डेब्यू स्टार्स की फिल्म ने 300 करोड़ कमाए
मोहित सूरी की ‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी
मोहित सूरी(Mohit Suri) की फिल्म ‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है। ये फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड्स बना रही है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया है। इस तरह ये मोहित सूरी की करियर की पहली 300 करोड़ वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म है। वहीं, अहान पांडे और अनीत पड्डा अपनी डेब्यू फिल्म से 300 करोड़ क्लब में पहुंचने वाले पहले कलाकार बन गए हैं।
300 करोड़ क्लब में हुई शामिल
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सैयारा’ ने 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ रुपए कमाए। हालांकि, ये आंकड़ा दूसरे रविवार के मुकाबले काफी कम था। इस फिल्म ने दूसरे रविवार में 30 करोड़ रुपए की कमाई थी। मोहित सूरी(Mohit Suri) निर्देशित इस फिल्म को तीसरे रविवार यानी 3 अगस्त को कुल मिलाकर 39.10 प्रतिशत दर्शकों ने देखा था।
बता दें कि 300 करोड़ क्लब में सबसे तेजी से पहुंचने वाली 15 बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में ‘सैयारा’ शामिल हो चुकी है। ऐसा करके ‘सैयारा’ ने सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’, ऋतिक रोशन की ‘वॉर’, और दीपिका(Deepika) पादुकोण की ‘पद्मावत’ को पीछे छोड़ दिया है। शाहरुख खान की ‘जवान’ ने ये आंकड़ा महज 6 दिनों में पार कर लिया था। वहीं, ‘पठान’ और ‘एनिमल’ ने सात दिनों में ये आंकड़ा छूआ था। इस लिस्ट में ‘सैयारा’ 11वें नंबर पर है।
किसी भी डेब्यूटेंट की फिल्मों ने नहीं किया कमाल
इंडस्ट्री में ‘सैयारा’ से पहले ‘धड़क’ ने ‘कहो ना प्यार है’ के बाद सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया था। फिल्म ने अच्छी शुरुआत की और अच्छी सफलता हासिल की। फिल्म ने ओपनिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 8.71 करोड़ रुपए कमाए थे। ओवरऑल फिल्म की कमाई 110 करोड़ रुपए थी। उससे पहले करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ ने नए चेहरों के साथ बॉक्स ऑफिस पर 109 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।
मोहित सूरी की पहली फिल्म कौन सी थी?
मोहित सूरी की पहली फिल्म ‘ज़हर’ थी, जो 2005 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में इमरान हाशमी, उदिता गोस्वामी और शमिता शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में थे।
सूरी की कौन-सी फिल्में संगीत के लिए ज़्यादा लोकप्रिय हैं?
उनकी फिल्में ‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ अपने शानदार संगीत के लिए बहुत लोकप्रिय हैं। इन फिल्मों के गाने आज भी सुने जाते हैं।
उनकी हालिया सफलता ‘सैयारा’ से उन्हें क्या खास उपलब्धि मिली?
‘सैयारा’ उनकी पहली फिल्म बन गई है जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया है। यह उनके करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर है।