తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : GOA-गोवा नाइट क्लब में हादसा, सिलेंडर विस्फोट से 23 लोगों की मौत

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : GOA-गोवा नाइट क्लब में हादसा, सिलेंडर विस्फोट से 23 लोगों की मौत

पणजी। गोवा के अरपोरा स्थित एक नाइट क्लब में देर रात बड़े हादसे ने पूरे राज्य को दहला दिया। आधी रात करीब 12:04 बजे हुए सिलेंडर ब्लास्ट (Cylender Blast) के बाद लगी आग में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में सिलेंडर विस्फोट को कारण माना जा रहा है। अधिकांश लोगों की मौत दम घुटने से हुई है। घटना के तुरंत बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (CM Pramod Savant) मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों का जायज़ा लिया।

सीएम ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

मुख्यमंत्री सावंत ने सोशल मीडिया पर घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सरकार ने इस हादसे की व्यापक जांच के आदेश दिए हैं।मौके से आए वीडियो में घायलों की मदद के लिए एम्बुलेंस की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमें रातभर राहत-बचाव में जुटी रहीं।

दमकल ने आग पर काबू पाया, सभी शव बरामद

गोवा पुलिस प्रमुख ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियाँ और एम्बुलेंस तुरंत पहुंचीं।घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आग पूरी तरह बुझा दी गई है और सभी शव बरामद कर लिए गए हैं।

पर्यटन सीज़न के बीच बड़ा हादसा

समुद्र तटों और खूबसूरत लोकेशन्स के लिए प्रसिद्ध गोवा में पर्यटकों की संख्या पहले से अधिक है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष की पहली छमाही में 55 लाख से अधिक पर्यटक गोवा पहुंचे, जिनमें 2.71 लाख अंतरराष्ट्रीय पर्यटक शामिल थे।ऐसे में इस तरह का हादसा राज्य के पर्यटन ढांचे पर भी सवाल उठा रहा है।

पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा—हर संभव मदद जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि उनकी संवेदनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं।उन्होंने कहा कि उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री से बात की है और राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

Read More :

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870