తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : अमेरिका-चीन में घट रहे कैंसर के मामले, भारत में बढ़ रही चिंता”

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : अमेरिका-चीन में घट रहे कैंसर के मामले, भारत में बढ़ रही चिंता”

नई दिल्ली। भारत में लगातार कैंसर (Cancer) के मरीज बढ़ रहे हैं और मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। वहीं चीन और अमेरिका ऐसे देश हैं जहां कैंसर के मरीजों की संख्या लगातार घट रही है और मरने वालों का आंकड़ा भी कम होने लगा है।

भारत में तेजी से बढ़ा कैंसर

एक नए अध्ययन के मुताबिक 1990 से लेकर 2023 तक कैंसर के मरीजों में 26 फीसदी का इजाफा देखा गया। 1990 में एक लाख की आबादी पर 84 कैंसर के पेशेंट थे जो 2023 में बढ़कर 107 हो गए। अध्ययन के मुताबिक इलाज के ज्यादा साधन होने के बावजूद कैंसर से होने वाली मौतें भी 21 फीसदी बढ़ गई हैं।

अमेरिका-चीन में सुधार

इन 33 सालों के दौरान अमेरिका और चीन (China) में कैंसर और उससे होने वाली मौतों में अच्छी खासी कमी देखी गई है। इसके पीछे वजह तंबाकू उत्पादों पर कड़ाई से रोक, वैक्सिनेशन और संगठित तरीके से स्क्रीनिंग है।

भारत में खतरे की वजह

एम्स दिल्ली में रेडिएशन-ऑन्कोलजिस्ट के मुताबिक भारत में तंबाकू का धड़ल्ले से इस्तेमाल, मोटापा और इन्फेक्शन की वजह से केस बढ़ रहे हैं। इसके अलावा कैंसर की शुरुआत में ही पहचान नहीं हो पाती है।

रोकथाम के उपाय

विशेषज्ञों का कहना है कि एचपीवी (HPB) और हेपेटाइटिस-बी वैक्सिनेशन, मैमोग्राफी, फेफड़ों के कैंसर की स्क्रीनिंग, कोलोन्सकोपी स्क्रीनिंग और समय पर इलाज से कैंसर के रिस्क को कम किया जा सकता है। ऐसे में भारत में भी एक नीति बनाकर कैंसर के खिलाफ लड़ाई जरूरी है।

चीन-अमेरिका में गिरावट

इस अध्ययन के मुताबिक चीन में इन 33 सालों के दौरान कैंसर केसों में 19 फीसदी और अमेरिका में 20 फीसदी की कमी आई है। वहीं कैंसर से मरने वाले चीन में 43 फीसदी तो अमेरिका में 33 फीसदी कम हो गए हैं। दुनियाभर में कैंसर का सबसे बड़ा कारण तंबाकू उत्पादों का इस्तेमाल बताया गया है। इसके अलावा गरीब देशों में असुरक्षित यौन संबंधों से भी कैंसर का खतरा बढ़ रहा है

कैंसर का दूसरा नाम क्या है?

कैंसर का कोई एक दूसरा नाम नहीं है, बल्कि इसके कई वैज्ञानिक और सामान्य नाम हैं। कैंसर को अक्सर घातक ट्यूमर (malignant tumor), नियोप्लाज्म (neoplasm), और हिंदी में कर्कट रोग भी कहते हैं। इसके अलावा, कैंसर के प्रकार के आधार पर विभिन्न नाम होते हैं, जैसे कि कार्सिनोमा, सार्कोमा, ल्यूकेमिया और लिम्फोमा। 

Read More :

Health-धूम्रपान करने वालों के लिए चेतावनी, बढ़ रहा घातक बीमारियों का जोखिम

Health-धूम्रपान करने वालों के लिए चेतावनी, बढ़ रहा घातक बीमारियों का जोखिम

Health- प्रकृति का अनोखा गणित, फेफड़ों से पेड़ों की शाखाओं तक छिपा है रहस्य

Health- प्रकृति का अनोखा गणित, फेफड़ों से पेड़ों की शाखाओं तक छिपा है रहस्य

Health- सुबह खाली पेट करेले का जूस पीना सेहत के लिए फायदेमंद

Health- सुबह खाली पेट करेले का जूस पीना सेहत के लिए फायदेमंद

मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें?

मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें?

Health- मां और बच्चे की सेहत के लिए जरूरी हैं ये चार पौष्टिक फल

Health- मां और बच्चे की सेहत के लिए जरूरी हैं ये चार पौष्टिक फल

Health-चक्की चालनासन योग रोज करें, सेहत में दिखेगा बड़ा बदलाव

Health-चक्की चालनासन योग रोज करें, सेहत में दिखेगा बड़ा बदलाव

Health- रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है मार्जरी आसन

Health- रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है मार्जरी आसन

Health- गाजर-चुकंदर जूस- सेहत, खून और ऊर्जा के लिए पावरफुल नेचुरल ड्रिंक

Health- गाजर-चुकंदर जूस- सेहत, खून और ऊर्जा के लिए पावरफुल नेचुरल ड्रिंक

Health- दांतों की सेहत के लिए नियमित चेकअप अनिवार्य- विशेषज्ञ

Health- दांतों की सेहत के लिए नियमित चेकअप अनिवार्य- विशेषज्ञ

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

Health- पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू के बीज, सेहत के लिए वरदान

Health- पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू के बीज, सेहत के लिए वरदान

Health- सुबह गुनगुना पानी पीने से मिलते हैं सेहत के कई फायदे

Health- सुबह गुनगुना पानी पीने से मिलते हैं सेहत के कई फायदे

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870