తెలుగు | Epaper

Latest News : डोनाल्ड ट्रंप फैमिली इंडिया विज़िट

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : डोनाल्ड ट्रंप फैमिली इंडिया विज़िट

आगरा में ताजमहल का दीदार, फिर उदयपुर में रॉयल वेडिंग

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर गुरुवार को आगरा पहुंचकर (aagara pahunchakar) ताजमहल का दीदार करेंगे और फिर उदयपुर में एक भारतीय-अमेरिकी जोड़े की भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग में शामिल होंगे। 40 देशों से 126 विशेष मेहमान उनके साथ आ रहे हैं। उदयपुर में जग मंदिर पैलेस में 2 दिन तक चलने वाले वैवाहिक कार्यक्रम के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

आगरा/उदयपुर: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर गुरुवार को आगरा पहुंच रहे हैं। वह आगरा में सबसे पहले ताजमहल का दीदार करेंगे। इसके बाद वह राजस्थान के उदयपुर जाएंगे, जहां एक भारतीय-अमेरिकी जोड़े की शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग में शिरकत करेंगे ।यह डोनाल्ड जूनियर का भारत का दूसरा दौरा है। इससे पहले फरवरी 2018 में वह दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता आए थे। इस बार उनके साथ 40 देशों से 126 खास मेहमान भी भारत आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप जूनियर अपने निजी विमान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे

उदयपुर में दो दिन की भव्य शादी

21 और 22 नवंबर को उदयपुर के झील पिचोला के बीच बने जग मंदिर पैलेस में एक शानदार शादी का आयोजन होने जा रहा है। बता दें कि यह जगह अपनी खूबसूरती और शाही अंदाज के लिए दुनिया भर में मशहूर है। शादी में कई बड़े भारतीय राजनेता और फिल्मी सितारे भी पहुंच रहे हैं, इसलिए उदयपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

अन्य पढ़ें: ट्रंप ने रूस–यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए 28 बिंदुओं की शांति..

अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी की एक टीम पहले ही उदयपुर पहुंच चुकी है और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है। इसके लिए करीब 200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें एसीपी और एडीसी रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं।

द लीला पैलेस में ठहरेंगे ट्रंप जूनियर

उदयपुर में ‘द लीला पैलेस होटल’ में ठहरेंगे। बता दें कि उदयपुर को अपनी संस्कृति, झीलों और शाही महलों की वजह से भारत का सबसे खूबसूरत वेडिंग डेस्टिनेशंस में से एक माना जाता है। यहां पहले भी कई बड़े सितारों की शादी या प्री-वेडिंग सेरेमनी हो चुकी है। इनमें प्रियंका चोपड़ा एवं निक जोनास, रवीना टंडन, नील नितिन मुकेश और हार्दिक पांड्या समेत कई जाने-माने नाम शामिल हैं। अब उदयपुर एक बार फिर एक हाई-प्रोफाइल शादी की वजह से सुर्खियों में है, और यह अमेरिकी राष्ट्रपति के बड़े बेटे समेत तमाम सिलेब्रिटी मेहमानों के स्वागत के लिए एक बार फिर तैयार है।

ट्रम्प कौन हैं?

डोनाल्ड जॉन (जन्म 14 जून, 1946) एक अमेरिकी राजनीतिज्ञ, मीडिया व्यक्तित्व और व्यवसायी हैं जो संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति हैं। रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य, उन्होंने 2017 से 2021 तक 45वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। डोनाल्ड जूनियर.

अन्य पढ़ें:

National- लॉकडाउन की अफवाहों पर किरण रिजिजू का बयान, हालात नियंत्रण में

National- लॉकडाउन की अफवाहों पर किरण रिजिजू का बयान, हालात नियंत्रण में

ऑटो चालक पर जर्मन पर्यटक को भद्दी गालियां सिखाने का आरोप

ऑटो चालक पर जर्मन पर्यटक को भद्दी गालियां सिखाने का आरोप

National- सरकार का बड़ा फैसला- पेट्रोल पर ₹ 3, डीजल पर ₹10 एक्साइज ड्यूटी कम

National- सरकार का बड़ा फैसला- पेट्रोल पर ₹ 3, डीजल पर ₹10 एक्साइज ड्यूटी कम

Gujrat- गुजरात के कांडला बंदरगाह पर पहुंचा 42 हजार टन एलपीजी से लदा ‘जग वसंत’ जहाज

Gujrat- गुजरात के कांडला बंदरगाह पर पहुंचा 42 हजार टन एलपीजी से लदा ‘जग वसंत’ जहाज

मधुमक्खियों के हमले से टंकी पर फंसा युवक

मधुमक्खियों के हमले से टंकी पर फंसा युवक

MP- ग्वालियर में स्कॉर्पियो और ऑटो में भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

MP- ग्वालियर में स्कॉर्पियो और ऑटो में भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश में बिजली महंगी,1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

मध्य प्रदेश में बिजली महंगी,1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

National-लॉकडाउन पर अफवाहों का अंत, केंद्र ने दी बड़ी जानकारी, एक्साइज ड्यूटी पर भी अपडेट

National-लॉकडाउन पर अफवाहों का अंत, केंद्र ने दी बड़ी जानकारी, एक्साइज ड्यूटी पर भी अपडेट

ईरान तनाव के बीच भारत को राहत

ईरान तनाव के बीच भारत को राहत

ट्रंप का बड़ा फैसला, ईरान पर हमले टले

ट्रंप का बड़ा फैसला, ईरान पर हमले टले

ड्राइविंग स्कूल से 1 करोड़ नौकरियां

ड्राइविंग स्कूल से 1 करोड़ नौकरियां

सोने की कीमत में भारी गिरावट

सोने की कीमत में भारी गिरावट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870