తెలుగు | Epaper

Latest News-Aligarh : सास और दामाद की नई लव स्टोरी

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News-Aligarh : सास और दामाद की नई लव स्टोरी

अलीगढ़ (Aligarh) के बाद कासगंज जिले में सास और दामाद की नई लव स्टोरी सामने आई है। आरोप है कि अवैध संबंध के चलते विवाहिता की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस जांच कर रही है। 

अलीगढ़ कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला परसी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। ससुराल में विवाहिता की रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने उसकी हत्या का आरोप पति और मां पर लगाया है। मृतका के फुफेरे भाई का आरोप है कि सास के अपने ही दामाद से अवैध संबंध थे  

प्रेमवती और शिवानी के पति प्रमोद के बीच अवैध संबंध थे

गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव अकबरनगर पलिया निवासी शिवानी (21) पुत्री नारायण सिंह की शादी 2018 में प्रमोद निवासी गांव नगला परसी थाना सिढ़पुरा से हुई थी। मृतका शिवानी के चाचा नेम सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही पति शिवानी के साथ मारपीट करता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

शिवानी के फुफेरे भाई मनोज ने बताया कि मृतका की मां प्रेमवती (Premvati) और शिवानी के पति प्रमोद के बीच अवैध संबंध थे। इससे शिवानी काफी समय से मानसिक तनाव में रह रही थी। उसका आरोप है कि मामा नारायण सिंह ने उनका विरोध किया तो प्रमोद और प्रेमवती ने उनसे मारपीट की थी। 

अन्य पढ़ें: बिजनेसमैन की बेटी को दिल दे बैठे क्रिकेटर

मनोज ने बताया कि रविवार की शाम मायके वालों को सूचना मिली कि शिवानी ने फंदा लगाकर जान दे दी है। जब मायके वाले मौके पर पहुंचे तो शिवानी का शव चारपाई पर पड़ा था, जबकि ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार थे।  घटना की सूचना मिलने पर थाना सिढ़पुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता नारायण सिंह ने दामाद प्रमोद और पत्नी प्रेमवती के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। 

पोस्टमार्टम हाउस पर हुई कहासुनी

अलीगढ़: शिवानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ससुराल और मायके पक्ष में तनातनी बढ़ गई है। पोस्टमार्टम हाउस पर शिवानी का शव ले जाने को लेकर मायके और ससुराल पक्ष में कहासुनी हो गई। मायके पक्ष का कहना है कि शव को मायके ले जाया जाए, जबकि ससुराल पक्ष के लोग दाह संस्कार नगला पारसी में करने की जिद पर अड़े थे।

सास-ससुर का क्या अर्थ है?

सास-ससुर वह व्यक्ति होता है जिसका दूसरे व्यक्ति के जीवनसाथी का माता-पिता होने के नाते उससे कानूनी संबंध होता है। कई संस्कृतियाँ और कानूनी प्रणालियाँ इस रिश्ते से जुड़े व्यक्तियों पर कर्तव्य और ज़िम्मेदारियाँ थोपती हैं।

अन्य पढ़ें:

News Hindi : शिव और नंदी करते हैं उन्नत खेती के लिए प्रेरित : योगी आदित्यनाथ

News Hindi : शिव और नंदी करते हैं उन्नत खेती के लिए प्रेरित : योगी आदित्यनाथ

Latest News : ग्रीन पटाखों पर दिल्ली सरकार का दांव!

Latest News : ग्रीन पटाखों पर दिल्ली सरकार का दांव!

Latest Hindi News : जयपुर अग्निकांड : प्रियंका गांधी का हमला, उचित मुआवज़ा देने की मांग

Latest Hindi News : जयपुर अग्निकांड : प्रियंका गांधी का हमला, उचित मुआवज़ा देने की मांग

Latest Hindi News : बिहार में AAP ने घोषित किए 11 उम्मीदवार, पहली बार ऐसा करने वाली पार्टी

Latest Hindi News : बिहार में AAP ने घोषित किए 11 उम्मीदवार, पहली बार ऐसा करने वाली पार्टी

Latest Hindi News : बिहार चुनाव 2025  : 17 नए सुधार, आसान होगा मतदान

Latest Hindi News : बिहार चुनाव 2025 : 17 नए सुधार, आसान होगा मतदान

Latest Hindi News  : बिहार विधानसभा चुनाव : 06 और 11 नवंबर को मतदान, काउंटिंग 14  को

Latest Hindi News : बिहार विधानसभा चुनाव : 06 और 11 नवंबर को मतदान, काउंटिंग 14 को

Breaking News: Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में सुरक्षा भंग

Breaking News: Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में सुरक्षा भंग

Latest Hindi News: जुबीन की मौत पर खुलासा, साथी संगीतकार ने लगाया जहर देने का आरोप

Latest Hindi News: जुबीन की मौत पर खुलासा, साथी संगीतकार ने लगाया जहर देने का आरोप

News Hindi: किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना ईश्वर की सेवा के समान : योगी आदित्यनाथ

News Hindi: किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना ईश्वर की सेवा के समान : योगी आदित्यनाथ

Latest News : आई लव मोहम्मद विवाद पर क्या बोले ओवैसी?

Latest News : आई लव मोहम्मद विवाद पर क्या बोले ओवैसी?

Latest Hindi News : पटना मेट्रो की पटरी पर पहला सफर, सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

Latest Hindi News : पटना मेट्रो की पटरी पर पहला सफर, सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

Latest News : नोएडा की हाईराइज सोसाइटी की लिफ्ट में निकला सांप

Latest News : नोएडा की हाईराइज सोसाइटी की लिफ्ट में निकला सांप

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870