हैदराबाद : निजामाबाद जिले में कांस्टेबल ई. प्रमोद (Constable E. Pramod ) की हत्या के आरोपी कुख्यात अपराधी शेख रियाज को पुलिस ने कथित तौर पर मुठभेड़ (Encounter) में मार गिराया। यह घटना सोमवार को निजामाबाद के सरकारी जनरल अस्पताल (जीजीएच) से भागने की कोशिश करते समय हुई। तेलंगाना के डीजीपी का दावा है कि शेख रियाज के खिलाफ विभिन्न थानों में 61 अपराधिक मामलें दर्ज है।
रियाज़ एक कांस्टेबल का हथियार छीनने के दौरान मारा गया
कांस्टेबल ई. प्रमोद की हत्या के बाद आरोपी रियोज फरार हो गया था। निज़ामाबाद पुलिस ने रविवार को सारंगपुर वन क्षेत्र से (24) रियाज़ को आसिफ नाम के एक व्यक्ति के साथ हाथापाई के बाद गिरफ्तार किया था। इस दौरान दोनों घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के लिए अस्पताल की चौथी मंजिल पर रियाज को रखा गया था। पुलिस का दावा है कि इलाज के दौरान, रियाज़ ने कथित तौर पर भागने की कोशिश की और उसने एक सशस्त्र रिज़र्व कांस्टेबल का हथियार छीनने की कोशिश की। उसने कथित तौर पर गोली चलाने की कोशिश की, जिससे कांस्टेबल घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से रियाज़ की मौत हो गई।
गोली की आवाज से मरीज़ों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया
अचानक गोली चलने की घटना से अस्पताल में भरती मरीज़ों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। रियाज़ ने इससे पहले शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे विनायक नगर में 42 वर्षीय सीसीएस कांस्टेबल ई. प्रमोद की हत्या कर दी थी। कथित तौर पर उसने प्रमोद के सीने में चाकू घोंप दिया था। घटना के समय उसे दोपहिया वाहन से पुलिस थाने ले जाया जा रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया हलांकि रविवार को खबरें फैलीं कि सारंगपुर वन क्षेत्र में गोलीबारी में रियाज मारा गया, लेकिन पुलिस आयुक्त पी साई चैतन्य ने अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि रियाज को जिन्दा पकड़ लिया गया और उसे इलाज के लिए जीजीएच में भर्ती कराया गया।

शेख रियाज़ के खिलाफ विभिन्न थानों 61 मामले दर्ज थे : डीजीपी
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तेलंगाना बी. शिवधर रेड्डी ने बताया कि निज़ामाबाद पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अपराधी रियाज़ ने निज़ामाबाद सरकारी हॉस्पिटल में फिर से पुलिस पर हमला करके भागने की कोशिश की। पुलिस ने रियाज़ को पकड़ने की पूरी कोशिश की। उसने पुलिस से हथियार छीन लिया और पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश की। पुलिस की उसे रोकने की कोशिश में उसकी मौत हो गई। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि शेख रियाज के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या की कोशिश 3, हत्या 1, डकैती 2, स्नैचिंग 5, साधारण चोरी 50 मामले थे। डीजीपी ने कहा कि यह मुठभेड़ कानून-व्यवस्था को लेकर एक सख्त संदेश है।
शेख रियाज के खिलाफ वर्षवार आपराधिक रिकॉर्ड:
- 2021: 2 मामले
- 2022: 37 मामले
- 2023: 8 मामले
- 2024: 1 मामला
- 2025: 6 मामले
- महाराष्ट्र 6 और निर्मल 1 जिलें में भी मामले दर्ज
जब्त संपत्ति:
- 6 तोले सोना (₹80,000 मूल्य)
- 38 चोरी की दोपहिया गाड़ियाँ बरामद
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़े :