తెలుగు | Epaper

Home Care: बरसाती मौसम में कपड़ों से आती है बदबू तो आज़माएं ये नुस्खा

digital
digital
Home Care: बरसाती मौसम में कपड़ों से आती है बदबू तो आज़माएं ये नुस्खा

बदबू वाली प्रॉब्लम से आराम से पाएं छुटकारा

मानसून के मौसम (Season) में सबसे ज्यादा समस्या होती है कपड़ों को सुखाने की। बाहर बारिश की बूंदें होती हैं और इसलिए हम बालकनी में कपड़े नहीं सुखा सकते। अमूमन ऐसे में हम घर के अंदर कपड़े सुखाना पसंद करते हैं। भले ही मजबूरी में कपड़े घर के अंदर ही सुखाने पड़ते हैं, लेकिन इससे कपड़ों को वह धूप (Sunlight) नहीं मिल पाती है। धूप और हवा के अभाव में कपड़ों से एक अजीब सी बदबू आने लगती है।

इस तरह कपड़ों को धोने व सुखाने के बाद भी उन्हें पहनने का मन नहीं करता है। हो सकता है कि आप भी इन दिनों ऐसी ही परेशानी से जूझ रही हों, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
दरअसल, ऐसे कुछ घरेलू उपाय हैं, जिनकी मदद से आप कपड़ों से आने वाली इस बदबू वाली प्रॉब्लम से आराम से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान उपाय के बारे में बता रहे हैं-

खिड़की या पंखे के पास सुखाओ

अगर आप मानसून में कपड़ों को घर के अंदर सुखा रहे हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि आप कपड़े हमेशा खुली खिड़की, बालकनी या पंखे के पास ही टांगे। ऐसा करना ज्यादा अच्छा माना जाता है। दरअसल, ताजी हवा जल्दी नमी सुखाती है और कपड़े बदबूदार नहीं होते।

बदबू

वॉशिंग में बेकिंग सोडा डालो

कपड़ों से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए आप डिटर्जेंट के साथ 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा मिला दो। बेकिंग सोडा की खूबी यह होती है कि बदबू को खत्म करता है और कपड़ों को फ्रेश रखता है।

सिरके का करें इस्तेमाल

कपड़ों से आने वाली बदबू का ख्याल रखने के लिए सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप कपड़ों को धोते समय आखिरी बार उन्हें रिंस करने के लिए पानी में आधा कप सफेद सिरका डालें। भले ही आप वॉशिंग मशीन में कपड़े धो रहे हों या फिर बाल्टी में। सिरका उन बैक्टीरिया को मारता है जो कपड़ों में सीलन की बदबू लाते हैं।

Read More : Hair Care: कलर्ड बालों के लिए घर पर ही बनाएं ये सीरम

रेणुका चौधरी को नोटिस, वजह क्या है?

रेणुका चौधरी को नोटिस, वजह क्या है?

दिल्ली धमाका केस में नया खुलासा, कौन है ‘अंसार इंटरिम’?

दिल्ली धमाका केस में नया खुलासा, कौन है ‘अंसार इंटरिम’?

बेंगलुरु हादसा, बस से टकराई कार, 5 की मौत

बेंगलुरु हादसा, बस से टकराई कार, 5 की मौत

अमेरिका डील पर राहुल के 5 सवाल, क्या चिंता?

अमेरिका डील पर राहुल के 5 सवाल, क्या चिंता?

National- 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

National- 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

Mahashivratri Special- देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mahashivratri Special- देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

National- वफादारी का पैमाना वंदे मातरम नहीं- असदुद्दीन ओवैसी

National- वफादारी का पैमाना वंदे मातरम नहीं- असदुद्दीन ओवैसी

Bihar- 25 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात, 16 फरवरी को खाते में ट्रांसफर होंगे 10-10 हजार रुपये

Bihar- 25 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात, 16 फरवरी को खाते में ट्रांसफर होंगे 10-10 हजार रुपये

National- हवाई सफर की थकान और नींद की परेशानी दूर करेगा मिक 628

National- हवाई सफर की थकान और नींद की परेशानी दूर करेगा मिक 628

National- भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ेगी, डीआरडीओ एस्ट्रा एमके-2 सौंपने की तैयारी में

National- भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ेगी, डीआरडीओ एस्ट्रा एमके-2 सौंपने की तैयारी में

दहेज पाप मानने वाली जनजाति, देश के लिए मिसाल?

दहेज पाप मानने वाली जनजाति, देश के लिए मिसाल?

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र साकेत मृत मिले, जांच जारी

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र साकेत मृत मिले, जांच जारी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870