?

Entertainment- चंद्रमुखी का किरदार निभाना भावनात्मक सफर था -माधुरी दीक्षित

Entertainment- चंद्रमुखी का किरदार निभाना भावनात्मक सफर था -माधुरी दीक्षित

Entertainment- जल्द टूट सकता है दंगल का रिकॉर्ड, आमिर खान की बादशाहत को चुनौती

Entertainment- जल्द टूट सकता है दंगल का रिकॉर्ड, आमिर खान की बादशाहत को चुनौती

वैलेंटाइन डे पर रिलीज ‘कपल फ्रेंडली’, आज प्रीमियर शो

वैलेंटाइन डे पर रिलीज ‘कपल फ्रेंडली’, आज प्रीमियर शो

राम चरण के जुड़वा बच्चों के नाम रिवील, जानें खास अर्थ

राम चरण के जुड़वा बच्चों के नाम रिवील, जानें खास अर्थ

एमएस बायोपिक में साई पल्लवी, नया अवतार!

एमएस बायोपिक में साई पल्लवी, नया अवतार!

उस्ताद अपडेट कब? हरीश का बड़ा बयान!

उस्ताद अपडेट कब? हरीश का बड़ा बयान!

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870