తెలుగు | Epaper

Beauty Tips: दमकती त्वचा के लिए पपीते से घर पर बनाएं फेस मास्क

digital
digital
Beauty Tips: दमकती त्वचा के लिए पपीते से घर पर बनाएं फेस मास्क

पपीते के पत्ते में बहुत से गुण होते हैं मौजूद

धूल-मिट्टी और प्रदूषण का असर सिर्फ हमारी सेहत पर ही नहीं बल्कि स्किन (Skin) का ग्लो भी कम हो जाता है। इस कारण स्किन संबंधी समस्या शुरू हो जाती हैं। ऐसे में महिलाएं स्किन का ग्लो वापस पाने के लिए तमाम ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बंद करते ही यह समस्याएं फिर शुरू हो जाती हैं और ज्यादा खर्च भी होता है।

लेकिन क्या आप जानती हैं कि पपीते (Papaya) के पत्ते का इस्तेमाल करके आप स्किन संबंधी समस्याओं को कम करने के साथ स्किन को ग्लोइंग भी बना सकती हैं। आप पपीते के पत्ते का इस्तेमाल फेस मास्क बनाकर भी कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि पपीते के पत्ते में कौन-कौन से गुण मौजूद होते हैं। साथ ही इसको आप कैसे इस्तेमाल में ला सकती हैं

त्वचा के लिए फायदेमंद है पपीते के पत्ते

बता दें कि पपीते के पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स समेत कई गुण पाए जाते हैं। यह गुण स्वास्थ्य के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद है। पपीते के पत्ते का इस्तेमाल करने से स्किन अच्छी तरह से साफ होती है। पपीते के पत्ते का इस्तेमाल करने से स्किन साफ होती है और दाग-धब्बे व डलनेस की समस्या दूर होती है। आप पपीते के पत्ते को बेसन के साथ मिलाकर चेहरे पर फेस मास्क की तरह अप्लाई कर सकती हैं।

स्किन

सामग्री

  • पपीते के पत्ते- 2 से 3
  • बेसन- 1 चम्मच

ऐसे बनाएं फेस मास्क

  • सबसे पहले पपीते के पत्ते को अच्छे से धो लें और फिर इसका पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट में बेसन को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • फिर इस पेस्ट को अपने फेस पर अप्लाई करें और इसको सूखने के लिए छोड़ दें।
  • जब पेस्ट सूख जाए, तो अपने फेस को पानी से धो लें।
  • आप सप्ताह में 2 दिन इस फेस मास्क का इस्तेमाल करें।
  • हालांकि किसी भी चीज को फेस पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

स्किन
  • सुबह-शाम के समय अपने चेहरे को अच्छे से क्लीन करें।
  • फिर त्वचा को अच्छे से मॉइस्चराइज करें।
  • वहीं धूप से स्किन की बचाव के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।

क्या पपीता गर्म है या ठंडा?

पपीता आयुर्वेद के अनुसार गर्म तासीर वाला फल माना जाता है। इसका सेवन शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है, इसलिए गर्भवती महिलाओं और गर्म शरीर वाले लोगों को इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए। यह पाचन में मदद करता है और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है।

पपीता कौन सा देश भारत लाया?

पपीता भारत में दक्षिण अमेरिका के देशों से लाया गया था। यह मूल रूप से मैक्सिको और मध्य अमेरिका का फल है। 16वीं शताब्दी में पुर्तगाली व्यापारी पपीता को भारत लेकर आए और इसे तटीय क्षेत्रों में उगाना शुरू किया।

Read More : Sports: FIDE World Cup 2025 भारत में अक्टूबर-नवंबर में आयोजित होगा

लॉन्ग‑डिस्टेंस कपल्स ऐसे मनाएं प्यार का दिन

लॉन्ग‑डिस्टेंस कपल्स ऐसे मनाएं प्यार का दिन

शास्त्र के अनुसार वैलेंटाइन डे मनाने का असली दिन

शास्त्र के अनुसार वैलेंटाइन डे मनाने का असली दिन

रागी थोपा की आसान रेसिपी

रागी थोपा की आसान रेसिपी

Health- आंतों की सेहत के लिए छाछ का सेवन है बेहद लाभकारी

Health- आंतों की सेहत के लिए छाछ का सेवन है बेहद लाभकारी

किस करने के क्या-क्या हैं फायदे?

किस करने के क्या-क्या हैं फायदे?

भारत की टॉप बजट होम डेकोर मार्केट्स

भारत की टॉप बजट होम डेकोर मार्केट्स

सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Bihar- बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा शुरू, जहानाबाद में हथकड़ी में परीक्षा केंद्र पहुंचे दो परीक्षार्थी

Bihar- बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा शुरू, जहानाबाद में हथकड़ी में परीक्षा केंद्र पहुंचे दो परीक्षार्थी

Health- पानी की कमी से गाढ़ा होता है खून, हार्ट अटैक-स्टोक का बढ़ता रिस्क

Health- पानी की कमी से गाढ़ा होता है खून, हार्ट अटैक-स्टोक का बढ़ता रिस्क

Health-सुबह उठने के 90 मिनट के भीतर नाश्ता, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Health-सुबह उठने के 90 मिनट के भीतर नाश्ता, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Health- फास्ट फूड सेहत के लिए गंभीर खतरा

Health- फास्ट फूड सेहत के लिए गंभीर खतरा

Health -सर्पासन, पथरी रोकने में असरदार योगासन

Health -सर्पासन, पथरी रोकने में असरदार योगासन

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870