Gold Rate Today : देश में सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना ₹3,770 महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत में ₹3,450 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं चांदी की कीमत में भी जबरदस्त उछाल आया है और एक हफ्ते में ₹8,000 प्रति किलो की तेजी देखी गई है।
फिलहाल मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,33,910 (Gold Rate Today) प्रति 10 ग्राम है। इस साल घरेलू बाजार में अब तक सोने की कीमतों में करीब 65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है। सोने और चांदी की कीमतों पर घरेलू कारकों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार का भी बड़ा असर पड़ता है।
Read also : Breaking News: Forex: विदेशी मुद्रा भंडार में लौटी मजबूती
14 दिसंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,34,070 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,22,900 है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव $4,338.40 प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती के बाद निवेशकों का रुझान सेफ हेवन एसेट्स यानी सोना और चांदी की ओर बढ़ा है। कम ब्याज दरों के चलते बॉन्ड यील्ड घटने की संभावना रहती है, जिससे कीमती धातुओं में निवेश बढ़ता है।
Gold Rate Today (₹ / 10 Grams)
| शहर | 22 कैरेट | 24 कैरेट |
|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,22,900 | ₹1,34,070 |
| मुंबई | ₹1,22,750 | ₹1,33,910 |
| अहमदाबाद | ₹1,22,800 | ₹1,33,970 |
| चेन्नई | ₹1,22,750 | ₹1,33,910 |
| कोलकाता | ₹1,22,750 | ₹1,33,910 |
| हैदराबाद | ₹1,22,750 | ₹1,33,910 |
| जयपुर | ₹1,22,900 | ₹1,34,070 |
| भोपाल | ₹1,22,800 | ₹1,33,970 |
| लखनऊ | ₹1,22,900 | ₹1,34,070 |
| चंडीगढ़ | ₹1,22,900 | ₹1,34,070 |
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :