తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : व्हाइट हाउस प्रवक्ता ने पत्रकार पर ताना मारा

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : व्हाइट हाउस प्रवक्ता ने पत्रकार पर ताना मारा

वॉशिंगटन,। अमेरिकी राजनीति में सोमवार को एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया, जब व्हाइट हाउस (White House) की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने पत्रकार के सवाल पर आपा खो दिया। दरअसल एक पत्रकार ने जब उनसे ट्रम्प और पुतिन (Trump and putin) की संभावित बैठक के स्थान को लेकर सवाल किया, तो लीविट ने तीखे अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “तुम्हारी मां ने चुनी।”

सोशल मीडिया पर वायरल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह वाकया तब हुआ जब पत्रकार ने लीविट को संदेश भेजकर पूछा कि ट्रम्प और पुतिन की बैठक कहां होगी और यह स्थान किसने चुना? इस पर लीविट ने व्यंग्यात्मक लहजे में जवाब दिया। इसके बाद यह बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

लीविट ने दी सफाई

कैरोलिन लीविट (Carolin Livit) ने बाद में इस पूरे प्रकरण पर सफाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट किया कि उक्त पत्रकार तथ्यों में दिलचस्पी नहीं रखते, बल्कि सालों से ट्रम्प के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। उन्होंने लिखा, “वे तथ्यों की नहीं, सनसनी की तलाश में रहते हैं। वे ट्रम्प प्रशासन के खिलाफ लगातार हमले करते रहे हैं।”

मीडिया और प्रशासन पर असर

लीविट के इस जवाब ने न केवल अमेरिकी मीडिया जगत को चौंकाया है बल्कि व्हाइट हाउस की संचार नीति पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। कई पत्रकार संगठनों ने इसे “गैर-पेशेवर आचरण” बताया है।

जल्द होगी ट्रंप और पुतिन की मुलाकात

जानकारी के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जल्द ही हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे।

मुलाकात का मकसद

बताया जा रहा है कि यह बैठक यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के संभावित समाधान पर केंद्रित होगी। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह विवाद ट्रम्प की कूटनीतिक कोशिशों पर पानी फेर सकता है, क्योंकि अमेरिका और रूस के संबंध पहले से ही तनावपूर्ण हैं।

मीडिया और प्रशासन के बीच खींचतान

लीविट के इस बयान ने मीडिया और प्रशासन के बीच चल रही खींचतान को और गहरा कर दिया है।

Read More :

ईरान मिसाइल हमला, अमेरिकी AWACS विमान तबाह

ईरान मिसाइल हमला, अमेरिकी AWACS विमान तबाह

IRAN- होर्मुज पर नई पाबंदी, सिर्फ भारत समेत कुछ देशों के जहाजों को मिलेगी अनुमति

IRAN- होर्मुज पर नई पाबंदी, सिर्फ भारत समेत कुछ देशों के जहाजों को मिलेगी अनुमति

Iran- होर्मुज के बाद नया खतरा, एक और समुद्री रास्ता बंद होने की आशंका

Iran- होर्मुज के बाद नया खतरा, एक और समुद्री रास्ता बंद होने की आशंका

PAK- इस्लामाबाद में बड़ी कूटनीतिक बैठक, ईरान संकट पर तीन देशों की रणनीति

PAK- इस्लामाबाद में बड़ी कूटनीतिक बैठक, ईरान संकट पर तीन देशों की रणनीति

USA- अमेरिका में जनआक्रोश, महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन

USA- अमेरिका में जनआक्रोश, महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन

Iran War- ईरान-अमेरिका तनाव के बीच 3500 मरीन की तैनाती से बढ़ी हलचल

Iran War- ईरान-अमेरिका तनाव के बीच 3500 मरीन की तैनाती से बढ़ी हलचल

स्वदेशी फाइटर जेट KF-21 पेश

स्वदेशी फाइटर जेट KF-21 पेश

एस. जयशंकर के ‘दलाल’ बयान पर भड़का पाकिस्तान

एस. जयशंकर के ‘दलाल’ बयान पर भड़का पाकिस्तान

ट्रंप का नया निशाना क्यूबा

ट्रंप का नया निशाना क्यूबा

ईरान जंग में 850 टॉमहॉक दागीं

ईरान जंग में 850 टॉमहॉक दागीं

Russia- होर्मुज के बाद रूस का एक्शन, पेट्रोल एक्सपोर्ट बैन से बढ़ी टेंशन

Russia- होर्मुज के बाद रूस का एक्शन, पेट्रोल एक्सपोर्ट बैन से बढ़ी टेंशन

डॉलर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक गिरावट

डॉलर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक गिरावट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870