తెలుగు | Epaper

Sawan Daan : सावन महीने में दान करें ये चीजें, बनी रहेगी भगवान शिव की कृपा

digital
digital
Sawan Daan : सावन महीने में दान करें ये चीजें, बनी रहेगी भगवान शिव की कृपा

11 जुलाई से 9 अगस्त तक रहेगा सावन माह

भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित सावन माह 11 जुलाई से 9 अगस्त तक रहेगा। कहते हैं कि सावन भगवान शिव का प्रिय महीना है। इस माह में भक्त भगवान शिव की कृपा पाने के लिए विशेष शिव पूजन के साथ दान-पुण्य भी करते हैं। शिव पुराण के अनुसार, व्यक्ति को दान व तपस्या हमेशा करनी चाहिए। इन दोनों कार्यों को करने से व्यक्ति को उत्तम फल प्राप्त होते हैं। मान्यता है कि सावन में चांदी, वस्त्र व तिल आदि चीजों का दान करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। शिव महापुराण (Shiv Mahapuran) में दान के बारे में विस्तृत उल्लेख किया गया है। शिव महापुराण में वर्णित है कि व्यक्ति को किन 12 चीजों का दान करना चाहिए। इन चीजों के दान से अभीष्ट फल प्राप्त होते हैं

जानें शिव पुराण में वर्णित 12 दान और उनके फल के बारे

शिव महापुराण के अनुसार, हर व्यक्ति को गौ, भूमि, तिल, सुवर्ण, घी, वस्त्र, गुड़, चांदी, नमक, कोंहड़ा और कन्या का दान करना चाहिए। गोदान करने से सभी पापों का निवारण होता है और शुभ फल मिलते हैं। भूमि का दान परलोक में आश्रय देने वाला होता है। तिल का दान बल देने वाला और मृत्यु का निवारक माना गया है।

सावन

घी का दान पुष्टिकारक

सुवर्ण का दान वीर्यदायक और घी का दान पुष्टिकारक माना गया है। वस्त्र का दान आयु में वृद्धि करता है। धन का दान करने से अन्न व धन में वृद्धि होती है। गुड़ का दान करने से व्यक्ति को मधुर भोजन की प्राप्ति होती है। चांदी का दान करने से वीर्य में वृद्धि होती है। कोंहड़ा के दान को पुष्टिदायक माना जाता है। कन्या का दान आजीवन भोग देने वाला होता है।

सावन से क्या होता है?

सावन का महीना वर्षा ऋतु लाता है, जिससे खेती के लिए पानी मिलता है। यह शिव पूजा का समय है, और मौसम में नमी व हरियाली बढ़ जाती है।

सावन का सोमवार क्यों मनाया जाता है?

सावन का सोमवार भगवान शिव को समर्पित होता है। मान्यता है कि सावन में माता पार्वती ने कठिन तप कर शिव को पति रूप में पाया। इसी कारण महिलाएं अच्छे पति और सुख-शांति के लिए व्रत रखती हैं। साथ ही शिवजी सावन में प्रसन्न होते हैं, इसलिए इस महीने जलाभिषेक और व्रत का विशेष महत्व है।

Read Also : Shani Vakri: इन 3 राशियों पर होगी शनि की वक्री नजर, पड़ेगा ये असर

रेणुका चौधरी को नोटिस, वजह क्या है?

रेणुका चौधरी को नोटिस, वजह क्या है?

दिल्ली धमाका केस में नया खुलासा, कौन है ‘अंसार इंटरिम’?

दिल्ली धमाका केस में नया खुलासा, कौन है ‘अंसार इंटरिम’?

बेंगलुरु हादसा, बस से टकराई कार, 5 की मौत

बेंगलुरु हादसा, बस से टकराई कार, 5 की मौत

अमेरिका डील पर राहुल के 5 सवाल, क्या चिंता?

अमेरिका डील पर राहुल के 5 सवाल, क्या चिंता?

National- 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

National- 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

Mahashivratri Special- देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mahashivratri Special- देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

National- वफादारी का पैमाना वंदे मातरम नहीं- असदुद्दीन ओवैसी

National- वफादारी का पैमाना वंदे मातरम नहीं- असदुद्दीन ओवैसी

Bihar- 25 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात, 16 फरवरी को खाते में ट्रांसफर होंगे 10-10 हजार रुपये

Bihar- 25 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात, 16 फरवरी को खाते में ट्रांसफर होंगे 10-10 हजार रुपये

National- हवाई सफर की थकान और नींद की परेशानी दूर करेगा मिक 628

National- हवाई सफर की थकान और नींद की परेशानी दूर करेगा मिक 628

National- भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ेगी, डीआरडीओ एस्ट्रा एमके-2 सौंपने की तैयारी में

National- भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ेगी, डीआरडीओ एस्ट्रा एमके-2 सौंपने की तैयारी में

दहेज पाप मानने वाली जनजाति, देश के लिए मिसाल?

दहेज पाप मानने वाली जनजाति, देश के लिए मिसाल?

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र साकेत मृत मिले, जांच जारी

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र साकेत मृत मिले, जांच जारी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870