తెలుగు | Epaper

Krishna Janmashtami : भगवान कृष्ण की पवित्र जन्म कथा

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Krishna Janmashtami : भगवान कृष्ण की पवित्र जन्म कथा

श्रीकृष्ण जन्माष्‍टमी (Krishna Janmashtami) के अवसर पर (Bhajan-Kirtan) भजन-कीर्तन और पूजा पाठ के साथ व्रत करने का विशेष महत्व है। इस दिन हर भक्त व्रत रखकर ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वह धरती पर अवतरित होकर कंश जैसी बुराइयों का सर्वनाश करें। मान्यता है कि कंश के प्रताड़ना से परेशान हो चुके भगवान कृष्ण के माता-पिता देवकी और वासुदेव को जेल में एक-एक दिन गुजारना मुश्किल हो रहा था

जिस दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ उस दिन मां देविकी और भगवान वासुदेव ने अन्न जल ग्रहण नहीं किया। वह पूरे दिन खाली पेट रहकर भी ईश्वर से प्रार्थना करते रहे कि उन्हें इस मुश्किल से छुटकारा मिले। उनके इसी दुख में शामिल होने के लिए नगर के बहुत से लोगों ने उपवास किया और भगवान से प्रार्थना की। यही कारण है कि आज भी भक्तगण श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर व्रत करते हैं।

जन्माष्टमी व्रत कथा

स्कंद पुराण के अनुसार द्वापर युग में मथुरा में महाराजा उग्रसेन राज करते थे। राजा उग्रसेन को उनके पुत्र कंस ने गद्दी से हटाकर खुद राजा बन गया। कंस की एक बहन देवकी थी, जिसका विवाह वसुदेव नामके व्यक्ति से हुआ था। ​कंस देवकी से बहुत प्रेम करता था। जब देवकी की शादी वसुदेव जी से हुई तो कंस काफी दुखी हुआ और खुद ही रथ हांककर बहन को ससुराल विदा करने जाने लगा। लेकिन तभी आकाशवाणी हुई, ‘हे कंस! जिस देवकी को तु बड़े प्रेम से विदा करने जा रहा है उसका आठवां पुत्र ही तेरा काल होगा।यह सुन कंस क्रोधित हो उठा और उसने देवकी के बाल पकड़कर रथ से नीचे फेंक दिया।

कंस ने लिया देवकी के 8 पुत्रों को मारने का वचन

कंस ने सोचा अगर मैं इसे ही मार दूं तो इसका पुत्र ही नहीं होगा और ना ही मेरी मौत। कंस को ऐसा करते देख वासुदेव क्रोधित हुए लेकिन वह इसके हल के रूप में कंस को सुझाव दिया कि तुम्हें देवकी से डरने की कोई जरूरत नहीं है, समय आने पर मैं तुम्हें खुद देवकी की आठवीं संतान सौंप दूंगा।
उनके समझाने पर कंस का गुस्सा शांत हो गया। कंस जानता था कि वसुदेव झूठ नहीं बोलते थे। कंस ने वसुदेव जी की बात मान ली और वसुदेव व देवकी को कारागार में बन्द कर दिया और सख्त पहरा लगवा दिया।

आठवें पुत्र के रूप में जन्मे श्रीकृष्ण

समय आने पर कंस ने एक-एक कर देवकी की सातों संतानों को मार दिया। जब आठवें संतान का समय आया तो कंस ने पहरा कड़ा कर दिया। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। जिस समय वसुदेव-देवकी को पुत्र पैदा हुआ, उसी समय संयोग से यशोदा के गर्भ से एक कन्या का जन्म हुआ, जो और कुछ नहीं सिर्फ ‘माया’ थी।

बालक का जन्म होते ही जेल में बंद देवकी के कमरे में तेज प्रकाश हुआ और सामने भगवान विष्णु प्रकट हुए। उन्होंने वसुदेव से कहा कि मैं ही बालक रूप में तुम्हारी संतान के रूप में आया हूं। तुम मुझे अभी इसी समय अपने मित्र नंदजी के घर वृंदावन में छोड़ आओ और उनके यहां जो कन्या जन्मी है, उसे लाकर कंस को दे दो।’

अपने आप ही खुल गई थीं बेड़ियां

यह आदेश सुनकर वसुदेव नवजात शिशु को सूप में रखकर कारागृह से निकल पड़े और अथाह यमुना को पार कर नंदजी के घर पहुंचे। रास्ते में हो रहे चमत्कारों को देख कर वह बेहद दंग थे जैसे पहरेदार अपने आप ही सो गए, उनके हाथों में पड़ी बेड़ियां खुल गई, उफनती हुई यमुना नदी भी उनके लिए रास्ता दे रही थी। यमुना नदी को पार कर वसुदेव ने नवजात शिशु को यशोदा के साथ सुला दिया और कन्या को लेकर मथुरा आ गए।

भगवान कृष्ण द्वारा कंस का अंत

जब कंस को सूचना मिली कि वसुदेव-देवकी को बच्चा पैदा हुआ है तो उसने उसने बंदीगृह में जाकर देवकी के हाथ से नवजात कन्या को छीनकर पृथ्वी पर पटक देना चाहा, परंतु वह कन्या आकाश में उड़ गई और बोली ‘अरे मूर्ख, मुझे मारने से क्या होगा? तुझे मारने वाला तो वृंदावन में जा पहुंचा है। वह जल्द ही तुझे तेरे पापों का दंड देगा।’ यह सुनकर कंस बेहद क्रोधित हुआ। उसने कई बार बालक कृष्ण को मारने का प्रयास किया लेकिन ऐसा कर नहीं पाया, अंत में जब भगवान कृष्ण युवावस्था में पहुंचे तब उन्होंने कंस का वध किया।

कृष्ण जन्म की कहानी क्या है ?

भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि की घनघोर अंधेरी आधी रात को रोहिणी नक्षत्र में मथुरा के कारागार में वसुदेव की पत्नी देवकी के गर्भ से भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था। यह तिथि उसी शुभ घड़ी की याद दिलाती है और सारे देश में बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। ‘द्वापर युग में भोजवंशी राजा उग्रसेन मथुरा में राज्य करता था।

कृष्ण जन्म कितने बजे होगा ?

कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष में अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र के दिन रात्री के १२ बजे हुआ था । कृष्ण का जन्मदिन जन्माष्टमी के नाम से भारत, नेपाल, अमेरिका सहित विश्वभर में मनाया जाता है। कृष्ण का जन्म मथुरा के कारागार में हुआ था। वे माता देवकी और पिता वासुदेव की ८वीं संतान थे।

अन्य पढ़ें: 16 August : पंचांग से जानिए जन्माष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त

Breaking News: Dussehra: दशहरा: शक्ति और सत्य की विजय

Breaking News: Dussehra: दशहरा: शक्ति और सत्य की विजय

Breaking News: Navami: नवमी पर हवन की विधि और सामग्री

Breaking News: Navami: नवमी पर हवन की विधि और सामग्री

Latest Hindi News : अनोखा धार्मिक उत्सव : पंडाल में EVM और 18 देवी-देवताओं का संगम

Latest Hindi News : अनोखा धार्मिक उत्सव : पंडाल में EVM और 18 देवी-देवताओं का संगम

Breaking News: Durga: माँ दुर्गा की आराधना

Breaking News: Durga: माँ दुर्गा की आराधना

Breaking News: Navratri: नवरात्रि के जौ के अंकुर

Breaking News: Navratri: नवरात्रि के जौ के अंकुर

Breaking News: Kanya Pujan:नवरात्रि 2025: कन्या पूजन की तिथि

Breaking News: Kanya Pujan:नवरात्रि 2025: कन्या पूजन की तिथि

Breaking News: Betel: नवरात्रि में पान के पत्तों के चमत्कारिक उपाय

Breaking News: Betel: नवरात्रि में पान के पत्तों के चमत्कारिक उपाय

Breaking News: Durga Ashtami: नवरात्रि अष्टमी-नवमी पूजन तिथि स्पष्ट

Breaking News: Durga Ashtami: नवरात्रि अष्टमी-नवमी पूजन तिथि स्पष्ट

Latest News Rajasthan : शक्ति पीठ, सरपंच से लेकर PM तक नवाते हैं शीश

Latest News Rajasthan : शक्ति पीठ, सरपंच से लेकर PM तक नवाते हैं शीश

Hindi News: वैष्णो देवी और विंध्याचल धाम में नवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गूंज रही ‘जय माता दी’ की जयकार

Hindi News: वैष्णो देवी और विंध्याचल धाम में नवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गूंज रही ‘जय माता दी’ की जयकार

Hindi News: नवरात्रि का पहला दिन; विंध्यांचल धाम सहित माता के मंदिरों में उमड़ा सैलाब, भक्तों ने की मां शैलपुत्री की आराधना

Hindi News: नवरात्रि का पहला दिन; विंध्यांचल धाम सहित माता के मंदिरों में उमड़ा सैलाब, भक्तों ने की मां शैलपुत्री की आराधना

Hindi News: वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू; लैंडस्लाइड के बाद श्रद्धालुओं का जत्था उमड़ पड़ा, नवरात्रि पर बोर्ड ने किए पुख्ता इंतजाम

Hindi News: वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू; लैंडस्लाइड के बाद श्रद्धालुओं का जत्था उमड़ पड़ा, नवरात्रि पर बोर्ड ने किए पुख्ता इंतजाम

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870