తెలుగు | Epaper

Solar Eclipse : 2 अगस्‍त 2027 को दुनिया के कई देशों में छा जाएगा अंधेरा

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Solar Eclipse : 2 अगस्‍त 2027 को दुनिया के कई देशों में छा जाएगा अंधेरा

वॉशिंगटन। पूर्ण सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 2027 में लगेगा, जिसे सदियों में एक बार लगने वाला ग्रहण कहा जा रहा है। यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और अरब के कुछ हिस्सों में 2 अगस्त, 2027 को ये दुर्लभ पूर्ण सूर्यग्रहण दिखाई देगा। इस ग्रहण की खास बात इसका समय होगा। यह सूर्य ग्रहण 6 मिनट 23 सेकंड तक रहेगा। इससे यह करीब 100 साल (Hundred Years) का सबसे लंबा चलने वाला सूर्य ग्रहण होगा।

हाईलाइटस

  • 100 साल बाद पड़ेगा पूर्ण सूर्यग्रहण, भारत में नहीं आएगा नजर
  • 2 अगस्त, 2027 में होने वाला सूर्य ग्रहण का पूर्ण पथ 275 किलोमीटर चौड़ा है, ऐसे में यह कई महाद्वीपों को कवर करेगा।
  • सूर्य ग्रहण अटलांटिक महासागर से शुरू होकर जिब्राल्टर जलडमरूमध्य, दक्षिणी स्पेन, उत्तरी अफ्रीका से अरब प्रायद्वीप तक जाएगा

इस दौरान सूर्य आंखों से पूरी तरह ओझल हो जाएगा

जानकारी के मुताबिक 2 अगस्त, 2027 का सूर्य ग्रहण खास होगा। दुनिया के बड़े हिस्से के लिए इस दौरान सूर्य आंखों से पूरी तरह ओझल हो जाएगा। दुनिया करीब छह मिनट के लिए अंधेरे में डूब जाएगी। यह सैकड़ों सालों के इतिहास का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। अभी तक इतिहास का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण 743 ईसा पूर्व हुआ था, जब 7 मिनट 28 सेकंड के लिए अंधेरा छा गया था। 2 अगस्त, 2027 में होने वाला सूर्य ग्रहण का पूर्ण पथ 275 किलोमीटर चौड़ा है। ऐसे में यह कई महाद्वीपों को कवर करेगा।

हिंद महासागर के ऊपर यह धुंधला नजर आएगा।

अफ्रीका के ज्यादातर देशों से इसे देखा जा सकेगा। यह सूर्य ग्रहण अटलांटिक महासागर से शुरू होकर जिब्राल्टर जलडमरूमध्य, दक्षिणी स्पेन, उत्तरी अफ्रीका से अरब प्रायद्वीप तक जाएगा। हालांकि हिंद महासागर (Hind Ocean) के ऊपर यह धुंधला नजर आएगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण सबसे पहले दक्षिणी स्पेन, जिब्राल्टर और मोरक्को में दिखाई देगा। इसके बाद अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया और मिस्र में सूर्य ग्रहण तब होगा, जब वह आकाश में अपने उच्चतम बिंदु पर होगा। मिस्र के बाद सूर्य ग्रहण लाल सागर को पार करते हुए सऊदी अरब, यमन और सोमालिया में अंधेरा कर देगा।

2027 के बाद इस तरह का सूर्य ग्रहण शायद 2114 में नजर आएगा

स्पेन के काडिज और मलागा शहरों में चार मिनट से ज्यादा तक पूरी तरह से अंधेरा छा जाएगा। 2 अगस्त, 2027 का सूर्यग्रहण भारत और आसपास के देशों में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में भारतीयों को निराशा हो सकती है। लीबिया का बेंगाजी इस सूर्य ग्रहण को देखने के लिए एक अच्छा स्थान होगा। मिस्र के ऐतिहासिक शहर लक्सर के पास छह मिनट तक घना अंधेरा रहेगा। इटली का लैम्पेडुसा द्वीप करीब पूरी तरह से ढका रहेगा। सऊदी अरब के जेद्दा और मक्का, यमन और सोमालिया के कुछ हिस्से ग्रहण देखने वाले अंतिम स्थान होंगे। एक्सपर्ट का कहना है कि 2027 के बाद इस तरह का सूर्य ग्रहण शायद 2114 में नजर आएगा।


सूर्य ग्रहण कब होता है और इसका क्या कारण है?

सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी की गतियाँ इन तीनों पिंडों को वर्ष में दो से चार बार एक सीध में लाती हैं। लेकिन पूर्ण सीध, जिसके परिणामस्वरूप पूर्ण सूर्यग्रहण होता है, लगभग हर 18 महीने में एक बार ही होता है। दिन के समय, जैसे ही चंद्रमा सूर्य के सामने से गुजरता है, पृथ्वी पर उसकी आंशिक छाया (जिसे उपछाया कहते हैं) पड़ने लगती है।

भारत में सूर्य ग्रहण कब होगा?

Solar Eclipse की शुरुआत रात 11 बजे से होगी।ग्रहण 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 24 मिनट तक चलेगा। यानी सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनट तक होगी।

Read more : National : ब्रह्मोस की मार से कराह रहा पाकिस्तान, चालू नहीं हो पाया एयरबेस

ट्रंप का दबाव और कनाडा-चीन का नया ‘स्ट्रैटेजिक गठबंधन’

ट्रंप का दबाव और कनाडा-चीन का नया ‘स्ट्रैटेजिक गठबंधन’

नाटो सहयोगियों की ट्रंप को दो-टूक

नाटो सहयोगियों की ट्रंप को दो-टूक

अपनी ‘कुंती’ को ढूंढने निकला एक आधुनिक ‘कर्ण’

अपनी ‘कुंती’ को ढूंढने निकला एक आधुनिक ‘कर्ण’

ईरान-अमेरिका टकराव

ईरान-अमेरिका टकराव

वेनेजुएलाई नेता मचाडो ने ट्रम्प को सौंपा अपना नोबेल पदक

वेनेजुएलाई नेता मचाडो ने ट्रम्प को सौंपा अपना नोबेल पदक

IRAN- ऑपरेशन स्वदेश, ईरान से भारतीयों की सुरक्षित वापसी शुरू

IRAN- ऑपरेशन स्वदेश, ईरान से भारतीयों की सुरक्षित वापसी शुरू

GAZA- हमास को जल्द मिलेगा नया चीफ, खालिद मशाल आगे

GAZA- हमास को जल्द मिलेगा नया चीफ, खालिद मशाल आगे

IRAN- ईरान के विरोध प्रदर्शनों में गूंजा रजा पहलवी का नाम

IRAN- ईरान के विरोध प्रदर्शनों में गूंजा रजा पहलवी का नाम

क्या पुरुष गर्भवती हो सकते हैं? US सीनेट में अजीब सवाल!

क्या पुरुष गर्भवती हो सकते हैं? US सीनेट में अजीब सवाल!

ईरान पर हमला तय है? ट्रंप का पुराना रिकॉर्ड क्या कहता है?

ईरान पर हमला तय है? ट्रंप का पुराना रिकॉर्ड क्या कहता है?

USA- बीमारी के चलते मिशन अधूरा, आईएसएस से पृथ्वी लौट रहे चार अंतरिक्ष यात्री

USA- बीमारी के चलते मिशन अधूरा, आईएसएस से पृथ्वी लौट रहे चार अंतरिक्ष यात्री

USA- ईरान पर बदले ट्रंप के सुर, बोले– अब प्रदर्शनकारियों की हत्याएं रुकीं

USA- ईरान पर बदले ट्रंप के सुर, बोले– अब प्रदर्शनकारियों की हत्याएं रुकीं

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870