తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : वे चुनिंदा देश जहां जीएसटी कटौती के बाद भी भारत से सस्ता मिलता हैं सामान

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : वे चुनिंदा देश जहां जीएसटी कटौती के बाद भी भारत से सस्ता मिलता हैं सामान

नई दिल्ली। आज देशभर में शारदीय नवरात्रि (Navratri) के पहले पावन पर्व पर मोदी सरकार (Modi Government) द्वारा घोषित जीएसटी रेट कट लागू हो गए हैं। इसके बाद आज से साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट, टूथब्रश, पैकेज्ड फूड, बिस्किट, कॉर्नफ्लेक्स, पनीर, दही, पराठा जैसे कई उत्पाद सस्ते हो जाएंगे। पहले इन पर 18 प्रतिशत तक का टैक्स लगता था, लेकिन घटाकर अब 5 प्रतिशत या पूरी तरह से शून्य किया है। नतीजा यह है कि घरेलू बाजार में इन चीजों की कीमतों में औसतन 10 से 15 प्रतिशत तक कमी आई है।

वैश्विक तुलना का सवाल

आज हम आपकों आखिर किन देशों में जीएसटी कट के बाद भी रोजमर्रा का सामान सस्ता मिलता है। इसके बारे में बताते है। जीएसटी पर चर्चा जारी है, तब यह सवाल उठता है कि जीएसटी (GST) कटौती के बाद भी क्या भारत में रोजमर्रा का सामान दुनिया के अन्य देशों से महंगा है या सस्ता। इसका जवाब थोड़ा कठिन है, क्योंकि इसमें स्थानीय कर नीति, एक्सचेंज रेट, उत्पादन लागत और सब्सिडी जैसी बातें जुड़ी होती हैं।

भारत अब भी किफायती देशों में शामिल

फिर भी आंकड़े बताते हैं कि भारत अभी भी दुनिया के सबसे किफायती देशों में शामिल है। 2018 में आए अंतरराष्ट्रीय सर्वे के मुताबिक भारत किराने के सामान, खाने-पीने की चीजों और किराए के मामले में सबसे सस्ते देशों की सूची में टॉप पर था। 2025 में भी यह स्थिति बहुत हद तक बनी हुई है।

किन देशों में मिलता है सस्ता सामान

इसके बावजूद कुछ देशों में चुनिंदा सामान भारत की तुलना में सस्ता मिलता है। जैसे कि दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों जैसे बांग्लादेश, नेपाल, वियतनाम और इंडोनेशिया में स्थानीय उत्पादन होने के कारण फल, सब्जियां और कुछ खाद्य पदार्थ भारत से कम दाम पर उपलब्ध हो सकते हैं। वहीं मध्य-पूर्व के देशों जैसे सऊदी अरब या यूएई में पेट्रोल और उससे जुड़े उत्पाद सब्सिडी के कारण भारत से सस्ते पड़ते हैं।

उपभोक्ताओं को सीधी राहत

भारत में जीएसटी कटौती के बाद अब उपभोक्ताओं को क्या लाभ होगा, इसे समझना जरूरी है। मसलन, अगर किसी ब्रांडेड शैम्पू की बोतल की कीमत 200 रुपये थी, जिस पर पहले 18 प्रतिशत जीएसटी जुड़ता था, तब उपभोक्ता को 236 रुपये देने पड़ते थे। अब यही बोतल 5 प्रतिशत टैक्स के बाद करीब 210 रुपये में मिल रही है। इसी तरह टूथपेस्ट, साबुन और पैकेज्ड स्नैक्स पर भी 20 से 25 रुपये तक की बचत संभव है। दूध और पनीर जैसे डेयरी उत्पादों पर जीएसटी पूरी तरह हटा देने से इनकी कीमतें सीधे घट गई हैं, जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों को सीधी राहत मिली है।

Read More :

Latest News-Uttar Pradesh :  मुस्लिम बॉयफ्रेंड की हत्या

Latest News-Uttar Pradesh : मुस्लिम बॉयफ्रेंड की हत्या

Latest News :  सिंगल पिलर पर बनेगा लखनऊ का 6-लेन फ्लाईओवर

Latest News :  सिंगल पिलर पर बनेगा लखनऊ का 6-लेन फ्लाईओवर

Hindi News: ED के दफ्तर पहुंचे सोनू सूद! ऑनलाइन बेटिंग ऐप 1xBet केस में घंटों पूछताछ

Hindi News: ED के दफ्तर पहुंचे सोनू सूद! ऑनलाइन बेटिंग ऐप 1xBet केस में घंटों पूछताछ

Latest News Bihar : तीन बेटियों के सामने मां की हत्या

Latest News Bihar : तीन बेटियों के सामने मां की हत्या

Latest Hindi News : नवी मुंबई हवाई अड्डे से दिसंबर में शुरू होंगी वाणिज्यिक उड़ानें

Latest Hindi News : नवी मुंबई हवाई अड्डे से दिसंबर में शुरू होंगी वाणिज्यिक उड़ानें

Latest News-Bihar Politics : बिहार कांग्रेस में नई पीढ़ी की एंट्री

Latest News-Bihar Politics : बिहार कांग्रेस में नई पीढ़ी की एंट्री

Hindi News: बिहार चुनाव से पहले OBC-EBC वोटबैंक पर छिड़ी जंग! कांग्रेस का CWC महाजुटान

Hindi News: बिहार चुनाव से पहले OBC-EBC वोटबैंक पर छिड़ी जंग! कांग्रेस का CWC महाजुटान

Latest News : Bihar Elections : ओवैसी के सामने क्या हैं बड़ी चुनौतियां?

Latest News : Bihar Elections : ओवैसी के सामने क्या हैं बड़ी चुनौतियां?

Latest Hindi News : तिरुपति मंदिर में भीड़ प्रबंधन के लिए एआई का सहारा

Latest Hindi News : तिरुपति मंदिर में भीड़ प्रबंधन के लिए एआई का सहारा

Hindi News: दिल्ली के वसंत कुंज आश्रम में बाबा का काला कारनामा! 17 लड़कियों पर शारीरिक शोषण

Hindi News: दिल्ली के वसंत कुंज आश्रम में बाबा का काला कारनामा! 17 लड़कियों पर शारीरिक शोषण

Latest Hindi News : झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में तीन उग्रवादी ढेर

Latest Hindi News : झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में तीन उग्रवादी ढेर

Latest Hindi News : पटना में आज महागठबंधन की बैठक, राहुल कर सकते हैं सीट बंटवारे का ऐलान

Latest Hindi News : पटना में आज महागठबंधन की बैठक, राहुल कर सकते हैं सीट बंटवारे का ऐलान

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870