తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : UP-यूपी भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, पंकज चौधरी के नाम पर लगी मुहर

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : UP-यूपी भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, पंकज चौधरी के नाम पर लगी मुहर

लखनऊ। केंद्रीय मंत्री और महाराजगंज से सात बार के सांसद पंकज चौधरी (Pankaj Choudhary) को रविवार को उत्तर प्रदेश का नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। केंद्रीय चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की उपस्थिति में लखनऊ स्थित पार्टी दफ्तर में औपचारिक घोषणा की।

शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ पदभार ग्रहण

कार्यक्रम की शुरुआत स्वस्ति वाचन, शंखनाद और डमरू वादन के साथ हुई, जिसके बाद पंकज चौधरी को पदभार ग्रहण कराया गया। निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने उन्हें पार्टी का झंडा सौंपा।

मंच पर दिखी भाजपा की पूरी शीर्ष नेतृत्व टीम

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल (Piyush Goyal) उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक सहित यूपी बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मंच पर पहुंचने के बाद पंकज चौधरी को वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी।

ओबीसी समीकरण साधने की रणनीति

कुर्मी समाज से आने वाले पंकज चौधरी की नियुक्ति को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में ओबीसी वोट बैंक को मजबूत करने की बीजेपी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

निर्विरोध चुने गए प्रदेश अध्यक्ष

गौरतलब है कि शनिवार को पंकज चौधरी ने यूपी बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था, जिसे निर्विरोध मंजूरी मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री उनके प्रस्तावक बने।

2027 चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी पर पार्टी संगठन को मजबूत करने और 2027 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए सफलता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी।

अन्य पढ़े: US campus shooting : ब्राउन यूनिवर्सिटी शूटिंग: दो की मौत, आठ घायल…

राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का भी चुनाव पूरा

इस दौरान राज्य से राष्ट्रीय परिषद के 120 सदस्यों का निर्वाचन भी पूरा हुआ। राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, भूपेंद्र चौधरी, स्मृति ईरानी, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह और रमापति राम त्रिपाठी को यूपी से बीजेपी राष्ट्रीय परिषद का सदस्य चुना गया।

पंकज चौधरी का राजनीतिक सफर

पंकज चौधरी यूपी बीजेपी के चौथे कुर्मी समुदाय के अध्यक्ष हैं। उनका राजनीतिक करियर 1989 में गोरखपुर नगर निगम के पार्षद के रूप में शुरू हुआ। उसी वर्ष वे डिप्टी मेयर बने। 1991 में महराजगंज लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर वे संसद पहुंचे। इसके बाद उन्होंने 1996, 1998, 2004, 2014, 2019 और 2024 में लगातार जीत दर्ज की। पंकज चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और संगठन व सरकार के बीच बेहतर तालमेल की उम्मीद जताई जा रही है

पंकज चौधरी का बैकग्राउंड क्या है?

प्रारंभिक जीवन और परिवार। उत्तर प्रदेश में जन्मे चौधरी ने गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। भगवती प्रसाद चौधरी और उज्ज्वल चौधरी के पुत्र, चौधरी का संबंध राजनीतिक पृष्ठभूमि से है, उनकी माता उज्ज्वल चौधरी महाराजगंज जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं।

Read More :

PM Modi- युवाओं को पीएम मोदी का संदेश, आत्मनिर्भर बनो, समुद्र से सीखो

PM Modi- युवाओं को पीएम मोदी का संदेश, आत्मनिर्भर बनो, समुद्र से सीखो

अजित पवार का स्मारक होगा बारामती में

अजित पवार का स्मारक होगा बारामती में

संजय राउत ने विमान दुर्घटना को लेकर उठाए गंभीर सवाल

संजय राउत ने विमान दुर्घटना को लेकर उठाए गंभीर सवाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की

पांच सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, चार की मौत

पांच सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, चार की मौत

नशा छोड़ने को लेकर बढ़ता गया तनाव

नशा छोड़ने को लेकर बढ़ता गया तनाव

Railway- ट्रेन छूटने पर भी मिलेगा टिकट का पैसा, जानें TDR नियम

Railway- ट्रेन छूटने पर भी मिलेगा टिकट का पैसा, जानें TDR नियम

Supreme Court- सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, मैनुअल सीवर मौत पर ₹30 लाख मुआवजा तय

Supreme Court- सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, मैनुअल सीवर मौत पर ₹30 लाख मुआवजा तय

Festival- 2 मार्च को जलेगी होलिका, 4 को रंगों की होली

Festival- 2 मार्च को जलेगी होलिका, 4 को रंगों की होली

भारत–पाक मैच रद्द? कोलंबो टूरिज्म को बड़ा झटका!

भारत–पाक मैच रद्द? कोलंबो टूरिज्म को बड़ा झटका!

सोना धड़ाम से गिरा, आज के रेट जानकर रह जाएंगे हैरान!

सोना धड़ाम से गिरा, आज के रेट जानकर रह जाएंगे हैरान!

AP- वाईएसआरसीपी अध्यक्ष का सीएम पर आपत्तिजनक बयान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

AP- वाईएसआरसीपी अध्यक्ष का सीएम पर आपत्तिजनक बयान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870