తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : महिला वोटरों के नाम कटे, SIR की रिपोर्ट से जदयू में बढ़ी बेचैनी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : महिला वोटरों के नाम कटे, SIR की रिपोर्ट से जदयू में बढ़ी बेचैनी

पटना। बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच निर्वाचन आयोग की ओर से जारी नवीनतम वोटर लिस्ट (Voter List) ने राजनीतिक दलों की टेंशन बढ़ा दी है। खासकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू के लिए यह आंकड़े चिंता का सबब बने हुए हैं। सूची से पुरुषों की तुलना में ज्यादा महिला मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जबकि महिला वोट को नीतीश कुमार का परंपरागत वोट बैंक माना जाता है।

महिला वोट : नीतीश का सबसे बड़ा सहारा

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के कार्यकाल में बिहार की राजनीति में महिला वोटरों ने निर्णायक भूमिका निभाई है। 2015 से लेकर 2024 तक हर चुनाव में पुरुषों से अधिक महिलाओं ने मतदान किया।
महिला मतदाता अब एक अलग जाति की तरह माने जाते हैं और सभी दल उन्हें साधने में जुटे रहते हैं। ऐसे में महिला वोटरों की संख्या घटने से राजनीतिक समीकरण पर गहरा असर पड़ सकता है।

आयोग की सफाई

चुनाव आयोग ने सफाई दी है कि महिलाओं के नाम मायके और ससुराल दोनों जगह दर्ज थे, इसलिए डुप्लिकेट प्रविष्टि हटाई गई है। साथ ही मृत्यु, पता बदलने, लापता होने और कम उम्र के कारण भी बड़ी संख्या में नाम काटे गए।

वोटर लिस्ट में बड़ा अंतर

  • 1 अगस्त तक: 65 लाख नाम हटे
  • 30 सितंबर तक: 3.66 लाख और नाम हटे

कारण:

  • 62,000 नाम मृत्यु के कारण हटे
  • 1.64 लाख नाम पता बदलने पर हटे
  • 81,000 नाम डुप्लिकेट प्रविष्टि के कारण हटे
  • 48,000 नाम लापता होने के कारण हटे
  • 100 मामले कम उम्र के पाए गए

महिला वोटरों की सबसे अधिक कटौती वाले जिले

  • पूर्णिया: 76,000 महिला वोटर, 40,000 पुरुष वोटर कम
  • सुपौल: 40,000 महिला वोटर, 11,000 पुरुष वोटर कम
  • सीवान: 78,000 महिला वोटर, 28,000 पुरुष वोटर कम
  • पटना: 50,000 महिला वोटर, 36,000 पुरुष वोटर कम

महिला वोट बैंक पर नीतीश की पकड़

बिहार में महिला मतदाताओं की जातीय-सामाजिक हिस्सेदारी काफी अहम है।

  • 2.99% कुर्मी
  • 14.46% यादव
  • 19.6% अनुसूचित जाति
  • 17.8% मुस्लिम
  • 3.7% ब्राह्मण
  • 3.4% राजपूत
  • 2.9% भूमिहार
    इस वोट बैंक पर अब तक नीतीश कुमार की पकड़ सबसे मजबूत रही है।

नीतीश का महिला फोकस

अब तक किसी भी दल या नेता ने महिला वोटरों में सेंध नहीं लगाई है। यही कारण है कि इस चुनाव में भी नीतीश कुमार ने महिला वोटरों को साधने पर सबसे ज्यादा फोकस किया है।
हाल ही में उन्होंने जीविका दीदी (Jiwika Didi) आशा वर्कर, आंगनबाड़ी सेविका और महिला शिक्षिकाओं के लिए कई घोषणाएं कीं।

Read More :

Latest Hindi News : Bihar : नवमी पर मां की प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

Latest Hindi News : Bihar : नवमी पर मां की प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

Latest Hindi News :  Bihar : कैमूर में स्कॉर्पियो-कंटेनर टक्कर, 3 मृत और 7 गंभीर रूप से घायल

Latest Hindi News : Bihar : कैमूर में स्कॉर्पियो-कंटेनर टक्कर, 3 मृत और 7 गंभीर रूप से घायल

Latest Hindi News : राजनीति में पीके का नया ‘एक्शन अवतार’, बीजेपी-जेडीयू में बेचैनी

Latest Hindi News : राजनीति में पीके का नया ‘एक्शन अवतार’, बीजेपी-जेडीयू में बेचैनी

Latest Hindi News : हादसे में गई करनाल के 6 लोगों की जान, पोस्टमार्टम हाउस का दर्दनाक नजारा

Latest Hindi News : हादसे में गई करनाल के 6 लोगों की जान, पोस्टमार्टम हाउस का दर्दनाक नजारा

Latest Hindi News : भारत रत्न से सम्मानित पंडित छन्नूलाल मिश्र नहीं रहे

Latest Hindi News : भारत रत्न से सम्मानित पंडित छन्नूलाल मिश्र नहीं रहे

Breaking News: Parliamentary: संसदीय समितियों का गठन

Breaking News: Parliamentary: संसदीय समितियों का गठन

Latest News : शिंदे की दशहरा रैली का बदला ठिकाना

Latest News : शिंदे की दशहरा रैली का बदला ठिकाना

Breaking News: ASEAN: आसियान में मोदी-ट्रंप की भेंट

Breaking News: ASEAN: आसियान में मोदी-ट्रंप की भेंट

Latest News : 31 साल में 21 हजार करोड़ – कौन हैं अरविंद श्रीनिवास?

Latest News : 31 साल में 21 हजार करोड़ – कौन हैं अरविंद श्रीनिवास?

Latest News : चैतन्यानंद का पर्दाफाश! सेक्स टॉय और पॉर्न CD बरामद

Latest News : चैतन्यानंद का पर्दाफाश! सेक्स टॉय और पॉर्न CD बरामद

Latest News-Indore : भाई दूज से लाडली बहनों को हर महीने ₹1500

Latest News-Indore : भाई दूज से लाडली बहनों को हर महीने ₹1500

Latest Hindi News : संघ के 100 साल : त्याग, सेवा और अनुशासन की मिसाल : मोदी

Latest Hindi News : संघ के 100 साल : त्याग, सेवा और अनुशासन की मिसाल : मोदी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870