తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : अयोध्या में सीएम योगी का दर्शन-पूजन, जय श्रीराम से गूंज उठा मंदिर परिसर

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : अयोध्या में सीएम योगी का दर्शन-पूजन, जय श्रीराम से गूंज उठा मंदिर परिसर

अयोध्या। दीपोत्सव के ऐतिहासिक समापन और नए विश्व कीर्तिमान के बाद सोमवार की सुबह अयोध्या आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने इस पावन अवसर पर भगवान श्रीराम और हनुमानजी के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। पूरा परिसर “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा।

हनुमानगढ़ी में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रभु श्रीराम के परम भक्त हनुमानजी (Hanuman Ji) से प्रदेश की खुशहाली और कल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास से उन्होंने भेंट की और मंदिर परिसर में उपस्थित संतों एवं पुजारियों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री के आगमन पर पूरा मंदिर परिसर “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि से उनका स्वागत किया।

श्रीराम जन्मभूमि पहुंचकर किए दर्शन

हनुमानगढ़ी से निकलने के बाद मुख्यमंत्री योगी सीधे श्रीराम जन्मभूमि (Shri Ram Janmabhoomi) परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभु श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगाई, आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा की।

राम दरबार में दर्शन के बाद किया श्रद्धालुओं का अभिवादन

मुख्यमंत्री योगी ने राम दरबार में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण की प्रार्थना की। दर्शन के उपरांत जब वे मंदिर परिसर से बाहर निकले तो श्रद्धालुओं ने “जय श्रीराम” के जयघोष से उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया और बच्चों को आशीर्वाद दिया।

प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

अयोध्या प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और प्रकाश लाए।

Read More :

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870