Akhanda 2 Box Office Day 4 : नंदमुरी बालकृष्ण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अखंडा 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है। बड़े बजट और जबरदस्त हाइप के साथ रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन औसत शुरुआत की, लेकिन इसके बाद कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली।
ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने ₹61.1 करोड़ नेट की कमाई की थी। हालांकि, असली परीक्षा पहले सोमवार को होती है, जहां फिल्म को अपनी पकड़ बनाए रखनी होती है। दुर्भाग्य से, ‘अखंडा 2’ इस टेस्ट में बुरी तरह फेल होती नजर आ रही है।
Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने डे 4 पर सिर्फ ₹5.35 करोड़ की कमाई की, जो कि पहले दिन की तुलना में करीब 76% की गिरावट और तीसरे दिन से 64% कम है। इतनी बड़ी गिरावट साफ तौर पर कमजोर वर्ड ऑफ माउथ की ओर इशारा करती है।
Read also : Latest Hindi News : नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने सौंपी अहम भूमिका
अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन ₹66.45 करोड़ (Akhanda 2 Box Office Day 4)नेट (करीब ₹78.41 करोड़ ग्रॉस) पहुंच चुका है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि नेगेटिव से मिक्स्ड रिव्यू के चलते आने वाले दिनों में कलेक्शन और गिर सकता है।
Day-wise Collection
- प्रीमियर – ₹8 करोड़
- दिन 1 – ₹22.5 करोड़
- दिन 2 – ₹15.5 करोड़
- दिन 3 – ₹15.1 करोड़
- दिन 4 – ₹5.35 करोड़
- कुल – ₹66.45 करोड़ (नेट)
क्या 100 करोड़ का सपना टूटेगा?
‘अखंडा 2’ को नंदमुरी बालकृष्ण के करियर की पहली 100 करोड़ नेट फिल्म माना जा रहा था। लेकिन मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए, फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन ₹85–95 करोड़ नेट तक सीमित रहने की संभावना है। ऐसे में बालकृष्ण का 100 करोड़ क्लब में एंट्री का सपना इस बार भी अधूरा रह सकता है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :