తెలుగు | Epaper

News Hindi : भारत की समृद्धि का आधार रहा है गोवंश – योगी आदित्यनाथ

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
News Hindi : भारत की समृद्धि का आधार रहा है गोवंश – योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर : दीपावली (Diwali Festival) के पंच दिवसीय महापर्व की श्रृंखला के महत्वपूर्ण पर्व गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) के पावन अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार प्रातः गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में विधि विधान से गोवर्धन पूजा की। गोपूजन के बाद मुख्यमंत्री ने गोसेवा की और प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गोवंश भारत की समृद्धि का आधार रहा है। सरकार गो संरक्षण और संवर्धन के लिए कई योजनाओं के जरिये सतत प्रयास कर रही है।

गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए चल रहे अभिनव कार्यक्रम : मुख्यमंत्री

गोवर्धन पूजा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेशवासियों, अन्नदाता किसानों और पशुपालकों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए कई अभिनव कार्यक्रम संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिर्फ गोपूजन ही नहीं हो रहा है बल्कि गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में 16 लाख गोवंश ऐसे हैं जिनका भरण पोषण प्रदेश सरकार अनुदानित कर रहे है। अन्नदाता किसानों की फसल को इनसे नुकसान न हो, इस दृष्टि से यह एक प्रयास प्रारंभ किया गया है

गोवर्धन योजना से समृद्धि की ओर बढ़े हैं अन्नदाता किसान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रदेश में संचालित गोवर्धन योजना से अन्नदाता किसान समृद्धि की ओर बढ़े हैं। प्रदेश में कंप्रेस्ड बायोगैस और इथेनॉल बनाने से अन्नदाता किसानों को गोबर का भी दम प्राप्त हो रहा है। साथ जी ग्रीन ईंधन के माध्यम से प्रदेश के अंदर नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने और पेट्रोल डीजल में खर्च होने वाले भारत धन को बचाने में भी मदद मिल रही है।

गोवर्धन पूजा भारत की कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था का प्रतीक

सीएम योगी ने कहा कि गोवर्धन पूजा भारत की कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था का प्रतीक है। भारत जैसे कृषि प्रधान देश में गोवंश का महत्व क्या है, यह गोवर्धन पूजा जैसे आयोजन इसे बताते हैं। दीपावली जैसे महापर्व के साथ इस आयोजन को जोड़कर इसकी महत्ता को और भी प्रभावी बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे गो पूजन और गोसेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

गोवर्धन जी की पूजा कब की जाती है?

यह पूजा दीपावली के अगले दिन, कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा (अमावस्या के दूसरे दिन) को की जाती है।

दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा क्यों की जाती है?

यह पूजा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्र देव के अहंकार को तोड़ने और गोवर्धन पर्वत की पूजा के प्रतीक रूप में मनाई जाती है।
श्रीकृष्ण ने गोकुलवासियों को इंद्र की पूजा छोड़कर गोवर्धन पर्वत और गोवंश की पूजा करने के लिए प्रेरित किया था, जिससे इंद्र नाराज़ हुए और वर्षा शुरू कर दी। तब श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर पूरे गांव की रक्षा की।

गोवर्धन पूजा और भैया दूज कब है?

गोवर्धन पूजा और भैया दूज कब है?
2025 में:

  • गोवर्धन पूजा – 22 अक्टूबर (बुधवार)
  • भैया दूज – 24 अक्टूबर (शुक्रवार)

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़े :

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870