తెలుగు | Epaper

News Hindi : संध्या थिएटर भगदड़ मामले में फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन समेत 23 के खिलाफ चार्जशीट

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
News Hindi : संध्या थिएटर भगदड़ मामले में फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन समेत 23 के खिलाफ चार्जशीट

हैदराबाद। संध्या थिएटर (Sandhya Theatre) भगदड़ मामले में फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) समेत 23 के खिलाफ चार्जशीट पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। हैदराबाद के संध्या 70 एमएम थिएटर में हुई भगदड़ की घटना मामले में पुलिस जांच पूरी हो गई है। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि मामले में विस्तृत और गहन जांच के बाद 24 दिसंबर 2025 को न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।

कुल 23 आरोपियों के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल

इस मामले में कुल 23 आरोपियों को चार्जशीट किया गया है। इनमें से 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 9 आरोपियों ने अग्रिम जमानत प्राप्त की है, जिन्हें नियमानुसार नोटिस जारी किए गए हैं। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि घटना के दौरान थिएटर प्रबंधन, कार्यक्रम आयोजकों, निजी सुरक्षा कर्मियों और अन्य संबंधित लोगों द्वारा योजना निर्माण, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था तथा आपसी समन्वय में गंभीर लापरवाही बरती गई थी, जिसके चलते स्थिति बेकाबू हो गई।

चार्जशीट में नामजद आरोपी

थिएटर के मालिक व साझेदारों में अगामती राम रेड्डी उर्फ पेड्डा राम रेड्डी, अगामती राम रेड्डी उर्फ चिन्ना राम रेड्डी, एम. संदीप, एम. सुमीत उर्फ मित्तू, अगामती विनय कुमार, अगामती आशुतोष रेड्डी, एम. रेणुका देवी तथा अगामती अरुणा रेड्डी शामिल हैं। इसके अलावा थिएटर प्रबंधक एम. नागाराजू और लोअर बालकनी इंचार्ज व गेटकीपर गांधीकम विजय चंदर को भी आरोपी बनाया गया है।

अल्लू अर्जुन उर्फ बन्नी को भी मामले में आरोपी नंबर 11

फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन उर्फ बन्नी को भी मामले में आरोपी संख्या 11 के रूप में चार्जशीट किया गया है। उनके मैनेजर जोस्या भाटला संतोष कुमार और शरत बन्नी उर्फ शरथ चंद्र नायडू, फैंस एसोसिएशन इंचार्ज तातिपामुला विनय कुमार, इवेंट ऑर्गनाइज़र तल्ला किरण कुमार गौड़, उनके सहायक, निजी सुरक्षा गार्ड तथा बाउंसरों सहित कुल 23 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कानून के अनुसार जारी रहेगी।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

पुनर्विका के इलाज को धन पूरा, लोकेश के ऐलान से राहत

पुनर्विका के इलाज को धन पूरा, लोकेश के ऐलान से राहत

मार्च में बढ़ी गर्मी, आंध्र प्रदेश में तापमान तेज़ उछाल

मार्च में बढ़ी गर्मी, आंध्र प्रदेश में तापमान तेज़ उछाल

गैस रेगुलेटर ठीक करते समय महिला झुलसी

गैस रेगुलेटर ठीक करते समय महिला झुलसी

आंध्र प्रदेश में महिला टीचर की मौत बनी मिस्ट्री

आंध्र प्रदेश में महिला टीचर की मौत बनी मिस्ट्री

टीटीडी में वर्षों से जमा कबाड़ के निस्तारण पर विशेष ध्यान दें – अतिरिक्त ईओ

टीटीडी में वर्षों से जमा कबाड़ के निस्तारण पर विशेष ध्यान दें – अतिरिक्त ईओ

गुंटूर में एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती, युवाओं को मौका!

गुंटूर में एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती, युवाओं को मौका!

आंध्र में 24 घंटे डाक सेवा, रात में भी पार्सल बुकिंग!

आंध्र में 24 घंटे डाक सेवा, रात में भी पार्सल बुकिंग!

क्या छात्रों पर सोशल मीडिया रोक? एपी सरकार का कदम

क्या छात्रों पर सोशल मीडिया रोक? एपी सरकार का कदम

सड़क पार करते समय लॉरी की टक्कर, महिला की मौत!

सड़क पार करते समय लॉरी की टक्कर, महिला की मौत!

वाईएसआरसीपी जॉइन करेंगी? आशालता ने सच्चाई बताई!

वाईएसआरसीपी जॉइन करेंगी? आशालता ने सच्चाई बताई!

राजामुंद्री में 2 मौतें, कई गंभीर!

राजामुंद्री में 2 मौतें, कई गंभीर!

यूट्यूबर श्रीनिवास हत्या केस में ट्विस्ट, दोस्त निकला मास्टरमाइंड

यूट्यूबर श्रीनिवास हत्या केस में ट्विस्ट, दोस्त निकला मास्टरमाइंड

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870