తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : महाराष्ट्र में अलर्ट: 7 अक्टूबर तक चक्रवात ‘शक्ति’ की चेतावनी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : महाराष्ट्र में अलर्ट: 7 अक्टूबर तक चक्रवात ‘शक्ति’ की चेतावनी

मुंबई। महाराष्ट्र के कई इलाकों में चक्रवात शक्ति संकट खड़ा कर सकता है। आज यानी शनिवार से लेकर 7 अक्टूबर तक कभी भी यह तूफान दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग (Sindhudurg) जिलों में इसका असर दिखाई देगा।

तेज हवाओं और बारिश की संभावना

IMD के अनुसार, 4 से 5 अक्टूबर के बीच उत्तरी महाराष्ट्र तट पर हवा की गति 45-55 किमी प्रति घंटे और झोंके के साथ 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। चक्रवात की तीव्रता के आधार पर यह और बढ़ भी सकती है। आंतरिक हिस्सों जैसे पूर्वी विदर्भ और मराठवाड़ा में भारी से बहुत भारी बारिश (Heavy Rain) का अनुमान है। उत्तरी कोंकण के निचले इलाकों में घने काले बादल छाए रहेंगे।

समुद्री यात्रा पर पाबंदी, मछुआरों को चेतावनी

समुद्री स्थिति खराब होने के कारण मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। 5 अक्टूबर तक उत्तरी महाराष्ट्र तट पर समुद्र की सतह पर बदलाव देखने को मिल सकता है।

महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए निर्देश

महाराष्ट्र सरकार ने चक्रवात शक्ति के मद्देनजर जिला प्रशासन को अपने आपदा प्रबंधन सिस्टम सक्रिय करने, तटीय और निचले इलाकों में नागरिकों के लिए निकासी योजनाएं तैयार करने, पब्लिक एडवाइजरी जारी करने और समुद्री यात्रा से बचने की सलाह देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, भारी बारिश के दौरान सुरक्षा उपायों को बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है।

Read More :

Latest Hindi News : बिहार में 24 घंटे की बारिश से तबाही, स्कूल और जनजीवन प्रभावित

Latest Hindi News : बिहार में 24 घंटे की बारिश से तबाही, स्कूल और जनजीवन प्रभावित

Latest Hindi News : दिल्ली और राजस्थान की झमाझम बारिश, मानसून विदाई अभी दूर

Latest Hindi News : दिल्ली और राजस्थान की झमाझम बारिश, मानसून विदाई अभी दूर

Latest News : बारिश से दिल्ली में राहत, यूपी का मौसम भी बदलेगा?

Latest News : बारिश से दिल्ली में राहत, यूपी का मौसम भी बदलेगा?

Latest Hindi News : बुआलोई तूफान : 14 की मौत, 13 लापता, तबाही का मंजर

Latest Hindi News : बुआलोई तूफान : 14 की मौत, 13 लापता, तबाही का मंजर

Latest Hindi News : बारिश बनी आफत : महाराष्ट्र में 10 लोगों की जान गई, 11,800 लोग रेस्क्यू

Latest Hindi News : बारिश बनी आफत : महाराष्ट्र में 10 लोगों की जान गई, 11,800 लोग रेस्क्यू

Latest News-Telangana : भारी बारिश से तेलंगाना-महाराष्ट्र में तबाही

Latest News-Telangana : भारी बारिश से तेलंगाना-महाराष्ट्र में तबाही

Latest News-Rain Alert : महाराष्ट्र के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Latest News-Rain Alert : महाराष्ट्र के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Latest News : दिल्ली-NCR, यूपी और उत्तराखंड में गर्मी का कहर

Latest News : दिल्ली-NCR, यूपी और उत्तराखंड में गर्मी का कहर

Latest Hindi News : उत्तराखंड में फिर हो सकती है भारी बारिश, अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा

Latest Hindi News : उत्तराखंड में फिर हो सकती है भारी बारिश, अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा

Latest Hindi News : हिमाचल के किन्नौर में बादल फटने से हाहाकार

Latest Hindi News : हिमाचल के किन्नौर में बादल फटने से हाहाकार

Latest Hindi News : चमोली में बादल फटने से 12 मकान तबाह, 10 लोग मलबे में दब गए

Latest Hindi News : चमोली में बादल फटने से 12 मकान तबाह, 10 लोग मलबे में दब गए

Latest Hindi News : उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, देहरादून की क़ई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त

Latest Hindi News : उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, देहरादून की क़ई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870