తెలుగు | Epaper

Air India : कई सांसदों को लेकर जा रहा विमान हादसा होने से बाल-बाल बचा

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Air India : कई सांसदों को लेकर जा रहा विमान हादसा होने से बाल-बाल बचा

नई दिल्ली,। विमानों की समस्याएं आए दिन दिखाई दे रही है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई सांसदों को तिरुवनंतपुरम से नई दिल्ली लेकर आ रही एयर इंडिया (Air India) की एक उड़ान तब हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई, जब रविवार रात अचानक उसे चेन्नई डायवर्ट कर दिया गया। दरअसल, जब चालक दल को रास्ते में खराब मौसम के कारण एक संदिग्ध तकनीकी खराबी का पता चला, तब उसे चेन्नई डायवर्ट (Chennai Divert) कर दिया गया लेकिन वहां कथित तौर पर एक ही रनवे पर दो विमान आ गए। इसके बाद इस उड़ान को फिर से ऊपर हवा में उठा लिया गया।

उड़ान कुछ ही देर बाद अभूतपूर्व गड़बड़ी का सामना करना पड़ा

एयरलाइन ने पुष्टि की है कि उड़ान संख्या एआई 2455 चेन्नई में सुरक्षित उतर गई और विमान की जरूरी जांच की जाएगी। विमान ने जैसे ही तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे से उड़ान भरी, उसके कुछ देर बाद ही वह टर्बुलेंस की चपेट में आ गया। इसके बाद उसे चेन्नई की ओर डायवर्ट कर दिया गया। विमान में सवार कांग्रेस महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने इस घटना को एक कष्टप्रद यात्रा बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (Social Media X) पर एक पोस्ट में कहा, तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 2455 – जिसमें मैं, कई सांसद और सैकड़ों यात्री सवार थे -एक भयावह त्रासदी के करीब पहुँच गई। देरी से शुरू हुई उड़ान एक कष्टदायक यात्रा में बदल गई। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, हमें अभूतपूर्व गड़बड़ी का सामना करना पड़ा।

लगभग एक घंटे बाद, कैप्टन ने उड़ान सिग्नल में खराबी की घोषणा की और विमान को चेन्नई की ओर मोड़ दिया। लगभग दो घंटे तक, हम उतरने की अनुमति का इंतज़ार करते हुए हवाई अड्डे के चक्कर लगाते रहे, जब तक कि हमारे पहले प्रयास के दौरान एक दिल दहला देने वाला क्षण नहीं आ गया – बताया जाता है कि उसी रनवे पर एक और विमान था। उस क्षण, कैप्टन के तुरंत रुकने के फैसले ने विमान में सवार सभी लोगों की जान बचा ली। दूसरे प्रयास में विमान सुरक्षित उतर गया।

भाग्य और पायलट की कुशलता और सूझबूझ से बच सका

केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, यह विमान सब के भाग्य और पायलट की कुशलता और सूझबूझ से बच सका। उन्होंने मामले में जवाबदेही तय करने के लिए घटना की जाँच की माँग की है। उन्होंने आगे कहा, हम पायलट की कुशलता और भाग्य से बच गए। यात्रियों की सुरक्षा भाग्य पर निर्भर नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि इस घटना की तत्काल जाँच करें, जवाबदेही तय करें और सुनिश्चित करें कि ऐसी चूक फिर कभी न हो।केसी वेणुगोपाल की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, एयर इंडिया ने टिप्पणी की, डियर मिस्टर वेणुगोपाल, हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि चेन्नई की ओर फ्लाइट को मोड़ना एक संदिग्ध तकनीकी समस्या और खराब मौसम की स्थिति के कारण एहतियाती था।

चेन्नई एटीसी द्वारा गो-अराउंड का निर्देश दिया गया था

चेन्नई हवाई अड्डे पर पहली बार उतरने के प्रयास के दौरान चेन्नई एटीसी द्वारा गो-अराउंड का निर्देश दिया गया था, न कि रनवे पर किसी अन्य विमान की मौजूदगी के कारण ऐसा हुआ। इस विमान ने रात 8 बजे तिरुवनंतपुरम से उड़ान भरी थी लेकिन रात 10.35 पर चेन्नई में उतार दिया गया। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, 10 अगस्त को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एआई 2455 के चालक दल ने संदिग्ध तकनीकी समस्या और रास्ते में खराब मौसम के कारण एहतियातन चेन्नई की ओर अपना मार्ग बदल लिया। विमान चेन्नई में सुरक्षित उतर गया, जहाँ विमान की जरूरी जाँच की जाएगी।

हमें प्रभावित यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है। चेन्नई में हमारे सहयोगी यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए सहायता प्रदान कर रहे हैं और यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुँचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं


Air India का मालिक कौन है?

एयर इंडिया का मालिक टाटा समूह (74.9%) और सिंगापुर एयरलाइंस (25.1%) का संयुक्त उद्यम है, टाटा समूह के पास 74.9% हिस्सेदारी है, जबकि सिंगापुर एयरलाइंस के पास 25.1% हिस्सेदारी है. 2022 तक, एयर इंडिया भारत सरकार के स्वामित्व में थी

क्या एयर इंडिया सरकारी है या प्राइवेट?

एयर इंडिया अब एक निजी कंपनी है, जो टाटा समूह के स्वामित्व में है। 2021 में, भारत सरकार ने एयर इंडिया को टाटा संस को बेच दिया, जिससे इसका 68 साल बाद निजीकरण हो गया

Read more : Bihar : डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पास 2 EPIC नंबर, गरमाई राजनीति

National- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश

National- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश

National- युद्ध के असर से गैस संकट, सरकार ने संभाली कमान और लगाया ESMA

National- युद्ध के असर से गैस संकट, सरकार ने संभाली कमान और लगाया ESMA

National- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी में विपक्ष

National- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी में विपक्ष

National- राज्यसभा चुनाव- 26 उम्मीदवार निर्विरोध, 3 राज्यों की 11 सीटों पर मतदान

National- राज्यसभा चुनाव- 26 उम्मीदवार निर्विरोध, 3 राज्यों की 11 सीटों पर मतदान

Bihar- JDU में एंट्री के बाद निशांत कुमार का बड़ा कदम, जल्द करेंगे बिहार का दौरा

Bihar- JDU में एंट्री के बाद निशांत कुमार का बड़ा कदम, जल्द करेंगे बिहार का दौरा

Supreme Court- सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, पब्लिसिटी के लिए जनहित याचिका स्वीकार नहीं

Supreme Court- सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, पब्लिसिटी के लिए जनहित याचिका स्वीकार नहीं

Health- सही खानपान और आदतों से टाला जा सकता है फैटी लिवर का जोखिम

Health- सही खानपान और आदतों से टाला जा सकता है फैटी लिवर का जोखिम

Mumbai-गैस की भारी किल्लत से मुंबई और चेन्नई के होटल कारोबार पर संकट

Mumbai-गैस की भारी किल्लत से मुंबई और चेन्नई के होटल कारोबार पर संकट

महंगा गैस सिलेंडर, इंडक्शन कुकर की मांग बढ़ी

महंगा गैस सिलेंडर, इंडक्शन कुकर की मांग बढ़ी

UPSC 301 रैंक विवाद खत्म, असली टॉपर घोषित

UPSC 301 रैंक विवाद खत्म, असली टॉपर घोषित

सोने की कीमत में गिरावट, आज के नए रेट

सोने की कीमत में गिरावट, आज के नए रेट

एसिड अटैक पीड़ितों को नौकरी दे – सुप्रीम कोर्ट आदेश

एसिड अटैक पीड़ितों को नौकरी दे – सुप्रीम कोर्ट आदेश

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870