తెలుగు | Epaper

Latest News : बीएसएफ पर तस्करों का हमला, 5 जवान जख्मी

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : बीएसएफ पर तस्करों का हमला, 5 जवान जख्मी

अगरतला: त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां (BSF) बीएसएफ के 5 जवानों पर संदिग्ध पशु तस्करों ने हमला कर दिया है। इस घटना में पांचों बीएसएफ के जवान घायल हो गए हैं। खबर ये भी है कि बीएसएफ के एक वाहन में भी तोड़फोड़ की गई है। 

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने शनिवार को बताया कि संदिग्ध मवेशी तस्करों के हमले में बीएसएफ के पांच (javaan ghaayal) जवान घायल हैं और उन पर शुक्रवार शाम बिशालगढ़-कमठाना रोड पर भारत-बांग्लादेश सीमा के पास हमले को अंजाम दिया गया है। इस दौरान बीएसएफ के एक वाहन में भी तोड़फोड़ की गई है। 

पुलिस ने क्या बताया?

बिशालगढ़ पुलिस थाना प्रभारी विकास दास ने कहा, ‘‘कमठाना सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ कर्मियों ने एक वाहन को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक वाहन को स्थानीय पशु बाजार की ओर भगा ले गया। बीएसएफ कर्मी वाहन का पीछा करते हुए पशु बाजार तक पहुंच गए। वहां पशु तस्करों एवं बीएसएफ कर्मियों के बीच बहस हुई जो बढ़ गई और फिर पशु तस्करों ने हमला कर दिया। इस हमले में पांच कर्मी घायल हो गए और उनके वाहन में तोड़फोड़ की गई।’’

अन्य पढ़ें: प्रियंका गांधी का BJP पर बड़ा हमला

इस मामले में गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया गया है और पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें बीएसएफ का जवान ये कहता हुआ नजर आ रहा है कि उन पर जब हमला हुआ तो मौजूद लोगों में किसी ने भी आपत्ति नहीं जताई और ना ही हस्तक्षेप किया।

इस मामले के सामने आने के बाद ये सवाल जरूर उठता है कि क्या हमारे जवानों के प्रति हमारी आस्था कम हो गई है? क्या मौके पर कोई ऐसा शख्स मौजूद नहीं था, जो जवानों के ऊपर हुए हमले के दौरान आपत्ति जताता? सवाल ये भी है कि पशु तस्करों के हौसले इतने बुलंद कैसे थे कि उन्होंने बीएसएफ के जवानों पर हमला किया।

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) का इतिहास क्या है?

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की स्थापना 1 दिसंबर 1965 को हुई थी। BSF एक अर्धसैनिक बल है, जो शांति काल के दौरान भारत की सीमा की रक्षा करने और अंतरराष्ट्रीय अपराध को रोकने के लिए जिम्मेदार है। BSF की स्थापना पाकिस्तान के साथ 1965 में हुए युद्ध के बाद देश की सीमा की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई थी।

अन्य पढ़ें:

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870