తెలుగు | Epaper

SHILPA-शिल्पा शेट्टी के घर रेड की खबरों को लीगल टीम ने बताया भ्रामक

Anuj Kumar
Anuj Kumar
SHILPA-शिल्पा शेट्टी के घर रेड की खबरों को लीगल टीम ने बताया भ्रामक

मुंबई। इनकम टैक्स रेड की खबरों पर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Sheety Kundra) की कानूनी टीम ने सिरे से खारिज कर दिया है। मामले में शिल्पा शेट्टी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में साफ किया गया है कि उनके घर या उनसे संबंधित किसी भी स्थान पर आयकर विभाग की कोई रेड नहीं हुई है।

लीगल टीम ने बताया खबरें भ्रामक

शिल्पा शेट्टी की तरफ से बयान जारी करते हुए उनके वकील प्रशांत पाटिल (Prashant Patil) ने कहा कि मीडिया में चल रही खबरें भ्रामक हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयकर अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई को छापेमारी बताना गलत है। पाटिल के अनुसार, शिल्पा शेट्टी से जुड़े मामलों में केवल रूटीन वेरिफिकेशन यानी सामान्य जांच की प्रक्रिया अपनाई गई है, जिसे रेड से जोड़कर देखना पूरी तरह निराधार है।

रेड या तलाशी की कोई कार्रवाई नहीं

वकील ने साफ किया कि उनकी मुवक्किल के खिलाफ आयकर विभाग की ओर से किसी तरह की तलाशी या छापा नहीं मारा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई व्यक्ति या संस्था इस मामले को जानबूझकर आर्थिक अपराध शाखा या किसी कथित आपराधिक जांच से जोड़ने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बास्टियन रेस्टोरेंट से जुड़ा है पूरा मामला

दरअसल, यह पूरा विवाद उन रिपोर्ट्स के बाद सामने आया, जिनमें दावा किया गया था कि शिल्पा शेट्टी के को-ओनरशिप वाले बैस्टियन रेस्टोरेंट से जुड़ी जांच के सिलसिले में उनके घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। बैस्टियन ब्रांड की स्थापना वर्ष 2014 में हुई थी और यह मुंबई समेत अन्य शहरों में अपने हाई-एंड डाइनिंग अनुभव के लिए जाना जाता है।

मुंबई और बेंगलुरु में जांच की सूचना

खबरों के मुताबिक, सुबह मुंबई के दादर इलाके में स्थित बैस्टियन रेस्टोरेंट में आयकर विभाग ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। साथ ही, बेंगलुरु के कुछ परिसरों में भी जांच की सूचना सामने आई थी।

नियम उल्लंघन पर दर्ज हुई एफआईआर

इसी बीच, बेंगलुरु पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में बैस्टियन रेस्टोरेंट (Baistiyan Restorant) के खिलाफ नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया था। आरोप है कि रेस्टोरेंट तय समय से अधिक देर तक खुला रहा और देर रात पार्टियों की अनुमति दी गई। इस मामले में कर्नाटक पुलिस अधिनियम के तहत स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की गई थी।

शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया

इन आरोपों पर शिल्पा शेट्टी ने भी सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार और दुर्भावनापूर्ण हैं।

Read More :

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

Entertainment- रियलिटी प्लेटफॉर्म पर उभरी महीप कपूर की पर्सनैलिटी

Entertainment- रियलिटी प्लेटफॉर्म पर उभरी महीप कपूर की पर्सनैलिटी

हैदराबाद में अनिरुद्ध कॉन्सर्ट, टिकटों के लिए होड़!

हैदराबाद में अनिरुद्ध कॉन्सर्ट, टिकटों के लिए होड़!

लोका चैप्टर 2 अपडेट कल्याणी की वापसी, शूटिंग कब से?

लोका चैप्टर 2 अपडेट कल्याणी की वापसी, शूटिंग कब से?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870