తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : Bihar : बड़ा हादसा : सोन नदी में नाव पलटने से 22 डूबे, 6 लापता,एक की मौत

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : Bihar : बड़ा हादसा : सोन नदी में नाव पलटने से 22 डूबे, 6 लापता,एक की मौत

नबीनगर (औरंगाबाद) । शुक्रवार को नबीनगर प्रखंड (Nabinagar Block) के रघुनाथपुर गांव के सामने सोन नदी में नाव पलटने से 22 लोग नदी में डूब गए। नाव पर कुल 20 महिलाएं समेत 22 ग्रामीण सवार थे। 14 महिलाएं समेत 16 लोग सकुशल बचा लिए गए हैं, जबकि एक महिला तमन्ना परवीन (21 वर्ष) का शव बरामद हुआ। बाकी पांच महिलाएं (Five Women) अभी भी लापता हैं। गोताखोर और अधिकारियों द्वारा उनकी तलाश जारी है।

घटनास्थल पर राहत टीम तैनात

घटना स्थल पर बीडीओ अरुण कुमार सिंह, सीओ निकहत परवीन, आपदा प्रभारी अंतरा कुमारी और थानाध्यक्ष मौजूद हैं। इसके अलावा एसडीओ संतन कुमार सिंह, सीडीपीओ संजय कुमार पांडेय भी मौके पर पहुँच चुके हैं। डीएम श्रीकांत शास्त्री और एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीम भी सहायता के लिए बुलाई गई है।

प्रशासन और राहत टीम की तैनाती

घटना स्थल पर बीडीओ अरुण कुमार सिंह, सीओ निकहत परवीन, आपदा प्रभारी अंतरा कुमारी, बड़ेम थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी और एनटीपीसी खैरा थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल मौजूद हैं। इसके अलावा एसडीओ संतन कुमार सिंह और सीडीपीओ संजय कुमार पांडेय भी पहुँचे हैं। डीएम श्रीकांत शास्त्री कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंचेंगे। राहत और खोजबीन के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।

ग्रामीणों की मदद और स्थिति

स्थानीय ग्रामीण लापता महिलाओं की खोजबीन में प्रशासन के साथ सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नाव पर सभी लोग परिवार के सदस्य थे और सोन नदी पार कर सोन डिला जा रहे थे। यह हादसा नदी के तेज बहाव और नाव की असुरक्षित स्थिति के कारण हुआ माना जा रहा है।

Read More :

Himachal Weather- हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, मनाली-लाहौल में फिर बर्फबारी

Himachal Weather- हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, मनाली-लाहौल में फिर बर्फबारी

दक्षिण की अयोध्या भद्राचलम‍् में श्री सीताराम कल्याण महोत्सव, सीएम ने लिया भाग

दक्षिण की अयोध्या भद्राचलम‍् में श्री सीताराम कल्याण महोत्सव, सीएम ने लिया भाग

Bihar Weather- अगले 48 घंटे अलर्ट, आंधी-बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Bihar Weather- अगले 48 घंटे अलर्ट, आंधी-बारिश और बिजली गिरने का खतरा

जितेश ने पंजाब किंग्स को कहा धन्यवाद

जितेश ने पंजाब किंग्स को कहा धन्यवाद

एयर डिफेंस में भारत की बड़ी उपलब्धि

एयर डिफेंस में भारत की बड़ी उपलब्धि

UP- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा, संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

UP- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा, संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

IRAN- ईरान-इजरायल तनाव पर 12 देशों की चिंता, युद्ध रोकने की मांग

IRAN- ईरान-इजरायल तनाव पर 12 देशों की चिंता, युद्ध रोकने की मांग

Bihar- छपरा कांड का खुलासा, जहरीली शराब से हुई थी 5 मौतें, 6 आरोपी गिरफ्तार

Bihar- छपरा कांड का खुलासा, जहरीली शराब से हुई थी 5 मौतें, 6 आरोपी गिरफ्तार

Health- एंकल मूवमेंट से टखनों की लचीलापन और मजबूती बढ़ती है

Health- एंकल मूवमेंट से टखनों की लचीलापन और मजबूती बढ़ती है

Bihar- निशांत ने पिता नीतीश कुमार को दिया फूलों का गुलदस्ता, मुस्कुराते दिखे दोनों

Bihar- निशांत ने पिता नीतीश कुमार को दिया फूलों का गुलदस्ता, मुस्कुराते दिखे दोनों

North Korea-उत्तर कोरिया का शक्ति प्रदर्शन, किम जोंग उन ने मल्टी-रॉकेट टेस्ट का किया निरीक्षण

North Korea-उत्तर कोरिया का शक्ति प्रदर्शन, किम जोंग उन ने मल्टी-रॉकेट टेस्ट का किया निरीक्षण

Bihar- सारण में संदिग्ध हालात में 5 की मौत, जहरीली शराब की आशंका से हड़कंप

Bihar- सारण में संदिग्ध हालात में 5 की मौत, जहरीली शराब की आशंका से हड़कंप

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870