తెలుగు | Epaper

Yogi: हाथ में तिरंगा लेकर लखनऊ की सड़कों पर उतरा ‘भारत’

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
Yogi: हाथ में तिरंगा लेकर लखनऊ की सड़कों पर उतरा ‘भारत’

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत आजादी (Independence) के 78 वर्ष पूरे कर रहा है। आजादी के इस अमृतकाल (Amrit Kaal) में हर भारतीय के मन में संविधान, राष्ट्रीय प्रतीकों, राष्ट्रीयता, क्रांतिकारियों-महापुरुषों के प्रति श्रद्धा व सम्मान का भाव और प्रगाढ़ हो। यह हर जन, हर घर तक पहुंचे, प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा के माध्यम से इसे हम सभी देख रहे हैं।

यूपी में भी हर घर तिरंगा, सेल्फी विद तिरंगा से जुड़ रहे हैं

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल यात्रा नहीं, बल्कि भारत मां, महापुरुषों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति हमारी कृतज्ञता भी है। हर गांव, नगर, जनपद में तिरंगा यात्रा इसका उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। यूपी में भी हर घर तिरंगा, सेल्फी विद तिरंगा से जुड़ रहे हैं। देश औऱ सैनिकों के सम्मान तथा आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा हर भारतीय के घर में लहराया जाना चाहिए।

सीएम ने ‘हर घऱ तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ‘हर घऱ तिरंगा’ गीतों की धुनों के बीच मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया, फिर अपने आवास से यात्रा को रवाना किया। सीएम ने युवाओं का अभिनंदन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

भारत के शौर्य, पराक्रम, सामर्थ्य और शक्ति को दुनिया ने देखा

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत के शौर्य, पराक्रम, सामर्थ्य और शक्ति को दुनिया ने देखा है। इसे लेकर जब दुनिया अचंभित है तो हर भारतीयों का दायित्व बनता है कि भारत का सम्मान ऊंचा बनाए रखें। सीएम ने अपील की कि 140 करोड़ भारतवासी स्वयं के स्वार्थों की तिलांजलि देकर राष्ट्रमाता के चरणों में समर्पित होकर तिरंगा को हर घर पर लगाकर देश की आजादी के इस समारोह में भागीदार बनें। सीएम ने कहा कि सामाजिक एकता को छिन्न-भिन्न करने का कुत्सित प्रयास करने वालों तथा समाज, क्षेत्र, भाषा, जाति समेत अनेक वादों के नाम पर बांटने वाले तत्वों को बेनकाब करें

‘विकसित उत्तर प्रदेश-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ को बनाएंगे जीवन का मंत्र

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा दिया गया 2047 तक का विराट लक्ष्य ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ सभी के सामने है। सीएम ने कहा कि उनके संकल्पों के साथ जुड़कर ‘विकसित उत्तर प्रदेश-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के उनके मार्गदर्शन को अपने जीवन का हिस्सा व मंत्र बनाएंगे। समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कपिलदेव अग्रवाल, विधायक नीरज बोरा, जया देवी, ओपी श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, उमेश द्विवेदी, भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, भाजपा नेता नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।

भारत का तिरंगा कब और किसने बनाया था?

भारत का वर्तमान तिरंगा झंडा 22 जुलाई 1947 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था।
इस तिरंगे को डिज़ाइन किया था पिंगली वेंकैया ने। वे आंध्र प्रदेश के एक स्वतंत्रता सेनानी और गांधीजी के अनुयायी थे।

तिरंगा झंडे में कितने रंग होते हैं?

भारत के तिरंगे में तीन मुख्य रंग होते हैं:

  1. केसरिया (ऊपर) – साहस और बलिदान का प्रतीक
  2. सफेद (बीच में) – शांति और सच्चाई का प्रतीक
  3. हरा (नीचे) – समृद्धि और विकास का प्रतीक

साथ ही, सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का अशोक चक्र होता है, जिसमें 24 तीलियां होती हैं। यह धर्म चक्र सम्राट अशोक के स्तंभ से लिया गया है और यह न्याय व प्रगति का प्रतीक है।

भारतीय ध्वज संहिता 1950 क्या है?

भारतीय ध्वज संहिता 1950 (Indian Flag Code 1950) भारत सरकार द्वारा बनाए गए नियमों और दिशा-निर्देशों का एक संकलन है, जो यह निर्धारित करता है कि:

  • राष्ट्रीय ध्वज को कैसे फहराया जाए
  • किसे, कब और कहाँ झंडा फहराने की अनुमति है
  • झंडे का सम्मान कैसे किया जाए
  • क्या-क्या चीजें झंडे के उपयोग में वर्जित हैं (जैसे इसका उपयोग वस्त्र, पोशाक, विज्ञापन आदि में करना)

इसे बाद में Flag Code of India, 2002 के रूप में संशोधित किया गया, जिसमें कुछ ढील दी गई, जैसे:

  • आम नागरिक भी अब झंडा फहराने के अधिकार रखते हैं, जब तक वे झंडे का सम्मान करते हैं और संहिता का पालन करते हैं।

Read also: Eco-tourism: ईको-टूरिज्म विकास पर ध्यान केंद्रित करें: रेवंत रेड्डी

Delhi- राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से आम जनता के लिए खुला

Delhi- राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से आम जनता के लिए खुला

कपड़ों को लेकर विवाद, इंदौर में नवविवाहिता की मौत

कपड़ों को लेकर विवाद, इंदौर में नवविवाहिता की मौत

Railway- अंतिम चरण में चारधाम रेल प्रोजेक्ट, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

Railway- अंतिम चरण में चारधाम रेल प्रोजेक्ट, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

ओरेकल में बड़ी छंटनी, 30 हजार कर्मचारियों पर संकट!

ओरेकल में बड़ी छंटनी, 30 हजार कर्मचारियों पर संकट!

एयरटेल झटका, मुफ्त AI सब्सक्रिप्शन ऑफर बंद!

एयरटेल झटका, मुफ्त AI सब्सक्रिप्शन ऑफर बंद!

एयर इंडिया ड्रीमलाइनर अलर्ट, फ्यूल स्विच में बड़ी खराबी!

एयर इंडिया ड्रीमलाइनर अलर्ट, फ्यूल स्विच में बड़ी खराबी!

सोने की कीमतों में गिरावट, रिकॉर्ड से बड़ी फिसलन!

सोने की कीमतों में गिरावट, रिकॉर्ड से बड़ी फिसलन!

Chennai-टीवीके चीफ विजय बोले-डीएमके को हराने की क्षमता सिर्फ हमारे पास

Chennai-टीवीके चीफ विजय बोले-डीएमके को हराने की क्षमता सिर्फ हमारे पास

Census- जाति गणना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से इनकार

Census- जाति गणना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से इनकार

4AM बिरयानी ट्रेंड अलर्ट, स्वाद या सेहत पर खतरा?

4AM बिरयानी ट्रेंड अलर्ट, स्वाद या सेहत पर खतरा?

WB- एसआईआर पर सीईसी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला

WB- एसआईआर पर सीईसी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला

यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी में 71 लाख कैश, दहेज विवाद!

यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी में 71 लाख कैश, दहेज विवाद!

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870