తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : पुष्कर मेला 2025: अनोखी चाल वाली घोड़ी ‘नगीना’ पर सबकी निगाहें टिकीं

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : पुष्कर मेला 2025: अनोखी चाल वाली घोड़ी ‘नगीना’ पर सबकी निगाहें टिकीं

अजमेर । राजस्थान के अजमेर जिले में मौजूद पुष्कर (Puskar) में अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला 2025 का आगाज हो गया है, जो 5 नवंबर तक चलेगा। पुष्कर मेला में दूर-दूर से लोग अपने पशुओं को लेकर आते हैं और उनकी प्रदर्शनी लगती है। इस बार मेले का मुख्य आकर्षण 1 करोड़ की कीमत वाली मारवाड़ी नस्ल की घोड़ी ‘नगीना (Nagina) है, जो अपनी अनोखी चाल और ऊंची कीमत की वजह से चर्चा में है।

पंजाब के गोरा भाई की ‘नगीना’ बनी आकर्षण का केंद्र

मारवाड़ी नस्ल की घोड़ी ‘नगीना’ पुष्कर मेला में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। नगीना की परवरिश पंजाब के भटिंडा के गोरा भाई ने की है, जिन्होंने उसका बचपन से ध्यान रखा है। गोरा भाई सरां स्टड फार्म के मालिक हैं, जो अलग-अलग नस्ल के घोड़े और घोड़ियों को पालते हैं।
वे लगातार 2010 से पुष्कर मेला में भाग लेते रहे हैं, लेकिन इस बार वे एक नहीं बल्कि 10 अलग घोड़े-घोड़ियों के साथ पहुंचे हैं।

नगीना की खूबसूरती और चाल ने जीता दिल

गोरा भाई ने बताया कि नगीना अभी सिर्फ 31 महीने की है और पांच महीने की गर्भवती भी है।
उसकी हाइट 63 इंच है, जो आगे चलकर 66 इंच तक पहुंच सकती है।
उन्होंने बताया कि नगीना अपनी चाल, सुंदरता और शारीरिक बनावट के कारण अलग पहचान रखती है।
उसकी कीमत 55 से 65 लाख रुपये के बीच लगाई गई, लेकिन गोरा भाई ने उसे बेचने से इंकार कर दिया।
उन्होंने यह भी बताया कि मेले में वे कुछ और पशुओं को भी लेकर आए हैं।

डाइट में सूखे मेवे और खास देखभाल

नगीना की डाइट पर फार्म मालिक ने बताया कि घोड़ी सूखे मेवे खाती है और उसकी देखभाल के लिए 7 से 8 लोगों की टीम हर समय तैनात रहती है। सूखे मेवों के अलावा, घोड़ी को सप्लीमेंट्स और उच्च गुणवत्ता वाला चारा भी दिया जाता है। नगीना की सुंदरता और फिटनेस बनाए रखने के लिए दिन में दो बार मालिश भी की जाती है।

मशहूर दिलबाग की बेटी, अब तक पांच शो की विजेता

बता दें कि नगीना देशभर में प्रसिद्ध घोड़े ‘दिलबाग’ की बेटी है और अब तक पांच शो में विजेता रह चुकी है। उसे मेले में एसी से लैस बड़ी गाड़ी में लाया गया था, जिसके बाद वह सैलानियों के बीच लोकप्रिय हो गई।
नगीना हर साल पुष्कर मेले का हिस्सा बनती है और हर साल उसकी कीमत में उछाल देखने को मिलता है।
फार्म के मालिक के अनुसार, इस बार नगीना की कीमत 1 करोड़ रुपये तय की गई है।

Read More :

National- ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 9 मार्च को चर्चा, सरकार को बहुमत का भरोसा

National- ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 9 मार्च को चर्चा, सरकार को बहुमत का भरोसा

Rajasthan-भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 7 कर्मचारियों की जलकर मौत

Rajasthan-भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 7 कर्मचारियों की जलकर मौत

AI-एआई समिट पर पीएम मोदी- भारत के लिए गर्व का क्षण, दिल्ली में टेक महाकुंभ शुरू

AI-एआई समिट पर पीएम मोदी- भारत के लिए गर्व का क्षण, दिल्ली में टेक महाकुंभ शुरू

छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग लड़की पर बर्बर हमला

छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग लड़की पर बर्बर हमला

किसके बेटे को ज्यादा दहेज मिला’ पर विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे

किसके बेटे को ज्यादा दहेज मिला’ पर विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे

छत पर बम बनाते समय धमाका, मां, बहन और भाई घायल

छत पर बम बनाते समय धमाका, मां, बहन और भाई घायल

120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

Aadhar Card- नए डिजाइन वाला आधार कार्ड, अब सिर्फ फोटो और QR कोड होगा नजर

Aadhar Card- नए डिजाइन वाला आधार कार्ड, अब सिर्फ फोटो और QR कोड होगा नजर

National- 3.25 लाख करोड़ की मेगा डील, फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीदेगा भारत

National- 3.25 लाख करोड़ की मेगा डील, फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीदेगा भारत

Bihar- 33 लाख राशन कार्ड रद्द होंगे, अयोग्य लाभार्थियों पर कड़ी कार्रवाई

Bihar- 33 लाख राशन कार्ड रद्द होंगे, अयोग्य लाभार्थियों पर कड़ी कार्रवाई

Lands for Jobs Case- आज कोर्ट में पेश होंगे लालू –राबड़ी, 41 आरोपियों पर टिकी नजरें

Lands for Jobs Case- आज कोर्ट में पेश होंगे लालू –राबड़ी, 41 आरोपियों पर टिकी नजरें

जज को रिश्वत का आरोप, वकील पर बवाल!

जज को रिश्वत का आरोप, वकील पर बवाल!

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870