राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने (President Murmu) पीएम मोदी को बधाई देते हुए उनकी नेतृत्व क्षमता की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘आपके असाधारण नेतृत्व ने देश में बड़े लक्ष्य तय करने और उन्हें हासिल करने की संस्कृति को बढ़ावा दिया है। आज वैश्विक समुदाय भी आपके मार्गदर्शन पर भरोसा जता रहा है।’
पीएम मोदी (PM Modi) ने राष्ट्रपति का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनकी सरकार 140 करोड़ देशवासियों के सहयोग से एक मजबूत, सक्षम और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए समर्पित रहेगी। उन्होंने राष्ट्रपति के विचारों को प्रेरणादायक बताया।
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भी पीएम मोदी की तारीफ
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भी पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और विकसित राष्ट्र की ओर तेजी से बढ़ रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ‘पीएम मोदी का देश के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता हर भारतीय के लिए प्रेरणा है।’
प्रधानमंत्री के जन्मदिन को खास बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पखवाड़ा’ शुरू किया है। इस दौरान केंद्र और राज्यों में बीजेपी सरकारें कई तरह के जनकल्याण, विकास और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगी।
PM कितने साल तक रह सकता है?
राष्ट्रपतिपद के विपरीत, प्रधानमन्त्री के कार्यकाल के लिए कोई काल-सीमा निर्धारित नहीं की गई है। अतः एक पदस्थ प्रधानमन्त्री अनिश्चित काल तक प्रधानमन्त्रीपद पर बना रह सकता है, बशर्ते कि राष्ट्रपति को उसपर “विश्वास” हो।
द्रौपदी मुर्मू कितनी बार राष्ट्रपति बनी हैं?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू President Murmu का कार्यकाल 25 जुलाई, 2022 से शुरू हुआ जब उन्हे मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन द्वारा प्रशासित भारत के पन्द्रहवीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलवाई गई।
अन्य पढ़ें: