తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : Health-कम पानी पीना किडनी के लिए खतरनाक

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : Health-कम पानी पीना किडनी के लिए खतरनाक

नई दिल्ली।ठंड के मौसम में प्यास कम लगने के कारण लोग पानी पीना नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह आदत किडनी (Kidney) के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार पर्याप्त पानी न पीने से किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होती है और कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

किडनी के लिए क्यों जरूरी है पानी

पानी शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ खून से गंदगी और टॉक्सिन्स (Toxins) को यूरिन के जरिए बाहर निकालता है। पर्याप्त पानी मिलने पर किडनी तक ब्लड फ्लो सही रहता है और जरूरी पोषक तत्व आसानी से पहुंचते हैं।

डिहाइड्रेशन से कैसे प्रभावित होती है किडनी

पानी की कमी होने पर ब्लड फ्लो कम हो जाता है, जिससे किडनी के लिए वेस्ट पदार्थों को फिल्टर करना मुश्किल हो जाता है। इसका सीधा असर यूरिन की मात्रा और गुणवत्ता पर पड़ता है और पेशाब गाढ़ा होने लगता है।

किडनी स्टोन और यूटीआई का बढ़ता खतरा

डिहाइड्रेशन की स्थिति में यूरिन में मौजूद मिनरल्स और सॉल्ट क्रिस्टल (Minerals and Sault Cristal) बनाते हैं, जो आगे चलकर किडनी स्टोन का रूप ले सकते हैं। इसके अलावा पर्याप्त पानी न पीने से बैक्टीरिया बाहर नहीं निकल पाते, जिससे यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) का खतरा बढ़ जाता है।

अचानक किडनी फेल होने तक की आशंका

विशेषज्ञ बताते हैं कि गंभीर डिहाइड्रेशन से एक्यूट किडनी इंजरी या अचानक किडनी फेलियर जैसी स्थिति भी पैदा हो सकती है। बार-बार पानी की कमी होने पर क्रॉनिक किडनी डिजीज का खतरा बढ़ जाता है, जिसमें मरीज को डायलिसिस या किडनी प्रत्यारोपण की जरूरत पड़ सकती है।

कितना पानी पीना है जरूरी

डॉक्टरों के अनुसार सामान्य स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए, ताकि किडनी सही तरीके से काम कर सके और शरीर में टॉक्सिन जमा न हों।

Read Also : कोहरे में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, सात बसें–दो कारें जलीं, चार की मौत

डिहाइड्रेशन के लक्षण न करें नजरअंदाज

कम पानी पीने के अलावा उल्टी, दस्त, अत्यधिक पसीना, तेज बुखार, शराब सेवन या कुछ दवाओं से भी डिहाइड्रेशन हो सकता है। गाढ़ा पीला यूरिन, कम पेशाब, थकान, चक्कर, सिरदर्द, मुंह-होंठ सूखना और त्वचा का रूखापन इसके प्रमुख लक्षण हैं।

सर्दियों में भी पानी पीना जरूरी

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सर्दियों में भी नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें, भले ही प्यास न लगे। यह आदत किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करती है।

Read More :

Health- पानी की कमी से गाढ़ा होता है खून, हार्ट अटैक-स्टोक का बढ़ता रिस्क

Health- पानी की कमी से गाढ़ा होता है खून, हार्ट अटैक-स्टोक का बढ़ता रिस्क

Health-सुबह उठने के 90 मिनट के भीतर नाश्ता, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Health-सुबह उठने के 90 मिनट के भीतर नाश्ता, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Health- फास्ट फूड सेहत के लिए गंभीर खतरा

Health- फास्ट फूड सेहत के लिए गंभीर खतरा

Health -सर्पासन, पथरी रोकने में असरदार योगासन

Health -सर्पासन, पथरी रोकने में असरदार योगासन

Health- आयुष के सुपरफूड्स से डायबिटीज पर नियंत्रण संभव

Health- आयुष के सुपरफूड्स से डायबिटीज पर नियंत्रण संभव

Health- 30 के बाद नींद पूरी न होना बन सकता है मेमोरी लॉस की वजह

Health- 30 के बाद नींद पूरी न होना बन सकता है मेमोरी लॉस की वजह

Health- स्वास्थ्य के लिए सेलेनियम का महत्व और फायदे

Health- स्वास्थ्य के लिए सेलेनियम का महत्व और फायदे

Health- प्रोसेस्ड फूड का प्रभाव, अमेरिका नहीं, भारत में भी डाइट रिसेट जरूरी

Health- प्रोसेस्ड फूड का प्रभाव, अमेरिका नहीं, भारत में भी डाइट रिसेट जरूरी

Health- डाइट में शामिल करें पनीर, हर मौसम में मिलेगा सेहत का फायदा

Health- डाइट में शामिल करें पनीर, हर मौसम में मिलेगा सेहत का फायदा

Health- सुबह का दलिया, सेहत का खजाना, कई बीमारियों से रखे दूर

Health- सुबह का दलिया, सेहत का खजाना, कई बीमारियों से रखे दूर

Health- डाइट बदलकर वजन घटाना संभव, एक्सपर्ट्स ने दी सलाह

Health- डाइट बदलकर वजन घटाना संभव, एक्सपर्ट्स ने दी सलाह

Health- सर्दियों में कमजोरी से बचाए अंडा, कई स्वास्थ्य लाभ

Health- सर्दियों में कमजोरी से बचाए अंडा, कई स्वास्थ्य लाभ

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870