आज टॉप जॉब्स में बात इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु के 2,500 पदों पर भर्ती की और मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड में 18,650 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात ‘मराठा मिलिट्री लैंडस्केप’ के (UNESCO) वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल होने की और टॉप स्टोरी में जानकारी यूपी में स्कूल जाने के लिए मिलने वाले 6 हजार सालाना भत्ते की।
1. ‘मराठा मिलिट्री लैंडस्केप’ UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल
11 जुलाई को UNESCO ने ‘मराठा मिलिट्री लैंडस्केप’ यानी ‘मराठा सैन्य परिदृश्य’ को वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में शामिल किया।
- मराठा काल के 12 किलों को इसमें शामिल किया गया है, जिसमें 11 किले महाराष्ट्र में हैं।
- वहीं, तमिलनाडु का एक जिंजी किला भी सूची का हिस्सा है।
- सभी किले 17वीं से 19वीं सदी के बीच बने थे।
- महाराष्ट्र के 11 किलों में सिंधु और शिवनेरी जैसे किले शामिल हैं।
- रायगढ़ दुर्ग भी इस सूची में है, जहां छत्रपति शिवाजी का राजतिलक हुआ था।
- इसके अलावा सालहेर, लोहगढ़, खंडेरी, राजगढ़, प्रतापगढ़, सुवर्णदुर्ग, पन्हाला, विजय दुर्ग किले शामिल हैं।
- अब भारत की कुल 44 धरोहर वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल हो गई हैं।
2. DRDO और इंडियन एयरफोर्स ने ‘अस्त्र’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया
11 जुलाई को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन यानी (DRDO) और इंडियन एयरफोर्स ने ‘अस्त्र’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
- ये एक स्वदेशी बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल (BVRAAM) है।
- इस मिसाइल में स्वदेशी रेडियो फ्रीक्वेंसी (RF) सीकर का उपयोग किया गया।
- परीक्षण के दौरान दो मिसाइल लॉन्च किए गए।
- ‘अस्त्र’ की मारक क्षमता 100 किलोमीटर से अधिक है।
- मिसाइल का डेवलपमेंट DRDO और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) सहित 50 से ज्यादा पब्लिक और प्राइवेट इंडस्ट्रीज के सहयोग से हुआ।
टॉप जॉब्स
1. इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु के 2,500 पदों पर भर्ती
इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु के 2,500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख 25 सितंबर 2025 तय की गई है।
अग्निवीर वायु का कार्यकाल 4 साल है। इस भर्ती में सेवा निधि योजना के अनुसार लगभग 10.08 लाख मिलेंगे। यह भर्ती अविवाहित महिला और पुरुषों के लिए होगी।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- इंटरमीडिएट (12वीं) गणित, भौतिकी और अंग्रेजी में मिनिमम 50% नंबरों के साथ
- या मिनिमम 50% अंकों के साथ मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / ऑटोमोबाइल / कंप्यूटर साइंस / इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी /आईटी में इंजीनियरिंग का 3 वर्षीय डिप्लोमा
- या किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी और गणित के साथ 2 साल का वोकेशनल कोर्स जिसमें कुल 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक हों।
एज लिमिट :
- 17.5-21 साल
- आयु 1 जनवरी 2005 से 1 जनवरी 2008 के बीच होनी चाहिए।
- आयु में छूट इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु इंटेक 1/2026 के नियमानुसार दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- लिखित परीक्षा
- पीएसटी/पीईटी
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
- मेरिट सूची
सैलरी :
- पहले साल : 30,000
- दूसरे साल : 33,000
- तीसरे साल : 36,500
- चौथे साल : 40, 000
2. मध्यप्रदेश में 18,650 प्राइमरी टीचर्स की भर्ती
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने 18,650 प्राइमरी टीचर्स की भर्ती के लिए MP TET वर्ग 3 परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू हो रही है। इस भर्ती के तहत स्कूल शिक्षा विभाग के 10,150 और जनजातीय कार्य विभाग के लिए 8,500 पद भरे जाएंगे।
एग्जाम की संभावित तारीख 31 अगस्त तय की गई है। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।
एयरफोर्स का जनक कौन है?
अर्जन सिंह भारतीय वायुसेना के पहले पाँच सितारा रैंक वाले अधिकारी थे। सुब्रतो मुखर्जी भारतीय वायुसेना के पहले वायुसेनाध्यक्ष थे। सुब्रतो मुखर्जी को भारतीय वायुसेना का जनक भी कहा जाता है।
एयरफोर्स में फर्स्ट लेडी कौन है?
रमनन भारतीय वायु सेना में कमीशन प्राप्त करने वाली पहली महिला अधिकारी थीं। सेवानिवृत्ति से पहले उन्होंने 24 वर्षों तक भारतीय वायु सेना में सेवा की।
Read more : EPF से घर खरीदना होगा आसान, अब निकाल सकेंगे 90 प्रतिशत तक की रकम