తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : प्रशांत किशोर चुनाव में उतरेंगे, जनसुराज की उम्मीदवार सूची 9 अक्टूबर को

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : प्रशांत किशोर चुनाव में उतरेंगे, जनसुराज की उम्मीदवार सूची 9 अक्टूबर को

पटना,। बिहार विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में होने जा रहा है और सभी राजनीतिक दल पूरी तरह सक्रिय हैं। जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि 9 अक्टूबर को पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। खुद के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे भी चुनाव लड़ेंगे और उनकी सीट पार्टी तय करेगी, हालांकि उन्होंने सीट का खुलासा नहीं किया।

28 फीसदी वोट पर दावा

प्रशांत किशोर ने इस बार जनसुराज की जीत का दावा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी को कम से कम 28 फीसदी वोट मिलेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले चुनाव में दोनों गठबंधनों को केवल 72 फीसदी वोट मिले थे, और अब जो बाकी 28 फीसदी वोट हैं, उन्हें जनसुराज पार्टी (Jansuraj Party) हासिल करेगी।
प्रशांत किशोर ने दावा किया कि एनडीए और इंडिया ब्लॉक के वोटर भी इस बार जनसुराज को वोट करेंगे।

नीतीश कुमार का अंतिम कार्यकाल

प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि यह नीतीश कुमार का अंतिम कार्यकाल है और वे अगली बार मुख्यमंत्री (CM) नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा, “मैं पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं कि यह नीतीश कुमार का आखिरी कार्यकाल है। बिहार की जनता बदलाव के मूड में है और अगले चुनाव में बदलाव तय है।”

चुनावी रणनीति और तैयारी

जनसुराज पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है। प्रशांत किशोर के अनुसार, उनकी पार्टी सभी जिलों में उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार कर रही है और पार्टी इस बार सभी प्रमुख सीटों पर चुनौती देने को तैयार है

Read More :

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870