पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish) ने शनिवार को सीतामढ़ी जिला अंतर्गत पुनौरा धाम में स्थित श्री जानकी जन्मभूमि मंदिर परिक्षेत्र के लिए स्वीकृत समग्र विकास योजना का स्थल भ्रमण कर जायजा लिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने माँ सीता उर्विजा कुंड (माँ जानकी की प्रकाट्य स्थली) का भी मुआयना कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जायजा के क्रम में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग द्वारा श्रद्धालुओं हेतु उपलब्ध करायी जानेवाली सुविधाओं, आगामी 8 अगस्त को होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या के समग्र विकास की तर्ज पर पुनौरा धाम में स्थित श्री जानकी जन्मभूमि, पुनौरा धाम मंदिर परिक्षेत्र का समग्र विकास तथा निर्मित होने वाले भव्य मंदिर भवन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। माँ जानकी मंदिर (Maa Janki Temple) भवन की पुरानी संरचना को ज्यों का त्यों रखा जायेगा।
पर्यटकों के आगमन से रोजगार का भी सृजन होगा
अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ जानकी मंदिर परिसर में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं एवं नागरिक सुविधाओं का विकास ठीक ढंग से हो सके, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि यहाँ राज्य सरकार द्वारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या के समग्र विकास की तर्ज पर पुनौरा धाम में स्थित श्री जानकी जन्मभूमि, पुनौरा धाम मंदिर परिक्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा, इसके लिए हमलोगों ने मंत्रिपरिषद की बैठक में मंजूरी दे दी है। यहाँ भव्य मंदिर (Grand Temple) बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ माँ जानकी की पूजा-अर्चना करने आएंगे। पर्यटकों के आगमन से रोजगार का भी सृजन होगा।

मंदिर परिक्षेत्र के आसपास 50 एकड़ भूमि का अर्जन किया जा रहा है
इस महत्वाकांक्षी योजना को मूर्तरूप प्रदान करने हेतु मंदिर परिक्षेत्र के आसपास 50 एकड़ भूमि का अर्जन किया जा रहा है। श्री जानकी जन्मभूमि, पुनौरा धाम मंदिर के सुचारू एवं प्रभावी संचालन तथा प्रबंधन हेतु बिहार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में न्यास समिति का गठन भी किया गया है। अधिगृहित भूमि एवं धार्मिक न्यास पर्षद् के नियंत्रणाधीन भूमि पर राज्य सरकार द्वारा कुल 882,87,00,000/- (आठ सौ बेरासी करोड़ सतासी लाख) रूपये मात्र की योजना की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद, सांसद संजय कुमार झा, सांसद देवेशचंद्र ठाकुर, विधायक चेतन आनंद, विधायक पंकज कुमार मिश्रा, विधायक मिथिलेश कुमार, विधायक गायत्री देवी, विधान पार्षद रेखा कुमारी, पूर्व मंत्री रंजू गीता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त राज कुमार, तिरहुत प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक चंदन कुशवाहा, जिलाधिकारी रिची पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक अमित रंजन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारी एवं श्रद्धालुगण उपस्थिति थे।
नीतीश कुमार ने सीएम के रूप में कितने साल सेवा की?
नीतीश कुमार (जन्म 1 मार्च 1951) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो 22 फरवरी 2015 से बिहार के 22वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वे 2005 से 2014 तक और 2000 में थोड़े समय के लिए इस पद पर रह चुके हैं। वे बिहार के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री हैं, जबकि वे 9वीं बार भी इस पद पर आसीन हैं।
क्या बिहार में कभी कोई महिला सीएम हुई है?
राबड़ी देवी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने पूर्व में बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में 3 कार्यकाल दिए, वह इस पद को संभालने वाली पहली और अब तक की एकमात्र महिला हैं।
Read more : Bihar : सफाई कर्मचारियों के लिए बनेगा आयोग : सीएम नीतीश