తెలుగు | Epaper

National : राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा आज से होगी शुरू

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National : राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा आज से होगी शुरू

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी “वोट चोरी” के खिलाफ रविवार से यहां “वोटर अधिकार यात्रा” (Voter Rights March) शुरू करेंगे, जिसमें बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और ‘इंडिया’ गठबंधन के कई अन्य नेता शामिल होंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की इस यात्रा में बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे को भी उठाया जाएगा। 

एक व्यक्ति, एक वोट’ की रक्षा की लड़ाई है

राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा में 16 दिन में 20 जिलों में कुल 1,300 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “हम वोटर अधिकार यात्रा लेकर जनता के बीच आ रहे हैं। यह सबसे बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकार – ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ की रक्षा की लड़ाई है। संविधान को बचाने के लिए बिहार में हमारे साथ जुड़िए।” कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा (Pawan Kheda) ने कहा कि चुनाव आयोग को भाजपा के “डबल इंजन” का एक डिब्बा नहीं बनाने दिया जा सकता। खेड़ा ने मीडिया से कहा, “आजाद भारत में आजादी से सांस लेना इसलिए संभव है, क्योंकि हमारे पास वोट करने की ताकत है। राहुल गांधी जी ने संघर्ष शुरु किया है, ताकि देश में हर एक नागरिक आजादी से सांस ले सके।” 

ये आपकी, हमारी पहचान छीनने का षड्यंत्र था

उन्होंने कहा , “हमारे ‘इंडिया’ गठबंधन के साथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर अपील की, तो उच्चतम न्यायालय को भी इसमें दखल देना पड़ा। यह षड्यंत्र सिर्फ वोट छीनने का नहीं था। ये आपकी, हमारी पहचान छीनने का षड्यंत्र था।” खेड़ा ने दावा किया कि आज दलित, वंचित, पीड़ित, शोषित, अल्पसंख्यक से वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है, कल उनकी भागीदारी छीनी जाएगी। 

उन्होंने इस बात पर जोर दिया, “चुनाव आयोग इस ‘डबल इंजन’ का एक डब्बा बनकर रह जाए, ये हमें स्वीकार नहीं होगा। हम इसे लेकर संघर्ष कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।” कांग्रेस नेता ने कहा, “बिहार के लोगों से हम आग्रह करते हैं कि यह आपके अधिकार और हक की यात्रा है। आप भी इस यात्रा में शामिल हों, ताकि बिहार से लोकतंत्र को दिशा मिल सके।” उन्होंने कहा, “‘वोटर अधिकार यात्रा’ एक ऐतिहासिक यात्रा होगी। हम सबके अस्तित्व की लड़ाई के लिए ये यात्रा एक मील का पत्थर साबित होगी।” 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के कई अन्य घटक दलों के नेता मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) तथा कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ यह यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। 

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ‘वोटर अधिकार रैली’ के साथ होगा

सासाराम से इस यात्रा की शुरुआत होगी और इसका समापन एक सितंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ‘वोटर अधिकार रैली’ के साथ होगा। इस जनसभा में ‘इंडिया’ गठबंधन के राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल होंगे। यह यात्रा औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा और आरा से होकर गुजरेगी

Read more : National : भारत लौटे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, हुआ जोरदार स्वागत

देशभर के मुख्यमंत्रियों के साथ कल पीएम की अहम बैठक

देशभर के मुख्यमंत्रियों के साथ कल पीएम की अहम बैठक

कार की टक्कर से कालबेलिया डांसर की मौत

कार की टक्कर से कालबेलिया डांसर की मौत

गो-आश्रय स्थलों की निगरानी हुई हाईटेक, 7592 सीसीटीवी कैमरे लगे

गो-आश्रय स्थलों की निगरानी हुई हाईटेक, 7592 सीसीटीवी कैमरे लगे

गुस्से में कार दौड़ाकर इंजीनियर की हत्या

गुस्से में कार दौड़ाकर इंजीनियर की हत्या

दुर्घटनाओं पर रेल पुलियाओं से लगेगी रोक

दुर्घटनाओं पर रेल पुलियाओं से लगेगी रोक

जनता की हर समस्या का त्वरित समाधान कराएं अधिकारी – मुख्यमंत्री योगी

जनता की हर समस्या का त्वरित समाधान कराएं अधिकारी – मुख्यमंत्री योगी

National- 1 अप्रैल से दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी 1000 दवाएं होंगी महंगी

National- 1 अप्रैल से दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी 1000 दवाएं होंगी महंगी

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम

अमरनाथ यात्रा पर ‘सिलेंडर’ का संकट

अमरनाथ यात्रा पर ‘सिलेंडर’ का संकट

Bihar- अब मोबाइल ऐप से होगी आपकी गिनती, बिहार में जनगणना के लिए 13,595 कर्मचारी तैयार

Bihar- अब मोबाइल ऐप से होगी आपकी गिनती, बिहार में जनगणना के लिए 13,595 कर्मचारी तैयार

Delhi- परिसीमन के बाद दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव, 7 से बढ़कर 10 के पार पहुंचेंगे सांसद

Delhi- परिसीमन के बाद दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव, 7 से बढ़कर 10 के पार पहुंचेंगे सांसद

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870