తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : पटना मेट्रो संचालन से पहले सुरक्षा जांच पूरी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : पटना मेट्रो संचालन से पहले सुरक्षा जांच पूरी

पटना। मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (CMRS) जनक कुमार गर्ग ने मंगलवार को पटना मेट्रो डिपो, रॉलिंग स्टॉक और प्रायोरिटी कॉरिडोर के तीन प्रमुख स्टेशनों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डिपो की कार्यप्रणाली, स्टेशन सुविधाओं और ट्रेन संचालन से जुड़े हर पहलू की गहन समीक्षा की। गर्ग ने कहा कि मेट्रो के संचालन में जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इसके लिए सभी मानकों का पालन अनिवार्य है।

40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से की ट्रेन की जांच

निरीक्षण के दौरान गर्ग ने रॉलिंग स्टॉक को 40 किमी प्रति घंटा की गति से चलाकर सुरक्षा और परिचालन मानकों की खुद जांच की। उन्होंने स्टेशन प्रबंधन, सिग्नलिंग, डिपो संचालन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को भी विस्तार से परखा।

उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

निरीक्षण के बाद आयोजित बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग और पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PMRCL) के प्रबंध निदेशक अभय कुमार सिंह, अपर प्रबंध निदेशक अभिलाषा शर्मा सहित डीएमआरसी और पीएमआरसीएल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संरक्षा आयुक्त ने परियोजना से जुड़े सभी हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।

सुरक्षा को सर्वोपरि रखने का निर्देश

गर्ग ने कहा कि योजना, निर्माण, संचालन और अनुरक्षण—हर चरण में सुरक्षा को सर्वोपरि रखा जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेट्रो संचालन तभी शुरू होगा, जब सभी सुरक्षा और परिचालन प्रोटोकॉल (Protocol) का पूर्ण पालन सुनिश्चित हो जाएगा

पटना मेट्रो का मालिक कौन है?

इसका स्वामित्व राज्य संचालित पटना मेट्रो रेल निगम द्वारा किया जाएगा। इसका निर्माण सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड पर किया जाएगा, जिसका खर्च ₹13,365.77 करोड़ (US$1.95 अरब) करोड़ होगा। यह लागत भूमि अधिग्रहण लागत को छोड़कर है, जिसे बिहार सरकार द्वारा वहन किया जाना है।

पटना मेट्रो कब तक बनेगी?

पटना में मेट्रो का इंतजार अब खत्म होने वाला है। पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अनुसार 20 अगस्त के बाद मेट्रो का ट्रायल रन शुरू हो सकता है। सितंबर 2025 तक मेट्रो सेवाएं शुरू करने का लक्ष्य है। पहला ट्रायल रन मलाही पकड़ी से न्यू आईएसबीटी तक होगा।

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870