తెలుగు | Epaper

National : भारत आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए सख्त कानून

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National : भारत आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए सख्त कानून

नई दिल्ली। भारत सरकार ने विदेशी नागरिकों की एंट्री और निवास को लेकर नए नियम लागू कर दिए हैं। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक राष्ट्रविरोधी गतिविधियों या गंभीर अपराध में शामिल लोगों को भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

किन विदेशी नागरिकों को नहीं मिलेगी एंट्री?

जिन पर जासूसी, आतंकवाद, दुष्कर्म, हत्या, बाल तस्करी या किसी प्रतिबंधित संगठन से जुड़ाव का आरोप सिद्ध होगा, उन्हें भारत में आने से रोका जाएगा।

नया आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम, 2025

नियम हाल ही में लागू आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम, 2025 के तहत लागू किए गए हैं। इसके अनुसार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अवैध प्रवासियों के लिए विशेष हिरासत केंद्र (Detention Camp) बनाने होंगे।

बायोमेट्रिक जानकारी अनिवार्य

भारत में किसी भी वीजा श्रेणी के लिए आवेदन करने वाले विदेशी नागरिकों को अब बायोमेट्रिक जानकारी देनी होगी। इसमें ओसीआई कार्ड धारक (OCI Card Holder) भी शामिल होंगे।

अवैध प्रवासियों पर कड़ी कार्रवाई

गृह मंत्रालय ने कहा कि अवैध रूप से रह रहे विदेशियों को पकड़कर निर्वासन से पहले होल्डिंग सेंटर या कैंप में रखा जाएगा। सीमा सुरक्षा बल और तटरक्षक बल को संदिग्ध विदेशियों की बायोमेट्रिक जानकारी दर्ज करने और घुसपैठ रोकने का अधिकार दिया गया है।

इन अपराधों पर भी लगेगा प्रतिबंध

  • मादक पदार्थों की तस्करी
  • नकली दस्तावेज या नकली मुद्रा (क्रिप्टोकरेंसी सहित)
  • साइबर अपराध
  • बाल शोषण और मानव तस्करी

इन अपराधों में शामिल पाए जाने पर भी भारत में प्रवेश पर रोक लगेगी।

रोजगार नियमों में बदलाव

अब रोजगार वीजा (Employement visa) रखने वाले विदेशी नागरिक बिना स्थानीय प्रशासन की अनुमति के, बिजली और पानी आपूर्ति से जुड़े निजी क्षेत्र के उपक्रमों में काम नहीं कर सकेंगे।

उद्देश्य: सुरक्षा और सामाजिक संतुलन

जानकारों का मानना है कि इन सख्त प्रावधानों का उद्देश्य भारत की आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक ताने-बाने को सुरक्षित रखना है। इससे विदेशी घुसपैठ और सीमापार अपराधों पर रोक लगेगी।

Read More :

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, महावीर मंदिर में की पूजा

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, महावीर मंदिर में की पूजा

Bihar- बिहार में अपराध पर ‘ड्रोन निगरानी’, पुलिस खरीदेगी 50 हाई-टेक ड्रोन- डिप्टी सीएम

Bihar- बिहार में अपराध पर ‘ड्रोन निगरानी’, पुलिस खरीदेगी 50 हाई-टेक ड्रोन- डिप्टी सीएम

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

National- बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, बंगाल एसआईआर मुद्दा गरमा सकता है संसद

National- बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, बंगाल एसआईआर मुद्दा गरमा सकता है संसद

90 साल की महिला से गैंगरेप, मध्य प्रदेश में सनसनी

90 साल की महिला से गैंगरेप, मध्य प्रदेश में सनसनी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870