తెలుగు | Epaper

Latest News : टीचर या हैवान?

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : टीचर या हैवान?

तीसरी क्लास के मासूम को दौड़ाकर पीटा गया

  1. तीसरी क्लास के बच्चे को दौड़ाकर बेरहमी से पीटा
  2. पिटाई से बच्चे का दांत टूटा, हाथ-पैर और कान में चोट
  3. स्कूल में हुई हिंसा से अभिभावकों में गुस्सा
  4. मासूम की चीखों से गूंज उठा स्कूल
  5. आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग तेज

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक (teacher) टीचर ने तीसरी कक्षा के छात्र को क्रिकेट बॉल के विवाद में बेरहमी से पीटा. आरोपी टीचर बच्चे को अपने घर ले गया और लात-घूसों से मारा, जिससे उसका दांत टूट गया

बच्चे की पिटाई की पूरा मामला गोरखपुर (Gorakhpur) के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के मोचन नगर का है. बच्चे ने बताया कि क्रिकेट बॉल को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आरोपी टीचर ने उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. आरोपी बिहार के स्कूल में टीचर है. गुस्से में भागते हुए आए टीचर ने बच्चे की गर्दन पकड़कर एक के बाद कई थप्पड़ मारे. बाद में वह उसे अपने घर ले गया, जहां बंद करके दोबारा बुरी तरीके से उसे पीटा गया. इस दौरान बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं. उसका दांत टूट गया है।

बच्चे को आई कई चोटें

साथ ही उसके हाथ-पैर और कान में भी चोटें आई है. 30 मिनट बाद बच्चा आरोपी की चंगुल से छूटकर बाहर आया. इसके बाद उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिवार को दी और फिर परिवार ने डायल 112 पर काल कर पुलिस को दी. पुलिस ने मामले में बच्चे का मेडिकल कराने के बाद जांच शुरू कर दी है. जानकारी देते हुए तिवारीपुर थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिली है. इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

बच्चे का मेडिकल कराया गया है, जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. बताते चले गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र की संकट मोचन नगर के के रहने वाले दयानंद शर्मा बैंक रोड स्थित एक डॉक्टर के यहां अकाउंटेंट का काम करते हैं।

अन्य पढ़ें: सुशांत परिवार ने रिया को CBI क्लीन चिट पर जताया विरोध

उन्होंने बताया कि उनकी तीन बच्चे हैं, जिसमें सूर्यांश कक्षा तीन का छात्र है. वह पिछले 21 अक्टूबर को अपने दोस्तों के साथ कॉलोनी में खेल रहा था. सूर्यांश को इस दौरान नाली में पड़ी एक क्रिकेट बॉल दिखी, उसने नाली से बॉल निकाल ली।

क्रिकेट बॉल को लेकर झगड़ा

इसी बीच सूर्यांश के साथ खेलने वाला पड़ोस का बच्चा भी वहां पहुंच गया. बॉल को लेकर दोनों झगड़ने लगे. इसी दौरान दूसरी छात्रा का पिता वहां पहुंच गया, और उसने सूर्यांश को पकड़ लिया, लेकिन सूर्यांश उसके चंगुल से अपने आप को छुड़ाकर भागने लगा. आरोपी टीचर ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया, और फिर उसे सड़क पर गिराकर पीटने लगा. उसके बाद उसने सूर्यांश का बाल पकड़ कर उसके चेहरे पर कई थप्पड़ मारे. साथ ही घर ले जाकर भी उसकी पिटाई की. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शिक्षक क्या होता है?

शिक्षक , जिसे स्कूल शिक्षक या औपचारिक रूप से शिक्षक भी कहा जाता है, वह व्यक्ति होता है जो शिक्षण के माध्यम से छात्रों को ज्ञान , योग्यता या गुण प्राप्त करने में मदद करता है। शिक्षाशास्त्र , विषय ज्ञान; विषय को पढ़ाने में, पाठ्यक्रम में, शिक्षार्थी मूल्यांकन में दक्षता; मनोविज्ञान; योजना; नेतृत्व।

अन्य पढ़ें:

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870