తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार हुआ 17 छात्राओं का दुष्कर्मी बाबा”

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार हुआ 17 छात्राओं का दुष्कर्मी बाबा”

नई दिल्ली बाबा के चोला में रंगा बलात्कारी बाबा चैतन्यानंद (Rapist baba chaitanyananda) आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। बाबा पर 17 छात्राओं के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है और पुलिस उसे बीते तीन दिनों से तलाश रही थी। पुलिस की टीम ने चैतन्यानंद को आगरा के ताजगंज इलाके के होटल होम फर्स्ट में रूम नंबर 101 को अपना अड्डा बना रखा था। चैतन्यानंद पर लड़कियों के साथ यौन शोषण के अलावा भी कई आरोप हैं। पुलिस ने यौन शोषण के अलावा स्वामी चैतन्यानंद पर फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग करने और धर्म का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी का केस भी दर्ज किया है।

“दिल्ली पुलिस की तलाश जारी थी”

आरोप लगने के बाद से दिल्ली पुलिस चैतन्यानंद को ढूंढ रही थी। रविवार को पुलिस ने आगरा (Agra) से आरोपी चैतन्यानंद को गिरफ्तार कर लिया।

“पुराने मामले भी जुड़े सामने”

करीब 9 साल पहले भी एक महिला ने स्वामी चैतन्यानंद पर गंभीर आरोप लगाया था। 9 साल पहले आई छात्रा ने आरोप लगाया कि चैतन्यानंद उसे गंदी नजरों से देखता था और उसे बड़े-बड़े होटलों में साथ चलने के लिए कहता था। इसके अलावा कई लड़कियों ने आरोप लगाया कि स्वामी चैतन्यानंद उन्हें विदेश भी साथ ले जाने का लालच देता था। उनसे कहता था कि उनकी बात मानें तो उन्हें विदेश में पढ़ने के लिए पैसे देगा।

“एफआईआर दर्ज होने के बाद फरार”

बीते दिनों दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (Sharda Institute of Management) के स्वामी चैतन्यानंद पर 17 लड़कियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने चैतन्यानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद से चैतन्यानंद फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में जमानत याचिका भी दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि आरोप गंभीर हैं।

“कैसे धराया गया चैतन्यानंद”

पुलिस जांच में सामने आया कि फरार चल रहा चैतन्यानंद आगरा के ताजगंज इलाके के होटल होम फर्स्ट में छिपा हुआ था। होटल के रूम नंबर 101 को उसने अपना अड्डा बना रखा था। यहीं से वह रात में छात्राओं को बुलाता और उन्हें लालच देकर फंसाने की कोशिश करता था।

“पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी”

शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजकर 30 मिनट पर अचानक होटल के बाहर पुलिस की हलचल बढ़ गई। टीम ने होटल को घेरा और सीधे रूम नंबर 101 में पहुंच गई। बाबा बिना ज्यादा विरोध किए पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार करने के बाद उसे सीधे दिल्ली ले जाया गया। होटल स्टाफ ने बताया, बाबा हमारे होटल में किसी के साथ आए थे। उन्होंने आईडी जमा कराई थी। रात में करीब 3 बजे पुलिस पहुंची और बिना हमसे कोई जानकारी लिए सीधे कमरे में जाकर बाबा को पकड़ लिया। वह हमारे बगल में रहने वाले कौशल भाई के साथ आए थे

Read More :

Latest News : मौलाना तौकीर रजा के दामाद की प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर

Latest News : मौलाना तौकीर रजा के दामाद की प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर

Latest News : पत्रकार राजीव प्रताप की मौत, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Latest News : पत्रकार राजीव प्रताप की मौत, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Latest Hindi News : बरेली हिंसा में पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई, 60 लोग गिरफ्तार, 74 दुकानें सील

Latest Hindi News : बरेली हिंसा में पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई, 60 लोग गिरफ्तार, 74 दुकानें सील

Latest Hindi News : चेन्नई एयरपोर्ट पर बॉलीवुड अभिनेता 35 करोड़ की कोकीन के साथ पकड़ा गया

Latest Hindi News : चेन्नई एयरपोर्ट पर बॉलीवुड अभिनेता 35 करोड़ की कोकीन के साथ पकड़ा गया

Latest News : PM मोदी होंगे RSS शताब्दी समारोह में शामिल

Latest News : PM मोदी होंगे RSS शताब्दी समारोह में शामिल

Latest Hindi News : बिहार में पवन सिंह की राजनीतिक सक्रियता से सियासी हलचल तेज

Latest Hindi News : बिहार में पवन सिंह की राजनीतिक सक्रियता से सियासी हलचल तेज

Latest Hindi News : भाजपा नेता विजय मल्होत्रा के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Latest Hindi News : भाजपा नेता विजय मल्होत्रा के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Latest News : बाबा चैतन्यानंद का डबल चेहरा आया सामने

Latest News : बाबा चैतन्यानंद का डबल चेहरा आया सामने

Latest Hindi News : आधार कार्ड में सुधार अब जेब पर भारी, 1 अक्टूबर से बढ़ेगा खर्च

Latest Hindi News : आधार कार्ड में सुधार अब जेब पर भारी, 1 अक्टूबर से बढ़ेगा खर्च

Latest News : दिल्ली-गुरुग्राम के बीच 20 KM नई सड़क का ऐलान

Latest News : दिल्ली-गुरुग्राम के बीच 20 KM नई सड़क का ऐलान

Latest News : विजय की पार्टी का नेता गिरफ्तार, भगदड़ में 41 मौतें

Latest News : विजय की पार्टी का नेता गिरफ्तार, भगदड़ में 41 मौतें

Latest Hindi News : Bihar : पटना में श्रद्धालुओं के लिए खुले मां दुर्गा के पट, उमड़ा आस्था का सैलाब

Latest Hindi News : Bihar : पटना में श्रद्धालुओं के लिए खुले मां दुर्गा के पट, उमड़ा आस्था का सैलाब

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870