తెలుగు | Epaper

Latest News : 11 दिन की जंग के बाद फेमस सिंगर का निधन

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : 11 दिन की जंग के बाद फेमस सिंगर का निधन

संगीत जगत को बड़ा झटका, फैंस में शोक की लहर

देश के चर्चित और फेमस सिंगर का निधन (demise) हो गया। वे पिछले 11 दिनों से वेंटिलेटर पर थे और उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। हालत गंभीर बनी हुई थी और उन्हें आईसीयू में लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था।

उनके फेमस सिंगर निधन की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पूरा संगीत समुदाय इस क्षति से आहत है

लोकप्रिय पंजाबी गायक राजवीर जवंदा (Rajveer Jawanda) की हालत गंभीर बनी हुई थी। 7 सितंबर को हुई एक गंभीर सड़क दुर्घटना के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज उनका निधन हो गया है। 11 दिन बाद उन्होंने आखिरी सांस ली है। बताया जा रहा है कि बीते 10 दिनों में उनकी हालत में कोई सुधार देखने को नहीं मिला था। फिलहाल इंडस्ट्री और परिवार में मातम पसरा हुआ है। सिंगर के फैन भी इस खबर से शोक में व्याप्त हैं। 35 साल की उम्र में उनका जाना परिवार के लिए किसी आघात से कम नहीं है।

हालत में नहीं हो रहा था कोई सुधार

बता दें, 10 दिनों से राजवीर वेंटीलेटर पर थे। चिकित्सकों ने साफ कर दिया था कि उनके नर्वस सिस्टम में समस्या आ गई है और उसमें कोई सुधार नहीं हो रहा है। बीते कई दिनों में उन्हें होश नहीं आया और उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी।

अन्य पढ़ें: बाढ़ से 1600 से ज्यादा गांव प्रभावित, फसलें बर्बाद

4 घंटे निगरानी और लगातार दवाइयां देने के बावजूद, उनके दिमाग में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रहा था। इससे मेडिकल टीम काफी परेशान थी। डॉक्टरों ने कहा है कि वे राजवीर को स्थिर करने के लिए हर संभव चिकित्सीय प्रयास कर रहे थे। हार्ट बीट को नियंत्रण में रखने के सभी प्रयासों के बाद भी उन्होंने 35 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

कैसे हुआ था सड़क हादसा

पहले 27 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर तक अस्पताल ने रोजाना स्वास्थ्य बुलेटिन जारी किए। लेकिन 3 अक्टूबर के बाद से, अस्पताल ने स्वास्थ्य अपडेट देना बंद कर दिया था। बता दें, राजवीर जवंदा हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की ओर जा रहे थे। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर अचानक दो सांड सड़क पर आ गए और आपस में टकरा गए। सांडों से टकराने से बचने के प्रयास में राजवीर अपनी बाइक पर संतुलन खो बैठें और सामने से आ रही एक बोलेरो गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। इस अप्रत्याशित घटना ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

ये हैं उनके फेमस गाने

राजवीर जवंदा ‘काली केमेरो’, ‘शानदार’, ‘मुच्छ ते माशूक’ जैसे चार्टबस्टर गानों के लिए मशहूर हैं और उनकी लोकप्रियता बेहद व्यापक है। उनके प्रशंसकों की संख्या बहुत बड़ी है और इस कठिन समय में वे उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

अन्य पढ़ें:

News Hindi : अंतरराष्ट्रीय पहलवान व डब्लूडब्लूएफ के सांगा बस्तर की प्राकृतिक-खेती के दीवाने

News Hindi : अंतरराष्ट्रीय पहलवान व डब्लूडब्लूएफ के सांगा बस्तर की प्राकृतिक-खेती के दीवाने

Latest News-PM Modi : मुंबई को मिला विकास का नया आयाम

Latest News-PM Modi : मुंबई को मिला विकास का नया आयाम

News Hindi : दक्षिण भारत के महान संगीतज्ञों की मूर्तियों का करेंगी अनावरण निर्मला सीतारमण

News Hindi : दक्षिण भारत के महान संगीतज्ञों की मूर्तियों का करेंगी अनावरण निर्मला सीतारमण

Latest Hindi News : राजौरी मुठभेड़ : 4 आतंकियों की तलाश में जुटा सुरक्षा बल

Latest Hindi News : राजौरी मुठभेड़ : 4 आतंकियों की तलाश में जुटा सुरक्षा बल

Latest Hindi News : सीजेआई घटना के बाद आरोपी ने दी चुनौती : ‘फिर भी ऐसा ही करूँगा’

Latest Hindi News : सीजेआई घटना के बाद आरोपी ने दी चुनौती : ‘फिर भी ऐसा ही करूँगा’

Latest Hindi News : एयरफोर्स डे : वायुसेना प्रमुख बोले- भारतीय वायुसेना है सर्वोच्च आदर्शों का प्रतीक

Latest Hindi News : एयरफोर्स डे : वायुसेना प्रमुख बोले- भारतीय वायुसेना है सर्वोच्च आदर्शों का प्रतीक

Latest News : MP में कफ सिरप बना जानलेवा, आंकड़ा 20 पार

Latest News : MP में कफ सिरप बना जानलेवा, आंकड़ा 20 पार

Latest News : बिलासपुर हादसा, पर नेताओं ने जताया दुख

Latest News : बिलासपुर हादसा, पर नेताओं ने जताया दुख

Latest Hindi News : बिहार चुनाव: पैसों की बारिश और नए समीकरण बदल सकते हैं चुनावी खेल

Latest Hindi News : बिहार चुनाव: पैसों की बारिश और नए समीकरण बदल सकते हैं चुनावी खेल

Latest News-Chhattisgarh : पॉवर प्लांट में लिफ्ट हादसा, 4 मजदूरों की मौत

Latest News-Chhattisgarh : पॉवर प्लांट में लिफ्ट हादसा, 4 मजदूरों की मौत

Latest Hindi News : बिहार चुनाव : बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन पर प्रशासन ने लगाई रोक

Latest Hindi News : बिहार चुनाव : बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन पर प्रशासन ने लगाई रोक

Latest Hindi News : पवन सिंह को Y+ सुरक्षा, आरा से BJP टिकट की संभावना

Latest Hindi News : पवन सिंह को Y+ सुरक्षा, आरा से BJP टिकट की संभावना

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870