తెలుగు | Epaper

UP : लखनऊ एयरपोर्ट से एक महीने में 30 उड़ानें हुईं रद्द

Anuj Kumar
Anuj Kumar
UP : लखनऊ एयरपोर्ट से एक महीने में 30 उड़ानें हुईं रद्द

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से विमान सेवाएं इन दिनों बुरी तरह प्रभावित हैं। अहमदाबाद में पिछले हुए विमान हादसे के बाद से एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों में लगातार गड़बड़ी देखी जा रही है। एयरपोर्ट (Airport) की मासिक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक महीने में कुल 30 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं, जिनमें सबसे ज्यादा उड़ानें एअर इंडिया समूह की रही हैं।

मुंबई से लखनऊ आने-जाने वाली फ्लाइटें बार-बार रद्द

एअर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-लखनऊ फ्लाइट (IX-1219) लगातार तीसरे दिन रद्द हुई है। यह फ्लाइट रोजाना रात 11:50 बजे लखनऊ पहुंचती है। इसके साथ ही लखनऊ से मुंबई जाने वाली फ्लाइट IX-1235 भी लगातार रद्द हो रही है, जो रात 12:20 बजे अमौसी से उड़ान भरती है। ये दोनों उड़ानें बीते कई दिनों से अनियमित चल रही हैं।

दिल्ली और दुबई की फ्लाइटें भी प्रभावित

एअर इंडिया की दिल्ली से चलने वाली दो नियमित उड़ानें AI-2460 और AI-2461 भी लंबे समय से रद्द चल रही हैं। इसके अलावा लखनऊ-दुबई रूट की फ्लाइट्स IX-193 और IX-194 भी कई बार कैंसिल की जा चुकी हैं। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, अन्य एयरलाइंस की कुछ उड़ानें भी रद्द हुई हैं, लेकिन एअर इंडिया और उसकी सहयोगी एअर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) की उड़ानें सबसे ज्यादा प्रभावित रही हैं।

हादसे के बाद सघन जांच में जुटा एअर इंडिया

अहमदाबाद में हुई दुर्घटना के बाद से एअर इंडिया के संचालन में गड़बड़ी सामने आ रही है। कंपनी के पास इस समय कुल 297 विमान हैं, जिनमें से 194 एअर इंडिया और 103 एअर इंडिया एक्सप्रेस के बेड़े में हैं। सभी विमानों की सघन तकनीकी जांच की जा रही है, जिससे उड़ानों में देरी और रद्द होने की स्थिति बनी हुई है।

16 जुलाई से दो उड़ानें होंगी बहाल

लंबे इंतजार के बाद यात्रियों को कुछ राहत मिलने की संभावना है। एअर इंडिया की दिल्ली-लखनऊ की दो उड़ानें (AI-2460 और AI-2461) 16 जुलाई से दोबारा शुरू की जा रही हैं। इन उड़ानों को पहले 21 जून को ‘ऑपरेशनल कारणों’ से बंद कर दिया गया था। AI-2460 दिल्ली से रात 8:55 बजे चलकर लखनऊ रात 10:05 बजे पहुंचती है, जबकि वापसी की उड़ान AI-2461 रात 10:55 बजे लखनऊ से रवाना होकर 12:20 बजे दिल्ली पहुंचती है।

लखनऊ एयरपोर्ट का मालिक कौन है?

इसका स्वामित्व और संचालन लखनऊ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (एलआईएएल) द्वारा किया जाता है, जो अडानी समूह के नेतृत्व वाला एक सार्वजनिक-निजी संघ है । यह हवाई अड्डा भारत में यात्री यातायात के मामले में 11वां सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है।

भारत का 3 सबसे बड़ा हवाई अड्डा कौन सा है?

केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, बैंगलोर – भारत का तीसरा सबसे बड़ा हवाई अड्डा। यह दक्षिण भारत का पहला हवाई अड्डा है जहाँ दो समानांतर रनवे संचालित होते हैं और यात्री यातायात के मामले में यह देश का तीसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है।

Read more : गाजा में इजराइली हमले में 6 बच्चों सहित 32 लोगों की मौत

Railway- अंतिम चरण में चारधाम रेल प्रोजेक्ट, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

Railway- अंतिम चरण में चारधाम रेल प्रोजेक्ट, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

ओरेकल में बड़ी छंटनी, 30 हजार कर्मचारियों पर संकट!

ओरेकल में बड़ी छंटनी, 30 हजार कर्मचारियों पर संकट!

एयरटेल झटका, मुफ्त AI सब्सक्रिप्शन ऑफर बंद!

एयरटेल झटका, मुफ्त AI सब्सक्रिप्शन ऑफर बंद!

एयर इंडिया ड्रीमलाइनर अलर्ट, फ्यूल स्विच में बड़ी खराबी!

एयर इंडिया ड्रीमलाइनर अलर्ट, फ्यूल स्विच में बड़ी खराबी!

सोने की कीमतों में गिरावट, रिकॉर्ड से बड़ी फिसलन!

सोने की कीमतों में गिरावट, रिकॉर्ड से बड़ी फिसलन!

Chennai-टीवीके चीफ विजय बोले-डीएमके को हराने की क्षमता सिर्फ हमारे पास

Chennai-टीवीके चीफ विजय बोले-डीएमके को हराने की क्षमता सिर्फ हमारे पास

Census- जाति गणना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से इनकार

Census- जाति गणना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से इनकार

4AM बिरयानी ट्रेंड अलर्ट, स्वाद या सेहत पर खतरा?

4AM बिरयानी ट्रेंड अलर्ट, स्वाद या सेहत पर खतरा?

WB- एसआईआर पर सीईसी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला

WB- एसआईआर पर सीईसी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला

यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी में 71 लाख कैश, दहेज विवाद!

यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी में 71 लाख कैश, दहेज विवाद!

Delhi- बिहार में नीट छात्रा की मौत पर संसद में हंगामा, सांसदों ने किया प्रदर्शन

Delhi- बिहार में नीट छात्रा की मौत पर संसद में हंगामा, सांसदों ने किया प्रदर्शन

छात्रों को राहत, 10वीं का सिलेबस 25% घटाने का फैसला!

छात्रों को राहत, 10वीं का सिलेबस 25% घटाने का फैसला!

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870