తెలుగు | Epaper

Sports: राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक के दायरे में आएगा BCCI

Kshama Singh
Kshama Singh
Sports: राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक के दायरे में आएगा BCCI

BCCI को देश के कानून का करना होगा पालन

एक बड़े बदलाव के तहत, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अब राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक के दायरे में आएगा, जिसे बुधवार 23 जुलाई को संसद में पेश किया जाएगा। खेल मंत्रालय के एक शीर्ष सूत्र ने पुष्टि की है कि विधेयक के कानून बन जाने के बाद, बीसीसीआई प्रस्तावित राष्ट्रीय खेल बोर्ड (एनएसबी) के दायरे में आ जाएगा, भले ही इस क्रिकेट संस्था को सरकारी धन प्राप्त नहीं होता है। एक सूत्र ने बताया कि सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों (NSF) की तरह, बीसीसीआई को भी इस विधेयक के कानून बनने के बाद देश के कानून का पालन करना होगा। वे मंत्रालय से धन नहीं लेते, बल्कि संसद का एक अधिनियम उन पर लागू होता है

किसी भी एनएसएफ पर सरकारी नियंत्रण नहीं है

सूत्र ने कहा कि बीसीसीआई अन्य सभी एनएसएफ की तरह एक स्वायत्त निकाय बना रहेगा लेकिन उनसे जुड़े विवादों का निपटारा प्रस्तावित राष्ट्रीय खेल पंचाट करेगा। यह पंचाट चुनाव से लेकर चयन तक के खेल मामलों से जुड़े विवाद का समाधान निकाय बन जाएगा। सूत्र ने कहा कि इस विधेयक का मतलब किसी भी एनएसएफ पर सरकारी नियंत्रण नहीं है।

BCCI

सरकार सुशासन सुनिश्चित करने में एक सूत्रधार की भूमिका निभाएगी।’ क्रिकेट (टी20 प्रारूप) को 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया है और इस तरह से बीसीसीआई पहले ही ओलंपिक आंदोलन का हिस्सा बन चुका है। खेल प्रशासन विधेयक का उद्देश्य समय पर चुनाव, प्रशासनिक जवाबदेही और खिलाड़ियों के कल्याण के लिए एक मजबूत खेल ढांचा तैयार करना है।

सदस्यों की नियुक्ति केंद्र सरकार द्वारा की जाएगी

राष्ट्रीय खेल बोर्ड (एनएसबी) को पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किया जाएगा। इसके पास व्यापक अधिकार होंगे कि वह शिकायतों के आधार पर या ‘अपने विवेक’ से चुनावी अनियमितताओं से लेकर वित्तीय गड़बड़ी तक के उल्लंघनों के लिए खेल संघों को मान्यता प्रदान करे या निलंबित भी करे।

इस विधेयक में प्रशासकों की आयु सीमा के पेचीदा मुद्दे पर कुछ रियायत दी गई है जिसमें 70 से 75 वर्ष की आयु के लोगों को चुनाव लड़ने की अनुमति दी गई है बशर्ते संबंधित अंतरराष्ट्रीय संस्थायें आपत्ति नहीं करें। एनएसबी में एक अध्यक्ष होगा और इसके सदस्यों की नियुक्ति केंद्र सरकार द्वारा की जाएगी। यह नियुक्तियां एक खोज-सह-चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर की जाएंगी।

BCCI का मुख्यालय कहाँ है?

BCCI का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है। इसका ऑफिस वानखेड़े स्टेडियम परिसर में है। यहीं से भारतीय क्रिकेट से जुड़े सभी प्रशासनिक और प्रबंधन कार्य संचालित किए जाते हैं।

वर्तमान में BCCI का अध्यक्ष कौन है?

वर्तमान में बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी हैं। उन्होंने अक्टूबर 2022 में सौरव गांगुली के बाद यह पद संभाला। रोजर बिन्नी पूर्व भारतीय क्रिकेटर और 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे हैं।

बीसीसीआई सरकारी है या प्राइवेट?

बीसीसीआई एक प्राइवेट संस्था है। यह भारत सरकार के तहत नहीं आती, बल्कि एक स्वतंत्र और गैर-सरकारी संगठन है। हालांकि यह भारतीय क्रिकेट को संचालित करती है, लेकिन यह पूरी तरह निजी संस्था के रूप में पंजीकृत है।

Read More : IND vs ENG: कप्तान शुभमन गिल ने करुण नायर को लेकर कही ये बात

India- Pakistan मैच के बाद हैंडशेक विवाद: खेल से ऊपर उठी भावनाएँ

India- Pakistan मैच के बाद हैंडशेक विवाद: खेल से ऊपर उठी भावनाएँ

Hockey: भारतीय महिला हॉकी टीम

Hockey: भारतीय महिला हॉकी टीम

Tilak Verma: तिलक वर्मा का अद्भुत कैच

Tilak Verma: तिलक वर्मा का अद्भुत कैच

Asia Cup : क्या भारत पहले भी एशिया कप का बॉयकॉट कर चुका है?

Asia Cup : क्या भारत पहले भी एशिया कप का बॉयकॉट कर चुका है?

Sports : हांगकांग पर बड़ी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी श्रीलंका

Sports : हांगकांग पर बड़ी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी श्रीलंका

Sachin Tendulkar : सचिन के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने की अटकलें तेज

Sachin Tendulkar : सचिन के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने की अटकलें तेज

Sports : सचिन और विराट हैं मेरे आदर्श : शुभमन

Sports : सचिन और विराट हैं मेरे आदर्श : शुभमन

Phil Salt : इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने भारत के सूर्यकुमार को पछाड़ा

Phil Salt : इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने भारत के सूर्यकुमार को पछाड़ा

PAK vs Oman: ओमान को हराने के बाद पाकिस्तान का जोश सातवें आसमान पर

PAK vs Oman: ओमान को हराने के बाद पाकिस्तान का जोश सातवें आसमान पर

Central Zone: दलीप ट्रॉफी फाइनल: सेंट्रल जोन ने साउथ जोन पर बनाई बढ़त

Central Zone: दलीप ट्रॉफी फाइनल: सेंट्रल जोन ने साउथ जोन पर बनाई बढ़त

Bangladesh: एशिया कप 2025 में बांग्लादेश की शानदार शुरुआत

Bangladesh: एशिया कप 2025 में बांग्लादेश की शानदार शुरुआत

Super-4: महिला एशिया कप: चीन ने भारत को 4-1 से हराया

Super-4: महिला एशिया कप: चीन ने भारत को 4-1 से हराया

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870