सही समय पर सही कदम उठाकर जान बचाई जा सकती है
First Aid For Snake Bite: भारत में हर साल हजारों लोग सांप (Snake) के काटने (Bite) का शिकार होते हैं, लेकिन सही प्राथमिक उपचार और त्वरित चिकित्सा सहायता से इनकी जान बचाई जा सकती है। नीचे दिए गए उपायों से आप जहर के फैलाव को रोक सकते हैं और स्थिति को नियंत्रित कर सकते हैं।
सांप काटते ही तुरंत क्या करें?
- शांत रहें: घबराने से हृदय की गति तेज होती है, जिससे जहर तेजी से फैल सकता है।
- पीड़ित को शांत और स्थिर रखें: जिस अंग को सांप ने काटा है, उसे दिल से नीचे रखें।
- हिलने-डुलने से बचें: कोशिश करें कि पीड़ित कम से कम चले या हिले।
- कसे हुए कपड़े या गहने हटाएं: काटे गए स्थान के पास से अंगूठी, कड़ा या तंग कपड़े तुरंत हटा दें।
- घाव को धोएं (यदि संभव हो): साफ पानी से हल्के हाथों से धोएं, लेकिन साबुन या किसी रसायन का इस्तेमाल न करें।
बारिश में सांप निकलने की घटनाएं काफी बढ़ जाती है। कई बार लोगों को सांप काट लेता है। सांप अगर जहरीला है तो इसका डंक पूरे शरीर में जहर फैला सकता है। इसलिए सांप काटते ही सबसे पहले ये काम करना जरूरी है।
बरसात में सांप के बिलों में पानी भरने की वजह से सांप बाहर निकल आते हैं। इस वक्त सांप का प्रजनन भी होता है। जिसकी वजह से सांप बढ़ जाते हैं।
पेड़ पौधों वाली जगह पर या जंगलों में आपको सांप मिल जाएंगे। कई बार काम करने के दौरान सांप काटने की घटनाएं भी आती है। अगर सांप काट जाए तो इतना डर बैठ जाता है कि क्या करें समझ नहीं आता। सांप काटने पर सबसे पहले कुछ खास बातों का ख्याल रखना जरूरी है। अगर कभी आपको या आपके किसी परिचित को सांप काट जाए तो तुरंत ये काम करें।
सांप ने काट लिया है तो सबसे पहले
अगर आपको सांप ने काट लिया है तो सबसे पहले बिना देरी किए आपको काटने वाली जगह को साबुन और पानी से धोना है। अब सांप के काटने वाली जगह से आधा इंच ऊपर किसी टाइट रस्सी या मोटे धागे से कसकर बांध दें। जिससे जहर खून में आगे की ओर न बढ़े। हाथ या पैर को हार्ट से ऊपर रखने की कोशिश करें। पैर में काटा है तो पैर को जितना हो सके ऊपर उठाकर रखें। सांप का जहर खून में कम फैलेगा।
मरीज को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए। मरीज को ज्यादा हिलने डुलने से बचाएं। हार्ट बीट बढ़ने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। अगर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है तो खून में जहर तेजी से फैलने का खतरा रहता है।
सांप काटने के कितने घंटे तक सोना नहीं चाहिए?
काटने के बाद आपको खाने और सोने से भी बचना चाहिए। विषैले सांप के काटने के बाद बहुत ज्यादा नींद और बेहोशी जैसी छाने लगती है।
ऐसे में मरीज को डॉक्टर तक पहुंचने तक जगाकर रखना है। सांप काटने के बाद सूजन आने लगती है। ऐसे में अगर आपने कोई ज्वेलरी पहनी है तो उसे तुरंत उतार दें। जूसन होने पर उंगूठी या पैर में पहने जानी वाली ज्वेलरी फंस सकती है।
सांप के काटने के बाद क्या नहीं करना चाहिए?
काटने वाले घाव पर बर्फ लगाने की गलती न करें। काटने वाली जगह से जहर को चूसने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। हाथ को लगातार पानी में डुबाकर न रखें। कैफीन वाली चीजों के सेवन से बचें। शराब न पिएं और इबुप्रोफेन या एस्पिरिन जैसी कोई भी दर्द निवारक दवाएं न खाएं।
सांप पलंग पर क्यों नहीं चढ़ पाता है?
आमतौर पर पलंग पर नहीं चढ़ते क्योंकि वे एकांतजीवी होते हैं और भोजन या मिलन के लिए ही अपने निवास स्थान से बाहर निकलते हैं। हालांकि, अगर सांप की लंबाई पलंग की ऊंचाई से तीन गुना ज्यादा हो, तो वह पलंग पर चढ़ सकता है। इसके अलावा, ठंड के मौसम में, सांप गर्म जगह की तलाश में बिस्तर में घुस सकते हैं।
सांप किस चीज से डरता है?
सांप कई चीजों से डरते हैं, जिनमें तेज गंध, शोर, प्रकाश, तापमान में बदलाव और कुछ जानवर शामिल हैं। नेवला सांपों का एक प्रमुख दुश्मन है, और सांप आग और कुत्तों से भी डरते हैं.