తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : प्रशांत किशोर की पार्टी की करारी हार, 236 प्रत्याशियों की जमानत ज़ब्त

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : प्रशांत किशोर की पार्टी की करारी हार, 236 प्रत्याशियों की जमानत ज़ब्त

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सबसे अधिक प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उन्होंने 238 उम्मीदवार उतारकर सरकार बनाने तक का दावा किया था, लेकिन उनके 236 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।

35 सीटों पर बिगाड़ा चुनावी गणित

करीब 35 सीटें ऐसी रहीं जहां पीके की जनसुराज पार्टी (Jansuraj Party) के उम्मीदवारों ने वोट काटकर समीकरण बदले। इनमें से 19 सीटें एनडीए के खाते में गईं और 14 महागठबंधन को मिलीं। जबकि एआईएमआईएम और बीएसपी ने एक-एक सीट जीती। इन 35 सीटों पर जनसुराज पार्टी को जीत-हार के अंतर से ज्यादा वोट मिले।

कई सीटों पर तीसरे स्थान पर रही जनसुराज

115 सीटों पर जनसुराज पार्टी तीसरे स्थान पर रही और एक सीट पर दूसरे नंबर पर। इन 35 प्रभावित सीटों में से जेडीयू ने सबसे ज्यादा सीटें जीतीं। एक सीट चिराग पासवान की पार्टी और एक उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के हिस्से में गई। महागठबंधन की ओर से इन सीटों में आरजेडी ने 9, सीपीएम ने 1, सीपीआई (माले) ने 1 और आईआईपी ने 1 सीट जीती।

पीके की रणनीति पर उठे सवाल

पहले भी राजनीतिक विश्लेषक अनुमान लगा चुके थे कि प्रशांत किशोर कोई सीट नहीं जीत पाएंगे। कुछ का कहना था कि उनकी ब्राह्मण छवि बीजेपी के वोट काटेगी, जबकि कुछ को लगा था कि पलायन और रोजगार को मुद्दा बनाने पर युवा उनकी ओर झुक सकता है, लेकिन परिणामों ने साफ कर दिया कि वे किसी भी वर्ग को आकर्षित नहीं कर पाए।

जनसुराज ने एनडीए पर लगाए गंभीर आरोप

जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह (Uday Singh) ने कहा कि ‘‘जंगलराज’’ की आशंका के कारण जनसुराज के मतदाता अंतिम समय में एनडीए के पक्ष में चले गए। उन्होंने एनडीए पर ‘‘खरीदा हुआ बहुमत’’ होने का आरोप लगाया। उनका दावा है कि चुनाव से पहले एनडीए सरकार ने वोट हासिल करने के लिए 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए।

Read More :

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870