తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : Russia- रूसी सरकार का अल्टीमेटम, व्हाट्सएप सेवाएं बंद करने की चेतावनी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : Russia- रूसी सरकार का अल्टीमेटम, व्हाट्सएप सेवाएं बंद करने की चेतावनी

मास्को । रूस की कम्युनिकेशन रेगुलेटर रोसकॉमनाडज़ोर ने एक बार फिर व्हाट्सऐप (Whhatsapp) को ब्लॉक करने की धमकी दी है। संस्था का आरोप है कि मेटा के स्वामित्व वाला यह मैसेजिंग ऐप रूस के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। इस बयान के बाद रूस के कई बड़े शहरों में वॉट्सऐप ब्लॉक हुआ और साइबेरिया व उरल्स में भी समस्याएं देखी गईं।

व्हाट्सऐप से आतंकवाद और धोखाधड़ी को बढ़ावा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोसकॉमनाडज़ोर का दावा है कि व्हाट्सऐप का इस्तेमाल देश में आतंकवादी गतिविधियों, अपराधियों की भर्ती और नागरिकों के खिलाफ धोखाधड़ी जैसे मामलों में किया जा रहा है।
यदि व्हाट्सऐप ने रूसी कानूनों का पालन नहीं किया तो इसे जल्द ही पूरी तरह से ब्लॉक किया जा सकता है।

मेटा पहले से ही रूस में प्रतिबंधित

गौरतलब है कि व्हाट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) को रूस पहले ही अत्यधिक चरमपंथी संगठन घोषित कर चुका है। यह कदम रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद उठाया गया था। अगस्त में रूस ने मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम (Telegram) पर भी कई पाबंदियाँ लगाई थीं।

यूज़र्स को स्थानीय ‘Maks’ ऐप की ओर धकेलना?

विशेषज्ञों का मानना है कि रूस अपने नागरिकों को स्थानीय मैसेजिंग ऐप “Maks” की ओर ले जाना चाहता है। हालांकि, व्हाट्सऐप के विपरीत “Maks” एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन नहीं देता और रूसी प्रवर्तन एजेंसियों के साथ यूजर डेटा साझा करता है।

भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा

रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉट्सऐप पर यह संभावित प्रतिबंध केवल रूस तक सीमित होगा। भारत में व्हाट्सऐप पहले की तरह सामान्य रूप से काम करता रहेगा और मेटा को भारतीय कानूनों का पालन करना होगा।

Read More :

ईरान-इजराइल युद्ध, भारतीयों की वापसी पर केंद्र

ईरान-इजराइल युद्ध, भारतीयों की वापसी पर केंद्र

ईरान के साथ रूस – पुतिन का बड़ा बयान

ईरान के साथ रूस – पुतिन का बड़ा बयान

रणनीति या मजबूरी?

रणनीति या मजबूरी?

Jammu- ईरान में संकट में कश्मीरी छात्र, अभिभावकों ने सुरक्षित वापसी की लगाई गुहार

Jammu- ईरान में संकट में कश्मीरी छात्र, अभिभावकों ने सुरक्षित वापसी की लगाई गुहार

Israel VS Iran War- सऊदी अरब में मिसाइल हमला, भारतीय समेत दो की मौत; 12 घायल

Israel VS Iran War- सऊदी अरब में मिसाइल हमला, भारतीय समेत दो की मौत; 12 घायल

UAE- दुबई के मरीना टॉवर के पास 90 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, चारों ओर धुआं

UAE- दुबई के मरीना टॉवर के पास 90 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, चारों ओर धुआं

USA- ट्रंप बोले- बच्चियों के स्कूल पर बमबारी में अमेरिका का हाथ नहीं

USA- ट्रंप बोले- बच्चियों के स्कूल पर बमबारी में अमेरिका का हाथ नहीं

USA- एआई सिस्टम के उपयोग पर सरकार का नियंत्रण, वैध इस्तेमाल के लिए अनुमति जरूरी

USA- एआई सिस्टम के उपयोग पर सरकार का नियंत्रण, वैध इस्तेमाल के लिए अनुमति जरूरी

Iran War- ईरान की तेल व्यवस्था पर बड़ा वार, रिफाइनरियों पर हमले से दहला तेहरान

Iran War- ईरान की तेल व्यवस्था पर बड़ा वार, रिफाइनरियों पर हमले से दहला तेहरान

4 बार PM रहे ओली को हराया, रैपर बना नेता

4 बार PM रहे ओली को हराया, रैपर बना नेता

भारत को झटका, रूस ने तेल कीमत बढ़ाई, क्या होगा असर?

भारत को झटका, रूस ने तेल कीमत बढ़ाई, क्या होगा असर?

दुबई में सस्ता सोना, युद्ध के कारण बड़ी छूट?

दुबई में सस्ता सोना, युद्ध के कारण बड़ी छूट?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870