తెలుగు | Epaper

WI vs AUS 3rd T20 : ऑस्ट्रेलिया ने 97 गेंद में बना डाले 215 रन

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
WI vs AUS 3rd T20 : ऑस्ट्रेलिया ने 97 गेंद में बना डाले 215 रन

टिम डेविड का सबसे तेज टी 20 शतक

WI vs AUS 3rd T20 : ऑस्ट्रेलिया (AUS) ने सेंट किट्स में खेले गए तीसरे टी20 (T20) में मेजबान वेस्टइंडीज को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ कंगारुओं ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाए थे। कप्तान शाई होप ने शतक जड़ा था

WI vs AUS 3rd T20 : जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 16.1 ओवर यानी 97 गेंद में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टिम डेविड ने होप के शतक पर पानी फेरते हुए अपने देश के लिए टी20 क्रिकेट का सबसे तेज शतक जड़ दिया। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ऑस्ट्रेलिया ने जमैका में खेले गए पहले टी20 को तीन विकेट से और दूसरे टी20 को आठ विकेट से जीता था। अब सीरीज का चौथा मुकाबला सेंट किट्स में ही 26 जुलाई को खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज की पारी

WI vs AUS 3rd T20 : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज को धांसू शुरुआत मिली। ब्रैंडन किंग और कप्तान होप ने पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी निभाई। किंग 36 गेंद में तीन चौके और छह छक्के की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए। शिमरोन हेटमायर ने छह गेंद में नौ रन बनाए, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड भी फेल रहे।

उन्होंने 13 गेंद में 12 रन बनाए। वहीं, होप ने दूसरे छोर से चौके-छक्कों की बरसात जारी रखी। रोवमन पॉवेल पांच गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रोमारियो शेफर्ड ने तीन गेंद में नाबाद नौ रन बनाए। होप ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का अपना पहला शतक लगाया। वह 57 गेंद में आठ चौके और छह छक्कों की मदद से 102 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस, एडम जैम्पा और मिचेल ओवेन को एक-एक विकेट मिला।

ऑस्ट्रेलिया की पारी

215 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने 87 रन तक चार विकेट गंवा दिए थे। कप्तान मार्श 19 गेंद में पांच चौके की मदद से 22 रन, ग्लेन मैक्सवेल सात गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन, जोश इंगलिस छह गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन और कैमरन ग्रीन 14 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए।

हालांकि, इसके बाद टिम डेविड और मिचेल ओवेन ने धमाकेदार पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाकर ही लौटे। ओवेन 16 गेंद में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 36 रन बनाकर नाबाद रहे। 16 ओवर की समाप्ती के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 211 रन था। उन्हें जीत के लिए चार रन की जरूरत थी, जबकि डेविड को शतक के लिए भी चार रन की दरकार थी। 17वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर डेविड ने अपना शतक भी पूरा किया और कंगारुओं को जीत भी दिलाई। 

डेविड का सबसे तेज शतक

यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका पहला शतक रहा। डेविड ने 37 गेंद में छह चौके और 11 छक्कों की मदद से 102 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 37 गेंद में ही शतक पूरा किया, जो कि ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज है। डेविड से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज टी20 शतक का रिकॉर्ड जोश इंगलिस के नाम था।

उन्होंने 2024 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 43 गेंद में शतक पूरा किया था। वहीं, यह टेस्ट खेलने वाले देशों में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज T20I शतक है। उनसे ऊपर केवल सिकंदर रजा, डेविड मिलर और रोहित शर्मा हैं। जिम्बाब्वे के रजा ने 2024 में गाम्बिया के खिलाफ 33 गेंद में शतक जड़ा था। मिलर ने 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ और 2017 में ही रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 37-37 गेंद में शतक लगाया था। वहीं, डेविड के अलावा भारत के अभिषेक शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय में 37 गेंद में शतक जड़ चुके हैं। वेस्टइंडीज की ओर से रोमारियो शेफर्ड ने दो विकेट लिए, जबकि होल्डर को एक विकेट मिला।

किस टीम ने पहली बार दो टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीती थी?

इस बीच, वेस्टइंडीज दो बार T20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनी थी। वेस्टइंडीज ने श्रीलंका में 2012 संस्करण और भारत में 2016 में अपनी जीत हासिल की थी। कैरेबियाई टीम ने 2012 के फाइनल में श्रीलंका को 36 रन से हराया था, जबकि 2016 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की थी।

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम में कितने देश हैं?

वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम एक बहुराष्ट्रीय क्रिकेट टीम है जो पंद्रह मुख्यतः अंग्रेजी बोलने वाले कैरेबियाई देशों, ब्रिटिश आश्रितों और गैर-ब्रिटिश आश्रितों के खेल संघ का प्रतिनिधित्व करती है।

अन्य पढ़ें: IND vs ENG : इंग्लैंड मैनचेस्टर टेस्ट में 186 रन से आगे

Latest News : स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक शतक

Latest News : स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक शतक

Breaking News: Oman: ओमान क्रिकेट को BCCI से मदद की उम्मीद

Breaking News: Oman: ओमान क्रिकेट को BCCI से मदद की उम्मीद

Breaking News: Sindhu: चाइना मास्टर्स में पी.वी. सिंधु का सफर समाप्त

Breaking News: Sindhu: चाइना मास्टर्स में पी.वी. सिंधु का सफर समाप्त

Breaking News: Oman: एशिया कप में आज भारत का मुकाबला ओमान से

Breaking News: Oman: एशिया कप में आज भारत का मुकाबला ओमान से

Breaking News: SriLanka: एशिया कप: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराया

Breaking News: SriLanka: एशिया कप: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराया

Breaking News: India: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अनऑफिशियल टेस्ट

Breaking News: India: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अनऑफिशियल टेस्ट

Latest Hindi News : विश्व चैंपियनशिप में शीर्ष पर पहुंचना है लक्ष्य : मीराबाई चानू

Latest Hindi News : विश्व चैंपियनशिप में शीर्ष पर पहुंचना है लक्ष्य : मीराबाई चानू

Latest Hindi News : ऑस्ट्रेलियाई को एशेज में घरेलू हालातों का लाभ मिलेगा : मैक्ग्रा

Latest Hindi News : ऑस्ट्रेलियाई को एशेज में घरेलू हालातों का लाभ मिलेगा : मैक्ग्रा

Breaking News: Match: बांग्लादेश की अफगानिस्तान पर रोमांचक जीत

Breaking News: Match: बांग्लादेश की अफगानिस्तान पर रोमांचक जीत

Asia Cup 2025: मोहम्मद यूसुफ़ की अक्ल आई ठिकाने, सूर्यकुमार यादव को अपशब्द कहने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर ने मांगी माफी!

Asia Cup 2025: मोहम्मद यूसुफ़ की अक्ल आई ठिकाने, सूर्यकुमार यादव को अपशब्द कहने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर ने मांगी माफी!

Breaking News: Pakistan: पाकिस्तान एशिया कप से हटने पर फैसला लेगा

Breaking News: Pakistan: पाकिस्तान एशिया कप से हटने पर फैसला लेगा

Latest Hindi News : शोएब अख्तर ने पाक कप्तान पर कसा संज सूर्यकुमार की प्रशंसा की

Latest Hindi News : शोएब अख्तर ने पाक कप्तान पर कसा संज सूर्यकुमार की प्रशंसा की

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870