नई दिल्ली,। 2025 का साल दुनिया के कई देशों के लिए राजनीतिक उतार-चढ़ाव और बड़े बदलाव लेकर आया। साल के अंत तक कई देशों में चुनाव संपन्न हुए। कहीं जनता ने शांतिपूर्ण तरीके से सरकार बदली, तो कहीं चुनावों के बाद हिंसा, विरोध-प्रदर्शन और सत्ता संकट देखने को मिला। 2025 की घटनाओं ने वैश्विक राजनीति के बदलते और तनावपूर्ण स्वरूप को उजागर किया।
अफ्रीकी देशों में चुनाव और हिंसा
तंजानिया में 20 अक्टूबर को आम चुनाव हुए, जिसमें सामिया सुलुह हसन (Samia suluh Hassan) ने दूसरी बार राष्ट्रपति पद संभाला। हालांकि चुनाव के बाद हालात बिगड़ गए और हिंसा में करीब 700 लोगों की मौत की खबरें सामने आईं। कैमरून में 12 अक्टूबर को हुए चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति पॉल बिया एक बार फिर सत्ता में लौटे।
पश्चिमी देशों में सत्ता परिवर्तन
कनाडा में 28 अप्रैल को संघीय चुनाव संपन्न हुए। इसमें मार्क कार्नी (Marc Carny) की लिबरल पार्टी ने जीत हासिल की और वह प्रधानमंत्री बने। इससे पहले जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद कार्नी कार्यवाहक प्रधानमंत्री थे।ऑस्ट्रेलिया में 3 मई को हुए चुनाव में लेबर पार्टी को जीत मिली और एंथनी अल्बनीज दोबारा प्रधानमंत्री बने।
यूरोप में चुनावी नतीजे
जर्मनी में 23 फरवरी को हुए चुनाव में फ्रेडरिक मर्ज की पार्टी क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) ने 20.8 फीसदी वोटों के साथ जीत दर्ज की। बेलारूस (Belaruss) में 26 जनवरी को चुनाव हुए, जिसमें अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने लगातार सातवीं बार 86.8 फीसदी वोटों के साथ जीत हासिल की, हालांकि चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठे।
एशिया में राजनीतिक उथल-पुथल
मिस्र में चुनाव दो चरणों में 10-11 नवंबर और 24-25 नवंबर को हुए, लेकिन अब तक नतीजे घोषित नहीं किए गए हैं।फिलिपींस में 12 मई को मिडटर्म चुनाव संपन्न हुए, जबकि आम चुनाव 2028 में होने हैं।
जापान में जुलाई में निचले सदन के चुनाव में सत्ताधारी एलडीपी को हार मिली। इसके बाद शिगेरु इशीबा ने इस्तीफा दिया और साने ताकाइची प्रधानमंत्री बने।
लैटिन अमेरिका और अन्य देश
अर्जेंटीना में मिडटर्म चुनाव हुए, जिसमें राष्ट्रपति जाविएर मिलेई की पार्टी ला लिबरटेड अवांजा ने बड़ी जीत दर्ज की।नेपाल में जेन जेड के हिंसक प्रदर्शनों के बाद केपी ओली सरकार गिर गई और सुशीला कार्की के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी। यहां मार्च 2026 में आम चुनाव होने की संभावना है।
अमेरिका और दक्षिण एशिया का परिदृश्य
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 2024 में हुए थे, लेकिन जनवरी 2025 में डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली।बांग्लादेश में 2025 में चुनाव की अटकलें थीं, लेकिन अब आम चुनाव फरवरी 2026 में निर्धारित हैं।
अन्य पढ़े: US campus shooting : ब्राउन यूनिवर्सिटी शूटिंग: दो की मौत, आठ घायल…
वैश्विक राजनीति का बदला स्वरूप
साल 2025 ने साबित कर दिया कि दुनिया के कई देशों में लोकतंत्र और सत्ता परिवर्तन अब भी चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया है। कहीं चुनाव शांतिपूर्ण बदलाव का माध्यम बने, तो कहीं हिंसा और अस्थिरता का कारण। इन घटनाओं ने वैश्विक राजनीति के लगातार बदलते परिदृश्य और जनता की सक्रिय भूमिका को साफ तौर पर उजागर किया।
Read More :